अभिनेता अक्षय खन्ना ने मुंबई के मालाबार हिल में एक घर खरीदा है. इस घर की कीमत 33.26 करोड़ रुपये बताई जा रही है. प्रॉपर्टी ब्रोकिंग कंपनी स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक इस प्रॉपर्टी की डील इसी महीने हुई है.
धुरंधर के 'रहमान डकैत' अक्षय खन्ना ने मालाबार में भारी प्रॉपर्टी खरीद ली
यह लग्जरी घर मुंबई के पॉश इलाकों में गिने जाने वाले मालाबार हिल रोड पर स्थित है. इस फ्लैट के साथ तीन कार पार्किंग भी हैं. इस घर को खरीदने के लिए अक्षय खन्ना ने करीब दो करोड़ स्टैंप ड्यूटी चुकाई है.

बिजनेस टुडे के मुताबिक यह अपार्टमेंट मुंबई के मालाबार हिल रोड स्थित 30 लिटिल गिब्स में है. इसका कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फुट (217.52 वर्ग मीटर) और बालकनी का एरिया 175.45 वर्ग फुट (16.29 वर्ग मीटर) है. कुल क्षेत्रफल 2,516.84 वर्ग फुट (233.82 वर्ग मीटर) है.
इस प्रॉपर्टी के साथ तीन कार पार्किंग भी हैं. सरकारी दस्तावेजों के हवाले से बताया गया है कि इस लेनदेन में 1.99 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी का भुगतान किया गया. साथ ही 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज चुकाया गया है.
मालाबार हिल मुंबई के प्रमुख रिहायिशी इलाकों में से एक है. यह दक्षिण मुंबई में अरब सागर के किनारे स्थित है. यह क्षेत्र आलीशान बंगलों और प्रमुख कमर्शियल हब के तौर पर जाना जाता है. यह इलाका नेपियन सी रोड, वालकेश्वर रोड और पेडर रोड जैसी प्रमुख सड़कों से जुड़ा हुआ है.
यह मरीन ड्राइव, नरीमन पॉइंट और कोलाबा के भी करीब है. मालाबार हिल नरीमन पॉइंट, फोर्ट और लोअर परेल जैसे कमर्शियल इलाकों के भी काफी पास है. इस इलाके में स्कूल, अस्पताल, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल वगैरा है.
ये भी पढ़ें: Angel One के फाउंडर दिनेश ठक्कर ने 711 करोड़ में खरीदा पूरा टावर, कभी रहते थे किराये के घर में
दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने साल 1997 में फिल्म हिमालय पुत्र से बॉलीवुड में कदम रखा था. जेपी दत्ता की बॉर्डर फिल्म ने उनके करियर के लिहाज से काफी बढ़िया साबित हुई. इस फिल्म ने उन्हें बेस्ट नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाया. बाद में वह ताल, दिल चाहता है, हमराज, हंगामा, हलचल, गांधी, माई फादर, रेस, दृश्यम और दृश्यम 2 सहित कई फिल्मों में दिखाई दिए. साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म दिल चाहता है उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ थी. इसमें उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाया.
फिल्म धुरंधर ने एक बार दिलाई पहचानआदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत के किरदार के बाद अक्षय खन्ना को एक बार फिर से शोहरत मिली है. दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनका किरदार दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया.
पूजा कोल्लुरु द्वारा निर्देशित और प्रशांत वर्मा द्वारा लिखित पौराणिक फिल्म महाकाली उनकी अगली फिल्म है. इस फिल्म में वे असुरों के गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी.
वीडियो: पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा क्वार्टर फाइनल में हारीं, भारत का बैडमिंटन अभियान क्यों खत्म हुआ?













