The Lallantop

क्या तृप्ति डिमरी ने 'भूल भुलैया 3' के लिए यश की फिल्म ठुकरा दी?

Yash की फिल्म Toxic से Kareena Kapoor Khan, Kiara Advani, Shruti Haasan और Tripti Dimri के नाम जुड़े. अब इनमें से एक को फाइनल कर लिया गया है.

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं.

KGF Chapter 2 के बाद Yash के stonks आसमान छू चुके हैं. इसलिए वो आगे के प्रोजेक्ट्स में पूरी सावधानी बरत रहे हैं. बिना सोचे-समझे कोई भी फिल्म साइन नहीं कर रहे. फिलहाल के लिए यश Geetu Mohandas की फिल्म Toxic शूट कर रहे हैं. ये एक बड़े स्केल की पैन इंडिया फिल्म होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ से एक्टर्स को कास्ट किया जाएगा. इसी क्रम में Kareena Kapoor Khan का नाम भी फिल्म से जुड़ा. रिपोर्ट्स ने दावा किया कि वो फिल्म में लीड रोल करेंगी.

Advertisement

हालांकि करीना या फिल्म के मेकर्स ने कभी भी इस खबर को कंफर्म नहीं किया. करीना के एक इंटरव्यू की क्लिप वायरल हो रही है. वहां वो बता रही हैं कि एक बड़े साउथ इंडियन फिल्म करने वाली हैं. करीना कहती हैं:   

शायद मैं एक बहुत बड़ी साउथ इंडियन फिल्म करने जा रही हूं. अब ये पूरा पैन इंडिया फिल्म का कॉन्सेप्ट है तो मुझे नहीं पता कि इस फिल्म की शूटिंग कहां होगी. मगर मैं बहुत उत्साहित हूं कि मेरे फैन्स जानें कि मैं पहली बार कुछ बहुत बड़ा करने जा रही हूं.

Advertisement

इस क्लिप को ‘टॉक्सिक’ से जोड़ लिया गया. लोग लिखने लगे कि करीना यश के ओपोज़िट नज़र आएंगी. हालांकि ETimes की एक हालिया रिपोर्ट ने ऐसी बातों को निराधार बताया है. उनके मुताबिक करीना को कभी अप्रोच ही नहीं किया गया. रिपोर्ट ने दावा किया है कि ‘एनिमल’ की भयंकर कामयाबी के बाद ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स तृप्ति डिमरी को साइन करना चाहते थे. उन्हें लीड रोल में लेने का प्लान था. लेकिन तृप्ति ने फिल्म को मना कर दिया. कहा जा रहा है कि वो ‘भूल भुलैया 3’ पर काम कर रही हैं. इसलिए उन्होंने यश की फिल्म को ठुकरा दिया. कुछ दिन पहले ही ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग शुरू हुई है. फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी और विद्या बालन भी अहम रोल्स में नज़र आएंगे. ये फिल्म दिवाली 2024 पर सिनेमाघरों में उतरेगी. 

खैर, ‘टॉक्सिक’ की बात करें तो करीना और तृप्ति के अलावा श्रुति हासन का नाम भी जुड़ा था. बॉलीवुड हंगामा और ETimes में छपी रिपोर्ट्स ने दावा किया कि श्रुति फिल्म में मेजर रोल निभाएंगी. ये लीड कैरेक्टर नहीं बल्कि कोई दूसरा किरदार होगा. बाकी लीड रोल के लिए एक नाम फाइनल किया जा चुका है. बताया जा रहा है कि कियारा आडवाणी ने ‘टॉक्सिक’ साइन कर ली है. कियारा साउथ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हुई हैं. उनमें से एक राम चरण की ‘गेम चेंजर’ है. उसके अलावा वो ‘डॉन 3’ में भी काम कर रही हैं. पहले ‘डॉन 3’ की शूटिंग जुलाई या अगस्त 2024 में शुरू होने वाली थी. लेकिन अब बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर एक दूसरी फिल्म को लेकर बिज़ी हो गए हैं. इसलिए ‘डॉन 3’ को 2024 के अंत तक फ्लोर पर ले जाया जाएगा. इसे 2025 में रिलीज़ करने का प्लान है.             
 

वीडियो: यश 19 को Toxic के नाम से रिलीज़ किया जाएगा, फिल्म की कहानी Navy Thriller होगी?

Advertisement

Advertisement