The Lallantop

राजकुमार राव की दो फिल्में एक ही दिन रिलीज़ होंगी, खुद की फिल्म से क्लैश?

राजकुमार राव की फिल्म 'रफ्तार' और 'प्रहार', दोनों ही 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.

Advertisement
post-main-image
'प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी' को पहले 7 अगस्त, 2026 को रिलीज किया जाना था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने 6.32 करोड़ रुपए कमाए हैं, जबकि सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2.69 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
  • 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के बीच स्क्रीन पोसिशनिंग को लेकर प्रतिस्पर्धा थी, जिससे दोनों फिल्मों की अडवांस बुकिंग पर प्रभाव पड़ा।
  • आवारापन 2 की बेहतर बुकिंग के बाद इन दोनों फिल्मों की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर उनके प्रदर्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर नज़र रखी जाएगी।

awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में ही Sunny Deol की Batwara 1947 को कितने पीछे छोड़ दिया है? Shah Rukh Khan के लंग्स और पैर के बारे में क्या खुलासा हुआ है? साथ ही Kartik Aaryan और Ranveer Singh की कौन सी फिल्म की चर्चा शुरू हो गई है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# 'आवारापन 2' ने सनी की 'बंटवारा 1947' को धोया

सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' कल यानी 14 अगस्त को रिलीज हो रही हैं. दोनों ही फिल्मों के बीच स्क्रीन्स की भी फाइट देखने को मिली थी. अब अडवांस बुकिंग में इमरान की 'आवारापन 2' भारी पड़ रही है. सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो 'आवारापन 2' ने अपनी अडवांस बुकिंग में ही 6.32 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने अडवांस बुकिंग के पहले दिन 2.69 करोड़ का कलेक्शन किया है. अभी दोनों ही फिल्मों की रिलीज़ में 12 घंटे से ज़्यादा का समय बाकी है.  

Advertisement

# "शाहरुख के लंग्स खराब, पैर भी बुरी तरह घायल"

शाहरुख खान पिछले कुछ सालों से लगातार एक्शन फिल्में कर रहे हैं. वो भी तब, जब उनके पैर और लंग्स ठीक से काम नहीं कर रहे. इसका खुलासा 'डंकी' में उनके को-एक्टर रहे विक्रम कोचर ने किया है. उनके मुताबिक, शाहरुख का लगातार ट्रीटमेंट चल रहा है. मगर वो अपने काम से ब्रेक नहीं ले रहे. हाल ही में उन्होंने DNA को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उनसे शाहरुख का कोई सीक्रेट बताने कहा गया. इस पर विक्रम कहते हैं, "लोगों को ये बात पता नहीं होगी कि शाहरुख खान का दायां पैर बहुत बुरी तरह घायल हैं. साथ ही उनके लंग्स भी काफी वीक हो गए हैं. वो अपना इलाज करवा रहे हैं."

# राजकुमार राव की 'प्रहार' की नई रिलीज डेट आई

Advertisement

राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी' की नई रिलीज डेट घोषित कर दी गई है. पहले ये 7 अगस्त, 2026 को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड थी. मगर अब ये फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे अविनाश अरुण धावरे ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी वकील उज्जवल निकम की जिंदगी पर बनी है. दिलचस्प बात ये है कि राजकुमार राव की ही एक और फिल्म 'रफ्तार' भी 16 अक्टूबर को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है. ये उसी तारीख पर रिलीज़ होगी, इसकी संभावना न के बराबर है. ‘रफ्तार’ की रिलीज़ डेट पोस्टपोन या प्रीपोन हो सकती है. मेकर्स ने अब तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है.

# 700 करोड़ी फिल्म में साथ आएंगे रणवीर-कार्तिक!

रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन दोनों ही इन दिनों करियर के पीक पर हैं. रणवीर ने जहां 'धुरंधर' फिल्म सीरीज से बॉक्स ऑफिस पर धुआं उठाया है. वहीं कार्तिक ने 'चंदू चैंपियन' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता. अब खबर आ रही है कि ये दोनों साथ में एक फिल्म कर सकते हैं. इस फिल्म में ये दोनों लोग भाई बनेंगे, जो आगे चलकर एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बन जाते हैं. भूषण कुमार इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसका बजट भी 700 करोड़ के करीब बताया जा रहा है. हालांकि अब तक इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है.

# फिर साथ दिखेगी उदय और मजनू की जोड़ी?

नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी को 'वैलकम' फिल्म में खूब पंसद किया गया था. अब ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक्टर फिरोज नाडियाडवाला की एक फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ को भी लीड रोल में कास्ट किया जा रहा है. ये जॉम्बी कॉमेडी फिल्म होगी. साल 2027 में इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा.

# KBC की तर्ज पर बना है 'बिग बॉस 20'?

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के 20वें सीजन का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. 6 सितंबर, 2026 से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर इसका प्रीमियर शुरू हो जाएगा. प्रोमो में सलमान खान ने इस सीजन में एक ट्विस्ट की बात कह रहे हैं. इस सीजन में खिलाड़ियों को शो से बाहर होने पर दो लाइफ लाइन दी जाएगीं. जो कि काफी हद तक 'कौन बनेगा करोड़पति' वाला कॉन्सेप्ट लग रहा है.

वीडियो: Vicky Vidya Ka Woh Wala Video, राजकुमार राव की ये फिल्म कैसी है?

Advertisement