करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की खूब तारीफ हो रही है. इसे उनकी बेस्ट फिल्म कहा जा रहा है. जनता से लेकर कई फिल्ममेकर्स भी इसकी तारीफ कर रहे हैं. अनुराग कश्यप भी इसकी तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने ये पिक्चर दो बार देखी. अब अनुराग जैसा फिल्ममेकर किसी फिल्म को दो बार देख रहा है, तो इसमें कुछ तो ख़ास है. लेकिन ऐसा तो हो नहीं सकता कि फिल्म को सिर्फ अच्छा ही कहा जाएगा. इसकी आलोचना भी हो रही है. कई लोगों ने अनुराग को ट्रोल भी किया. इस ट्रोलिंग का उन्होंने हालिया इंटरव्यू में जवाब दिया है. देखें वीडियो.
अनुराग कश्यप ने रॉकी और रानी की तारीफ की, लोगों ने कहा: आंखें साफ़ करने के लिए ओपनहाइमर देख लो
अनुराग का कहना है, किसी फिल्म को बिना देखे ही नकार देना अच्छा नहीं है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















