Imtiaz Ali की नई फिल्म Amar Singh Chamkila का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है. Diljit Dosanjh ने चमकीला का रोल किया है. वहीं उनकी पत्नी अमरजोत कौर के किरदार में Parineeti Chopra नज़र आएंगी. इम्तियाज़ की फिल्में अपने म्यूज़िक के लिए जानी जाती हैं. ‘रॉकस्टार’ जैसी फिल्म पहले ही बार को बहुत ऊपर ले जा चुकी है. और ऊपर से ‘अमर सिंह चमकीला’ तो कहानी ही संगीत और उससे प्रेम करने वाले लड़के की है, ऐसे में जनता देखना चाहती थी कि म्यूज़िक के साथ क्या प्रयोग किया जाएगा. इस फिल्म के लिए A R Rahman ने म्यूज़िक बनाया है. ट्रेलर देख कर लग रहा है कि ‘अमर सिंह चमकीला’ इस साल के सबसे बेस्ट एलबम्स में से एक निकलेगा. देखें वीडियो.
'अमर सिंह चमकीला' ट्रेलर: उस मशहूर 'अश्लील' पंजाबी गाने बनाने वाले सुपरस्टार की कहानी
‘अमर सिंह चमकीला’ 12 अप्रैल 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








