The Lallantop
Logo

'स्त्री 2' के सामने 'खेल-खेल में' और 'वेदा' की हालत खराब

Akshay Kumar की Khel Khel Mein की कमाई तो John Abraham की Vedaa से भी कम है.

Advertisement

15 अगस्त को बड़े पर्दे पर तीन बड़ी फिल्में रिलीज़ हुईं. Stree 2, Khel Khel Mein और Vedaa. इन तीनों ही फिल्मों पर मेकर्स ने खूब पैसे लगाए हैं. मगर जनता सिर्फ एक ही फिल्म पर खुले हाथ से प्यार लुटा रही है. वो फिल्म है 'स्त्री 2'. दूसरे दिन वर्ल्ड वाइड इसने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. मगर Akshay Kumar और John Abraham की फिल्म की हालत पतली हो गई है. ट्रेक वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक दूसरे दिन 'वेदा' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.8 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म का टोटल कलेक्शन 8.1 करोड़ रुपए का हो गया है. जिसमें हिंदी के 8.08 करोड़ रुपए, तमिल और तमिल वर्जन से एक-एक लाख रुपए कमाए हैं. पहले दिन की तुलना में मूवी की कमाई में करीब 71 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement