The Lallantop

मिक्स्ड रिव्यू मिलने के बावजूद अजय देवगन की 'धमाल 4' ने वीकेंड पर गर्दा उड़ा दिया!

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' को बेहतर ओपनिंग मिली थी. मगर 'धमाल 4' ने वीकेंड कलेक्शन में उसे पीछे छोड़ दिया.

Advertisement
post-main-image
अजय देवगन ने 'धमाल 4' को 'वेलकम टू द जंगल' के दो हफ्ते बाद रिलीज़ किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • धमाल 4 को पहले वीकेंड पर करीब 92 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिला, जिसमें भारत से 78 करोड़ और ओवरसीज़ से 14 करोड़ रुपये शामिल हैं।
  • धमाल 4 को ऑडियंस से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला और यह अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की तुलना में शुरुआती दिन कम ओपनिंग के बावजूद बाद के दिनों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
  • ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि धमाल 4 जल्द ही 100 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पार कर लेगी, जबकि सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट की संभावना भी जताई जा रही है।

Ajay Devgn की मल्टीस्टारर फिल्म Dhamaal 4 को ऑडियंस से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है. बावजूद इसके, फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर जबरदस्त कलेक्शन कर लिया. रोचक बात ये है कि इस मूवी को Akshay Kumar की Welcome To The Jungle की तुलना में कमतर ओपनिंग मिली थी. मगर वीकेंड पर 'धमाल 4' ने उससे ज्यादा पैसे छाप दिए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सैकनिल्क के मुताबिक, 10 जुलाई को रिलीज़ हुई 'धमाल 4' ने पहले दिन ग्रॉस 16.80 करोड़ रुपए कमाए थे. शनिवार को इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और बड़ा उछाल देखने को मिला. उस दिन मूवी ने 27 करोड़ रुपए छाप दिए. रविवार को तो फिल्म ने गर्दा ही उड़ा दिया. उस दिन इसने 34.20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. ये ओपनिंग डे की तुलना में दोगुना से भी अधिक है.

'धमाल 4' ने ओवरसीज़ मार्केट से 14 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं भारत में फिल्म ने 78 करोड़ रुपए छाप दिए. इस तरह केवल तीन दिनों में अजय देवगन की मूवी ने वर्ल्डवाइड 92 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की अब तक की रफ्तार देख लोगों की नजरें इसके मंडे कलेक्शन पर टिकी होगी. वहां इसकी कमाई में गिरावट आने वाली है. हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म इसके बाद भी 100 करोड़ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी.

Advertisement

'धमाल 4' को ऑडियंस से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है. फिर भी ये अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' से थोड़ी बेहतर सिचुएशन में है. अक्षय की मूवी ने प्रीमियर शोज़ में 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं पहले दिन 18.30 करोड़ कमाए थे, जो 'धमाल 4' से करीब डेढ़ करोड़ ज्यादा है. मगर अगले दो दिनों में 'धमाल 4' ने रफ्तार पकड़ ली. पहले शनिवार को अक्षय की फिल्म ने 24 करोड़ कमाए, वहीं अजय की फिल्म ने 27 करोड़. 

रविवार को 'वेलकम टू द जंगल' के खाते में 29.70 करोड़ आए, जबकि 'धमाल 4' ने 34.20 करोड़ बटोर लिए. साइड बाय साइड तुलना करें तो अक्षय की फिल्म ने प्रीमियर शोज़ मिलाकर भी पहले वीकेंड पर भारत में 76.5 करोड़ कमाए थे. वहीं 'धमाल 4' ने प्रीमियर शोज़ के बिना ही डोमेस्टिक मार्केट में 78 करोड़ छाप दिए हैं. इस हिसाब से देखें तो फिलहाल अजय लीड में हैं. मगर ये देखना मजेदार होगा कि रनटाइम खत्म होने पर दोनों में से कौनसी फ्रैंचाइज़ आगे रहती है.

वीडियो: 'धमाल 4' की कास्टिंग पर अनिल कपूर ने ली चुटकी, कहा-अजय ने मना किया होगा?

Advertisement

Advertisement