'Game Of Thrones' का प्रीक्वल शो 'House Of The Dragon' 21 अगस्त से HBO Max पर आ धमकेगा. 22 अगस्त से हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होने लगेगा. जनता को HOTD का ऐसे इंतज़ार है, जैसे करन-अर्जुन का उनकी मां को था. पूरी उम्मीद है, ये ऐसा तहलका काटेगा कि टीआरपी का छप्पर फाड़ देगा. भई GOT का बिरादर है, हल्का-फुल्का मामला थोड़े ही है. GOT ने भी जबरदस्त तहलका काटा था. जैसे ही नया एपिसोड आता. जनता दौड़ पड़ती. पहले देखने की होड़ लग जाती. हम फर्स्ट, हम फर्स्ट. फिर लोग देखकर दूसरों को स्पॉइलर देते और कहते: 'मैं एक्सपर्ट हूं, मेरे को सब आता है.' बहरहाल, ये सब तो आप जानते हैं, एक्सपर्ट जो ठहरे. इसी एक्सपर्टीज में इजाफा करने के लिए हमने किया है आप लोगों के लिए कुछ प्रबंध. GOT देखने के बाद आपने बड़ी खोजबीन की होगी या HOTD देखने के बाद करेंगे कि कुछ इसकी टक्कर का मिले. वैसी ही पॉलिटिक्स, फैंटसी, ग्रैंडनेस, तलवारों से टकराती तलवारें, वैसा ही ग्रिपिंग शो. आपका काम आसान किए देते हैं. पेश है GOT सरीखे फैंटसी शोज़ की एक छोटी मगर मोटी लिस्ट. इस लिस्ट की ख़ास बात ये है कि इसमें हम हिस्टोरिकल फिक्शन, साइंस फिक्शन, पीरियड ड्रामा शामिल नहीं कर रहे हैं. ये है ख़ालिस फैंटसी शोज़ की लिस्ट. देखिए वीडियो.
10 मज़ेदार भौचक्का करने वाले फैंटसी ड्रामा टीवी शो
पेश है GOT सरीखे ख़ालिस फैंटसी शोज़ की एक छोटी मगर मोटी लिस्ट.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















