The Lallantop

यश की 'टॉक्सिक' से उनका फर्स्ट लुक आ गया?

Yash एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे. जहां उन्होंने अपने सिर को एक कपड़े से ढक रखा था.

Advertisement
post-main-image
रिपोर्ट्स हैं कि यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में शाहरुख खान का कैमियो हो सकता है.

बीते दिनों Yash ने अपनी अगली फिल्म Toxic की अनाउंसमेंट की. फिल्म का टीज़र भी आया. ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि साल 2022 में आई KGF Chapter 2 के बाद ये यश की पहली फिल्म होगी. KGF 2 ने जो कोहराम मचाया था उसके बाद 'टॉक्सिक' में यश को देखने के लिए फैन्स उतावले हो रखे हैं. रिसेंटली यश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है. कहा जा रहा है कि उनका ये नया लुक उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' का है.

Advertisement

हाल ही में यश एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे. जहां उन्होंने अपने सिर को एक कपड़े से ढक रखा था. अपने पूरे बाल छुपाए हुए थे. लोगों का कहना है कि 'टॉक्सिक' में यश इसी लुक में नज़र आएंगे. मगर कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि यश अपने सिर में कपड़ा बांधकर अपना हेयरस्टाइल छिपा रहे हैं.

इससे पहले भी यश एक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे. वहां भी उन्होंने अपने बालों पर कपड़ा बांध  कर रखा था. इसलिए कहा जा रहा है कि यश 'टॉक्सिक' के अपने लुक को जनता से छिपा कर रखना चाहते हैं. यश अपनी 'केजीएफ' वाली सफलता के बाद से चौकन्ने हो गए हैं. इसलिए वो 'टॉक्सिक' की रिलीज़ के वक्त तक सबकुछ छुपा कर रखना चाहते हैं. ताकि जनता में उत्सुकता बनी रहे.

Advertisement

'टॉक्सिक' की शूटिंग से पहले इसके प्री-प्रोडक्शन पर खूब काम किया गया है. मेकर्स फिल्म के विज़ुअल्स पर बहुत मेहनत कर रहे हैं. 'टॉक्सिक' के लिए Stuntvis technology का इस्तेमाल किया जाएगा. मतलब जटिल सीन्स को शूट करने करने से पहले कंप्यूटर पर उसे पूरी तरह तैयार करने के लिए इस तकनीक को यूज़ किया जाता है. ग्राफिक्स, एक्शन कोरियोग्राफी, कैमरा एंगल, सेफ्टी और म्यूज़िक समेत सभी बातों का ध्यान इस टेक्नोलॉजी में रखा जा सकता है.

यश का कहना था कि वो KGF 2 की सफलता को भुनाने के लिए कोई भी प्रोजेक्ट नहीं शुरू करना चाहते थे. कुछ अलग, कुछ नया करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने 'टॉक्सिक' चुनी. इसे गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने Moothon जैसी सेंसिबल फिल्म भी बनाई थी.

Advertisement

फिल्म के मेकर्स ने कहानी को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है. पहले बताया जा रहा था कि इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होगा. और यश के अपोज़िट करीना कपूर खान होंगी. मगर दोनों ही खबरों पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है. ये मूवी 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: बैठकी: शाहरुख खान ने सिद्धांत चतुर्वेदी को मन्नत क्यों बुलाया? गली बॉय में MC शेर का रोल कैसे मिला?

Advertisement