The Lallantop

'द वन' का वीकेंड कलेक्शन देख सिद्धार्थ मल्होत्रा के कमबैक की उम्मीद जग रही!

'द वन' पिछले 11 सालों में सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन करने वाली मूवी बन गई है.

Advertisement
post-main-image
'द वन' को 'पंचायत' वाले दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'द वन' ने पहले वीकेंड पर भारत में कुल 40.15 करोड़ रुपए का ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन किया, जो सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन है।
  • फिल्म का टकराव नानी की 'द पैराडाइज़' और 'एवेंजर्स: एंडगेम ऑनकोर' जैसी बड़ी फिल्मों के साथ हुआ, तथा यह 500 साल पुराने वन देवी मंदिर की लोक कथा पर आधारित है।
  • 'द वन' ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.65 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जो फिल्म की व्यावसायिक सफलता को इंगित करता है।

Siddharth Malhotra और Tamannaah Bhatia की फैन्टेसी थ्रिलर The Vvaan को ऑडियंस से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है. फिर भी इसने पहले वीकेंड पर 40 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए. ये पिछले 11 सालों में सिद्धार्थ के करियर का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन है. 2015 में रिलीज़ हुई Brothers के बाद उनकी किसी भी मूवी को ऐसी शुरुआत नहीं मिली.

Advertisement

25 सितंबर को रिलीज़ हुई 'द वन' का क्लैश नानी की 'द पैराडाइज़' और 'एवेंजर्स: एंडगेम ऑनकोर' जैसी फिल्मों से हुआ. फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में ग्रॉस 9.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. दूसरे दिन कमाई बढ़ी तो इसने 13.30 करोड़ कमा लिए. मूवी को सबसे ज्यादा दर्शक रविवार को मिले. उस दिन ये आंकड़ा 17.25 करोड़ तक पहुंच गया. 'द वन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ इस प्रकार है,

पहला दिन (शुक्रवार) - 9.60 करोड़
दूसरा दिन (शनिवार) - 13.30 करोड़
तीसरा दिन (रविवार) - 17.25 करोड़

Advertisement

टोटल: 40.15 करोड़ (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन) 

'द वन' ने पहले वीकेंड पर भारत में 40.15 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ओवरसीज़ मार्केट से इसने 3.50 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.65 करोड़ तक पहुंच गया. ये 'ब्रदर्स' और 'एक विलन' के बाद उनके करियर का तीसरा सबसे कमाऊ ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन है. पिछले कुछ समय में कई ऐसी फिल्में आई हैं, जो पहले वीकेंड को भी सर्वाइव नहीं कर पाई. ऐसे में 'द वन' का 40 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लेना सिद्धार्थ के लिए काफी संतोषजनक होगा.

‘द वन’, पटना में बिहटा के पास स्थित 500 साल पुराने वन देवी मंदिर से जुड़ी लोक कथा पर आधारित है. ये मंदिर घने जंगलों के बीच है. मान्यता है कि उस जंगल में रात को जो भी जाता है, उसकी लाश तक नहीं मिलती. फिल्म का बेसिक प्लॉट इसी के इर्द-गिर्द बुना गया है, जो लोगों को पसंद भी आया. लेकिन शुरुआती रुझान में मूवी को मिला-जुला फीडबैक दिया गया. ‘द वन’ को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है, जिन्हें 'पंचायत' और 'परमानेंट रूममेट्स' के लिए जाना जाता है. TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार ने एकता कपूर के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है. सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा इस मूवी में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, अनूप सोनी और श्वेता तिवारी ने काम किया है. 

Advertisement

वीडियो: कैसी है सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड'?

Advertisement