The Lallantop
Logo

सलमान खान नहीं, सूरज बड़जात्या की 'प्रेम की शादी' में नजर आएगें शाहिद कपूर

प्रेम की शादी' एक बड़े बजट पर बनने वाली फैमिली ड्रामा फिल्म बताई जा रही है. सलमान के मना करने पर शाहिद उनकी पहली पसंद बने.

Advertisement

Sooraj Barjatya अपनी अगली फिल्म Prem Ki Shaadi को Salman Khan के साथ बनाना चाहते थे. मगर क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से सलमान ने इस फिल्म में काम नहीं करने का फैसला लिया है. इस मामले में लेटेस्ट रिपोर्ट ये है कि 'प्रेम की शादी' में अब Shahid Kapoor नजर आ सकते हैं. बताया गया कि स्क्रिप्ट के कुछ हिस्सों पर सलमान खान और सूरज बड़जात्या की आपसी सहमति नहीं बन रही थी. ऐसे में दोनों ने इस फिल्म पर काम नहीं करने का फैसला लिया. खबरें हैं कि सलमान, सूरज के साथ एक बड़ी फिल्म पर काम करेंगे.  

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement