The Lallantop

अडवांस बुकिंग में फटी 'दृश्यम 3'! अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग तय

'सिंघम अगेन' ने 18.69 करोड़ का प्रीसेल किया था. उसे करोड़ों की मार्जिन से पीछे छोड़ने वाली है 'दृश्यम 3'!

Advertisement
post-main-image
'दृश्यम 3' में जयदीप अहलावत भी काम कर रहे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसकी अडवांस बुकिंग 27 सितंबर से शुरू होकर पहले दिन में ही 6.78 करोड़ रुपए की टिकटें बिकीं।
  • अजय देवगन की इस फिल्म की बड़ी ओपनिंग की संभावना की वजह से दर्शकों में काफी उत्सुकता और पहले दिन रिकॉर्ड प्रीसेल से उत्साह बढ़ा है।
  • अडवांस बुकिंग के आंकड़ों के आधार पर ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानना है कि फिल्म पहले दिन 50 करोड़ से 60 करोड़ रुपए तक का बिजनेस कर सकती है, जिससे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है।

Ajay Devgn की Drishyam: The Conclusion, 02 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. चूंकि दर्शकों में ये जानने की बड़ी उत्सुकता है कि विजय सलगांवकर इस बार फंसेगा या हमेशा के लिए बच निकलेगा! इसलिए फिल्म की अडवांस बुकिंग खुलते ही तगड़ी सेल होने लगी. इसकी बदौलत ये अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनने जा रही है. साथ ही ये हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बना सकती है.

Advertisement

'दृश्यम 3' की अडवांस बुकिंग 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू हुई. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, इसने एक दिन में ही 6.78 करोड़ रुपए की टिकटें बेच दीं. ब्लॉक्ड सीट्स मिला ले, तो ये आंकड़ा 11 करोड़ रुपए पहुंच जाता है. पहले दिन यानी 02 अक्टूबर के लिए मूवी ने 1.78 लाख टिकटें बेची हैं, जिससे 7.09 करोड़ की कमाई हुई है. वहीं 03 अक्टूबर के लिए फिल्म ने 1.07 लाख टिकट्स की प्रीसेल कर 3.90 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

किसी मूवी के लिए अडवांस बुकिंग खुलने के पहले दिन इतनी बड़ी सेल करना अच्छे संकेत हैं. इससे ये मालूम पड़ता है कि इस फिल्म को लेकर पब्लिक में अच्छा-खासा बज है. फिलहाल, अजय के करियर में सबसे बड़ी प्रीसेल बिजनेस करने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' है. उसने ब्लॉक्ड सीट्स को मिलाकर पहले दिन के लिए 18.69 करोड़ रुपए की टिकटें बेची थीं. वहीं 'दृश्यम 3' ने फर्स्ट डे के लिए अभी ही 7.09 करोड़ की सेल कर दी है. जबकि फिल्म की रिलीज़ में अभी चार दिन का समय बाकी है. रिलीज़ के करीब ये आंकड़ा भयंकर रफ़्तार से बढ़ेगा. ऐसे में 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड टूटना लगभग पक्का हो गया है. अब देखना है कि ‘दृश्यम 3’, ‘सिंघम अगेन’ को कितने मार्जिन से पीछे छोड़ती है.

Advertisement

अडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर मेकर्स एक धमाकेदार ओपनिंग एक्सपेक्ट कर सकते हैं. कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'दृश्यम 3' पहले दिन बेहद आसानी से 50 करोड़ रुपए का बिजनेस करेगी. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये आंकड़ा 60 करोड़ रुपए तक भी जा सकता है. अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है. उसने पहले दिन 43.50 करोड़ का बिजनेस किया था. मगर लगता है कि वो जल्द ही नया रिकॉर्ड बनाने वाले हैं.

'दृश्यम 3' में अजय देवगन के अलावा तबु, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, कमलेश सावंत और मृणाल जाधव ने काम किया है. फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक हैं. ये फिल्म 02 अक्टूबर को सिनेमाघरों में उतरेगी.

वीडियो: 'दृश्यम 3' के डायरेक्टर ने अक्षय खन्ना को क्या ताना मारा?

Advertisement

Advertisement