कोविड से पहले Sanjay Leela Bhansali, Salman Khan और Alia Bhatt के साथ Inshallah नाम की फिल्म बनाने वाले थे. मूवी अनाउंस हो चुकी थी. मगर फिर भंसाली और सलमान के बीच कुछ मतभेद हो गए. इस वजह से शूटिंग शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले सलमान ने ये फिल्म छोड़ दी. प्रोजेक्ट शेल्व हो गया. बीच-बीच में खबरें आती रहीं कि भंसाली अपनी इस फिल्म को रिवाइव करना चाहते हैं. मगर कुछ वर्क आउट नहीं हो सका. अब एक बार फिर ऐसी रिपोर्ट सामने आई है. खबर है कि भंसाली एक बार फिर 'इंशाअल्लाह' पर काम शुरू करने वाले हैं. फिल्म की लीडिंग लेडी आलिया ही होंगी. मगर फिल्म का नायक कौन होगा, इसको लेकर संषय बना हुआ है.
सलमान खान के बिना आलिया के साथ 'इंशाअल्लाह' बनाएंगे संजय लीला भंसाली?
सलमान 'मॉन्स्टर' के बाद राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पर जुटेंगे. वहीं, शाहरुख खान ने 'किंग' के बाद कोई फिल्म अनाउंस नहीं की है. किसके साथ बनेगी 'इंशाअल्लाह'?

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'लव एंड वॉर' के बाद भंसाली दोबारा 'इंशाअल्लाह' पर काम शुरू करेंगे. फिल्म की कोर स्टोरी तो सेम रहेगी. मगर इसमें कई अन्य बदलाव किए जाएंगे. वो इसलिए क्योंकि पहली स्क्रिप्ट 2019 में लिखी गई थी. अब उसको सात साल बीच चुके हैं. ऐसे में भंसाली इस कहानी को फ्रेश टच देना चाहते हैं. लेकिन लेटेस्ट अपडेट की मानें, तो भंसाली जब तक स्क्रिप्ट पूरी तरह लॉक न कर लें, तब तक कोई भी कास्टिंग डिसीजन नहीं लेना चाहते. वैसे, शाहरुख 'किंग' के बाद कौन सी मूवी करेंगे, इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है. वहीं सलमान 'मॉन्स्टर' की शूटिंग पूरी करते ही राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पर जुट जाएंगे. ऐसे में देखना ये होगा कि सलमान ये फिल्म कर पाते हैं या नहीं. शाहरुख ने भी कोई नई फिल्म अनाउंस नहीं की है. ऐसे में उनका भी नाम इस फिल्म से बार-बार जुड़ रहा है. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि स्क्रिप्ट के अनुसार भंसाली 'इंशाअल्लाह' में किसी यंग एक्टर को भी कास्ट कर सकते हैं.

भंसाली के मुताबिक, ‘इंशाअल्लाह’ शेल्व होने के बाद आलिया ने खुद को हफ्तेभर कमरे में बंद कर लिया था. वो खूब रोईं भी थीं. एक हफ्ते बाद भंसाली ने उन्हें कॉल किया और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ऑफर कर दी. दूसरी तरफ़, जब सलमान से इस फिल्म के शेल्व होने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि भंसाली अपनी फिल्म के साथ गद्दारी नहीं कर सकते. इसलिए उन्हें 'इंशाअल्लाह' को वैसा ही बनाना चाहिए, जैसे वो बनाना चाहते हैं. बाद में ये खबर उड़ी कि भंसाली ने ये फिल्म शाहरुख को ऑफर की है. उन्होंने शुरुआत में तो इस सब्जेक्ट में रुचि दिखाई. मगर बाद में ये कहकर मना कर दिया कि अभी वो केवल लार्जर दैन लाइफ़ रोल्स करना चाहते हैं. इस वजह से भंसाली को 'इंशाअल्लाह' शेल्व करनी पड़ गई.

‘इंशाअल्लाह’ एक अधेड़ उम्र के बिजनेसमैन और एक यंग लड़की की लव स्टोरी होगी. भंसाली तय कर चुके हैं कि उनकी इस फिल्म की हीरोइन आलिया ही होंगी. उन्होंने पहली बार ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पर साथ काम किया. जो कि सुपरहिट रही. उसके बाद दोनों ‘लव एंड वॉर’ पर साथ काम कर रहे हैं. जो कि 21 जनवरी, 2027 को रिलीज़ होगी. ऐसे में खबर है कि भंसाली अपनी अगली फिल्म भी आलिया के साथ ही बनाना चाहते हैं. और वो फिल्म 'इंशाअल्लाह' हो सकती है.
वीडियो: 'सलमान इकलौते एक्टर...', 'इंशाल्लाह' बंद होने के बाद सलमान से दोस्ती पर ये बोले भंसाली











