The Lallantop

क्या 2027 के लिए पोस्टपोन होगी सलमान की 'मातृभूमि'?

मेकर्स फिल्म को 2026 के दशहरा पर रिलीज़ करना चाहते हैं. पर यदि चाइना वाला मसला नहीं सुलझा, तो उन्हें इसे टालना पड़ेगा.

Advertisement
post-main-image
चर्चा थी कि 'मातृभूमि' 15 अगस्त के आसपास रिलीज़ हो सकती है. मगर अब इसके आसार भी कम ही हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान स्टारर फिल्म 'मातृभूमि' के 40 प्रतिशत हिस्से की रीशूटिंग रक्षा मंत्रालय की आपत्ति के कारण करनी पड़ी है, जिससे इसकी रिलीज़ 2027 तक के लिए स्थगित हो सकती है।
  • फिल्म की कहानी 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान वैली झड़प पर आधारित थी, लेकिन रक्षा मंत्रालय ने चीन से सुधारते रिश्तों के कारण कहानी में बदलाव करने का निर्देश दिया।
  • मेकर्स फिल्म के लिए दशहरा 2024 के आसपास रिलीज़ की योजना बना रहे हैं, ताकि लंबी छुट्टियों का लाभ उठाया जा सके, लेकिन फिल्म की पूरी स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।

यदि सब ठीक रहता तो Salman Khan स्टारर Maatrubhumi अब तक सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी होती. मगर ये फिल्म अलग-अलग कारणों से लंबे समय से फंसी हुई है. रक्षा मंत्रालय ने फिल्म के एंटी-चाइना एलीमेंट्स पर आपत्ति जताई है. इस वजह से मेकर्स को इसके बड़े हिस्से को दोबारा शूट करना पड़ा है. बावजूद इसके, लोग उम्मीद जता रहे थे कि 'मातृभूमि' 2026 में रिलीज़ हो जाएगी. मगर ताज़ा अपडेट की मानें तो ये फिल्म 2027 तक के लिए पोस्टपोन हो सकती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'मातृभूमि' की ओरिजिनल कहानी 2020 में भारत और चाइना के बीच हुए गलवान वैली झड़प पर आधारित थी. फिल्म का नाम भी पहले 'बैटल ऑफ गलवान' ही था. मेकर्स अपनी तरफ से 17 अप्रैल को इसे रिलीज़ करने की तैयारी भी कर चुके थे. मगर ऐन मौके पर रक्षा मंत्रालय ने चाइना से अपने सुधरते रिश्तों का हवाला देकर इसकी कहानी में बदलाव करने का फ़रमान सुना दिया. नतीजतन, डायरेक्टर अपूर्व लाखिया को फिल्म के 40 परसेंट हिस्से की रीशूटिंग करनी पड़ी. इस चक्कर में इतना समय खप गया कि अब उन्हें फिल्म रिलीज़ करने के लिए कोई अच्छी डेट नहीं मिल पा रही.

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 'मातृभूमि' का मसला अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है. यदि वो सुलझ भी जाए, तब भी मेकर्स को एक अच्छा रिलीज़ स्लॉट लेने में दिक्कत आएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि 2026 का सेकेंड हाफ पहले से ही जैम-पैक्ड है. हालांकि ऐसे मौकों पर मेकर्स दूसरी फिल्मों से क्लैश में उतर जाते हैं. मगर सलमान को बेवजह किसी अन्य मूवी से टकराना पसंद नहीं. इसलिए वो खाली स्लॉट की तलाश में हैं.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स 'मातृभूमि' के लिए दशहरा की डेट पर सोच-विचार कर रहे हैं. इस साल दशहरा 20 अक्टूबर यानी मंगलवार को है. ऐसे में मेकर्स फिल्म को शुक्रवार को रिलीज़ कर मंगलवार तक के पांच दिन लंबे वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं. उसके बाद भी मूवी को करीब 10 दिन का अच्छा-खासा गैप मिलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि दशहरा के बाद की अगली बड़ी रिलीज़ रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' है, जो 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी.

वैसे, राजकुमार राव की 'रफ्तार' और इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' भी 16 अक्टूबर के आसपास रिलीज़ हो सकती हैं. मगर मेकर्स ने इस बाबत अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. दूसरी तरफ, ऐसी भी खबर है कि यदि 'मातृभूमि' का प्रॉब्लम जल्दी नहीं सुलझाया गया, तो सलमान को मजबूरन इसे 2027 तक के लिए टालना पड़ जाएगा. यदि ऐसा हुआ तो ये SVC63 के अलावा 2027 में रिलीज़ होने वाली उनकी दूसरी फिल्म बन जाएगी.

वीडियो: सलमान खान की अगली फिल्म में होंगे अनिल कपूर, शूटिंग कब शुरू होगी?

Advertisement

Advertisement