The Lallantop

अब कभी रिलीज़ नहीं होगी सलमान की 'मातृभूमि'?

'मातृभम‍ि' एक बार फिर उलझ गई है. इस नए संकट ने इसकी रिलीज़ पर सवालिया निशान लगा दिया है.

Advertisement
post-main-image
पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था. मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के हस्तक्षेप के बाद मेकर्स ने इसे 'मातृभूमि' नाम दिया.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का सेंसर बोर्ड से क्लियरेंस सर्टिफिकेट अभी तक अटका हुआ है और बिना नए सरकारी नोटिस के इसे पास नहीं किया जाएगा।
  • मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के सुझाव पर फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' से बदलकर 'मातृभूमि' किया गया और चीन से जुड़े सभी संदर्भ हटाए गए हैं, जिससे रीशूट करना पड़ा।
  • इस परिस्थिति के कारण 'मातृभूमि' के 15 अगस्त के आसपास रिलीज़ होने की उम्मीद कम हो गई है और फिल्म की रिलीज़ फिलहाल अनिश्चित बनी हुई है।

क्या Salman Khan Maatrubhumi कभी रिलीज़ नहीं कर पाएंगे? क्या Rajinikanth की Jailer 2 Prabhas की Fauzi से टकराने वाली है?Mirzapur- The Movie में Ali Fazal के किरदार Guddu Pandit के बारे में क्या अपडेट है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# सलमान की 'मातृभम‍ि' उलझी, रिलीज़ नहीं होगी?

सलमान खान स्टारर SVC63 के हाइप के बीच भी फैन्स उनकी 'मातृभूमि' के अपडेट के इंतज़ार में हैं. और जो ताज़ा ख़बर आ रही है, वो निराशाजनक है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक 'मातृभूमि' सेंसर बोर्ड के पास अटकी हुई है. बोर्ड ने इसका क्लियरेंस सर्टिफिकेट रोक रखा है. जबकि मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के हस्तक्षेप के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' से बदल कर 'मातृभूमि' कर दिया था. फिल्म में भी चीन से जुड़े सारे रेफरेंस हटा दिए थे. इन बदलावों के कारण कुछ हिस्सा रीशूट भी करना पड़ा था. इन तमाम तब्दीलियों के बावजूद सेंसर बोर्ड ने फिल्म का क्लियरेंस सर्टिफिकेट होल्ड कर रखा है. जब तक गवर्नमेंट की तरफ़ से उन्हें नया नोटिस नहीं आ जाता, CBFC फिल्म को पास नहीं करेगा. पब्लिक को उम्मीद थी कि 'मातृभूमि' 15 अगस्त के आसपास आ सकती है. मगर अब ये उम्मीद भी ख़त्म होती नज़र आ रही है. इस नए डेवलपमेंट ने 'मातृभूमि' के रिलीज़ पर सवालिया निशान लगा दिया है.

Advertisement

# बिल ऑगस्ट बनाएंगे जॉर्जियो अरमानी की बायोपिक

ग्लोबल फैशन लेजेंड जॉर्जियो अरमानी की बायोपिक बनने जा रही है. डेडलाइन के मुताबिक इसे बिल ऑगस्ट डायरेक्ट करेंगे. इससे पहले मार्टिन स्कॉरसेज़ी ने साल 2015 में अरमानी पर एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी. मगर फुल फ्लेजेड फीचर फिल्म पहली बार बनने जा रही है.

# 15 अक्टूबर को रिलीज़ होगी रजनीकांत की 'जेलर 2'

Advertisement

रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. 2 जुलाई को सन पिक्चर्स ने एक अनाउंसमेंट प्रोमो के साथ इसकी घोषणा की. ये फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में लगेगी. 20 अक्टूबर को दशहरा है. मेकर्स ने फेस्टिव सीज़न देखते हुए ये दिन चुना है. मगर इसे तीनतरफ़ा क्लैश का सामना कर पड़ सकता है. 16 अक्टूबर को धनुष और ममूटी की फिल्म 'ओम' रिलीज़ हो रही है. चिरंजीवी की 'विश्वम्भरा' भी इसी दिन आएगी. और प्रभास की 'फौजी' के मेकर्स भी अपनी फिल्म दशहरे के आसपास लाने के बारे में सोच रहे हैं. 'ओम' और 'विश्वम्भरा'से तो इसका क्लैश तय है. मगर यदि 'फौजी' भी इसी विंडो में आई, तो 'जेलर 2' को तगड़ी टक्कर मिलेगी.

# प्रभास की 'फौजी' के सेट से फोटो-‍वीडियो लीक

प्रभास की 'फौजी' के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. ये फिल्म के टर्शरी एक्टर्स ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. लोकेशन है हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी. और तस्वीरों में जापानी आर्मी कैम्प का सेट नज़र आ रहा है. एक एक्टर जैपनीज़ सोल्जर की यूनिफॉर्म में खड़ा है. और बैकग्राउंड में आर्मी ऑफिसर्स के टेंट्स नज़र आ रहे हैं. एक और सेल्फी वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक्टर्स ने ब्रिटिश ऑफिसर और इंडियन सोल्जर्स जैसी यूनिफॉर्म पहनी है. 'फौजी' से प्रभास की कोई तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है.

# 'मिर्ज़ापुर' मूवी में शो से 10 गुना वायलेंट है गुड्डू पंडित!

वेब सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर' में गुड्डू पंडित सबसे बेरहम किरदार था. मगर मिर्ज़ापुर: द मूवी में ये कैरेक्टर पहले से भी वायलेंट अवतार में नज़र आएगा. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा, "फिल्म में उतने बड़े इमोशनल बिल्डअप का स्कोप नहीं होता. इसलिए शुरू से ही गुड्डू पंडित रिवेंज मोड में रहेगा. बदला लेना ही उसके जीवन का लक्ष्य है." इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल सहित पूरी OG कास्ट के साथ कुछ नए चेहरे भी नज़र आएंगे. रवि किशन फिल्म में नेता बने हैं. जितेंद्र कुमार ने बबलू पंडित का रोल किया है. सुशांत सिंह और मोहित मलिक भी फिल्म में ज़रूरी किरदारों में हैं. ये 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

# दिवाली पर आएगी इब्राहिम-श्रीलीला की 'दिलेर'

सैफ़ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को लेकर 'दिलेर' नाम की फिल्म बनी है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक मैडॉक फिल्म्स इसे दिवाली वीकेंड पर रिलीज़ करने का प्लान बना रही है. इसमें इब्राहिम के ऑपोज़िट श्रीलीला ने काम किया है. कुणाल देखमुख इसके डायरेक्टर हैं. 

वीडियो: 'जेलर 2' के लिए रजनीकांत कितनी फीस ले रहे हैं?

Advertisement