बॉलीवुड स्टार्स की ट्रोलिंग देसी सोशल मीडिया के लिए आम बात है. खासकर जब वो किसी फ़िल्मी फैमिली से आते हों. ये कहने और लिखने के लिए लिहाज़ से कितनी अजीब बात है. किसी को सिर्फ इसलिए भला-बुरा कहना क्योंकि उनके माता-पिता सेलेब्रिटी थे! मगर ये सब इतनी बार हो चुका है कि सरप्राइज़ फैक्टर खत्म हो गया है. खैर, ट्रोलिंग से याद आया कि हम आलिया भट्ट की बात करने आए थे. क्योंकि आलिया भट्ट ने नेपोटिज़्म के नाम पर होने वाले सोशल मीडिया ट्रायल पर बात की है. आलिया का कहना है कि वो हर बार मौखिक रूप से खुद का बचाव करने नहीं आएंगी. जो लोग उन्हें पसंद नहीं करते, वो उन्हें और उनकी फिल्मों को देखना छोड़ दें. देखिए वीडियो.
आलिया भट्ट ने ट्रोलिंग और नेपोटिज़्म पर करार जवाब देकर खेल पलट दिया
अब तक पब्लिक बोल रही थी कि वो बॉलीवुड वालों की फिल्में नहीं देखेगी. खेल पलट गया! अब स्टार्स खुद कह रहे हैं कि हमारी फिल्में मत देखिए.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















