Ranbir Kapoor और Yash स्टारर Ramayana का Trailer कब आएगा? Ajay Devgn की Dhamaal 4 ने Opening Weekend पर Wekcome to the Jungle को पछाड़ दिया? Lokesh Kanagaraj Allu Arjun की AA23 से किस तरह का एसेट रिलीज़ करने वाले हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
पता चल गया, कब आएगा रणबीर की 'रामायण' का ट्रेलर
मेकर्स रामायण को प्रमोट करने के लिए देश और दुनियाभर में कई इवेंट्स रख रहे हैं.


# 24 जुलाई को रिलीज़ होगा 'रामायण' का ट्रेलर
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के ट्रेलर के 18 जुलाई को आने चर्चा थी. मगर मेकर्स ने ऑफिशियल डेट अनाउंस कर दी है. इसके मुताबिक 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को वर्ल्डवाइड रिलीज़ किया जाएगा. इससे पहले 23 जुलाई को अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक कॉन में ये ट्रेलर लॉन्च होगा. यहां पर एक पैनल डिस्कशन होगा. प्रोड्यूसर्स नमित मल्होत्रा और यश के साथ रणबीर कपूर और नितेश तिवारी भी ये इवेंट अटेंड करेंगे.
# 'जुरासिक पार्क' फेम एक्टर सैम नील का निधन
'जुरासिक पार्क' फेम एक्टर सैम नील का निधन हो गया है. इस फ्रैंचाइज़ में उन्होंने साइंटिस्ट डॉ. एलेन ग्रांट का किरदार निभाया. 'पीकी ब्लाइंडर्स' के शुरुआती दो सीज़ंस में भी सैम नज़र आए. 'डेड काम' और 'दी पियानो' भी उनके करियर की बड़ी फिल्मों में शामिल हैं. वेब शो 'रायली: एस ऑफ स्पाइेज़', 'मर्लिन' और फिल्म 'वन अगेन्स्ट द विंड' के लिए सैम को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड नॉमिनेशन मिले. 'मर्लिन' और 'आउटस्टैंडिंग नैरेटर' के लिए उन्हें एमी अवॉर्ड नॉमिनेशन भी मिला. 78 साल की उम्र में आज 13 जुलाई को उनका निधन हो गया.
# मिक्स्ड रिव्यू के बावजूद 'धमाल 4' ने गर्दा उड़ा दिया
'धमाल 4' को ऑडियंस और क्रिटिक्स से भी बहुत अच्छा रिव्यू नहीं मिला. मगर इसके बावजूद ओपनिंग वीकेंड पर इसने अच्छी कमाई कर ली है. इसने ओपनिंग तो 'वेलकम टू द जंगल' से कम ली थी. मगर वीकेंड कलेक्शन उससे ज्यादा है. केवल तीन दिनों में अजय देवगन की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 92 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. तीन दिन का डोमेस्टिक कलेक्शन 78 करोड़ रुपए है. 'वेलकम 3' ने प्रीमियर शोज़ मिलाकर पहले वीकेंड पर भारत में 76.5 करोड़ कमाए थे. वहीं 'धमाल 4' ने प्रीमियर शोज़ के बिना ही डोमेस्टिक मार्केट में 78 करोड़ छाप दिए हैं.
# सीरीज़ 'ऑपरेशन सफ़ेद सागर' का टीज़र रिलीज़
जिमी शेरगिल और सिद्धार्थ स्टारर सीरीज़ 'ऑपरेशन सफ़ेद सागर' का टीज़र आया है. ये शो कारगिल वॉर में इंडियन एयरफोर्स की 17 नंबर स्क्वॉड्रन की भूमिका पर आधारित है. ये स्क्वॉड्रन, गोल्डन एरोज़ के नाम से मशहूर हुई. टीज़र में यही दिखाया गया है कि गोल्डन ऐरोज़ ने कारगिल से पाकिस्तानी आतंकियों को किस तरह से खदेड़ा था. स्क्वॉड्रन लीडर अजय आहुजा इसमें शहीद हो गए थे. इस शो में आदिल हुसैन, मनु ऋषि और विनय पाठक जैसे सीज़ंड एक्टर्स के साथ, अभय वर्मा, मिहिर आहुजा, प्राजक्ता कोली और तारुक रैना भी ज़रूरी किरदारों में हैं. ये शो 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा.
# टाइगर-शनाया की ज़ॉम्बी कॉमेडी फिल्म कन्फर्म
'वेलकम टू द जंगल' के बाद डायरेक्टर अहमद खान एक ज़ॉम्बी कॉमेडी फिल्म बना रहे हैं. टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर इसे लीड करेंगे. न्यूज़ 18 के चर्चा में अहमद खान ने ख़ुद ये बात कन्फर्म की. उन्होंने बताया कि फिल्म का लुक टेस्ट फोटोशूट पूरा हो चुका है. बाकी की कास्टिंग तेज़ी से चल रही है. 'वेलकम 3' की तरह ये फिल्म भी मल्टीस्टारर होगी. जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.
# AA23 का BTS वीडियो रिलीज़ करेंगे लाोकेश कनगराज?
अल्लू अर्जुन स्टारर 'राका' का तो कोई वीडियो एसेट अब तक नहीं आया है. मगर उनकी अगली फिल्म AA23 से सरप्राइज़ मिल सकता है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर लोकेश कनगराज जल्द ही AA23 का BTS वीडियो रिलीज़ करेंगे. इसमें इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन का लुक टेस्ट और बाकी तैयारियां दिखाई जाएंगी. हालांकि मेकर्स ने इस बारे में अभी कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.
वीडियो: 'रामायण' के टीज़र के कमज़ोर VFX के पीछे थी बड़ी प्लानिंग?











