The Lallantop

आमिर खान की 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'?

अगर 'पुष्पा 2' भी चीनी मार्केट में अच्छा परफॉर्म करती है, तो उसकी कमाई 'दंगल' से आगे निकल सकती है.

Advertisement
post-main-image
'दंगल' की 63 परसेंट कमाई चीन से हुई थी.

Dangal का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी Allu Arjun की Pushpa 2?, Ranvir Singh की फिल्म में लीड रोल में Wamiqa Gabbi, Prabhas की ‘राजा साब’ फिर से पोस्टपोन हो गई. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# रणवीर सिंह की फिल्म में लीड रोल में वामिका गब्बी?

खबरें हैं कि 'मिन्नल मुरली' फेम डायरेक्टर बेसिल जोसफ रणवीर सिंह के साथ एक फिल्म प्लान कर रहे हैं. इसके लिए दोनों कई मीटिंग्स भी कर चुके हैं. ये एक सुपरहीरो फिल्म होगी, जो 'शक्तिमान' से इंस्पायर्ड होगी. अब मिड डे ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि फिल्म की फीमेल लीड के लिए वामिका गब्बी से बातचीत चल रही है. फिल्म अभी अपनी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है.

# 'गली बॉय' के सीक्वल में विकी कौशल-अनन्या पांडे?

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' के सीक्वल पर काम हो रहा है. इसके लिए विकी कौशल और अनन्या पांडे से बातचीत चल रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि 'खो गए हम कहां' फेम अर्जुन वरैन सिंह इस फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं.

Advertisement
# 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'?

2016 में आई आमिर खान की 'दंगल' ने दुनियाभर से 2070 करोड़ रुपये कमाए. तब से ये भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है. हाल ही में आई अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' जिस हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उससे लोगों को लग रहा है कि ये 'दंगल' से आगे निकल सकती है. पर क्या ऐसा हो पाएगा? इसे आंकड़ों से समझते हैं. फिल्म ने अब तक भारत से 1220 करोड़ की नेट कमाई कर ली है और दुनियाभर से फिल्म ने 1725 करोड़ के आसपास कमा लिए हैं. फिल्म को सिनेमाघरों में लगे हुए आज 39 दिन हो गए हैं. लेकिन फिल्म को अभी चीन में रिलीज़ होनी बाकी है. 'दंगल' की 63 परसेंट कमाई चीन से हुई थी. फिल्म ने चाइनीज़ बॉक्स ऑफिस से 1305 करोड़ रुपये कमाए थे. इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि अगर 'पुष्पा 2' भी चीनी मार्केट में अच्छा परफॉर्म करती है, तो उसकी कमाई 'दंगल' से आगे निकल सकती है.

#  साथ में फिल्म बनाएंगे धनुष और वेट्रीमारन

अपनी अगली फिल्म के लिए धनुष और वेट्रीमारन एक बार फिर साथ में कोलैबोरेट करने जा रहे हैं. ये दोनों की साथ में पांचवी फिल्म होगी. इससे पहले ये दोनों लोग 'आदुकलम', 'असुरन' और 'वाडा चेन्नई' जैसी फिल्मों पर साथ काम कर चुके हैं. 'आदुकलम' और 'असुरन' के लिए धनुष को नेशनल अवॉर्ड मिला था.

# 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी...' की रिलीज़ डेट आई  

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी- इंडिया वर्सेज पाकिस्तान' की रिलीज़ डेट आ गई है. ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ 7 फ़रवरी से स्ट्रीम की जा सकेगी. इस सीरीज में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मुकाबलों से जुड़ी अनसुनी कहानियां सुनने को मिलेंगी. सीरीज में वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली जैसे क्रिकेट के कई दिग्गज नज़र आएंगे.

Advertisement
# प्रभास की 'राजा साब' फिर पोस्टपोन हो गई?

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास की 'राजा साब' की रिलीज़ को फिर से आगे खिसका दिया गया है. 'राजा साब' 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड थी. लेकिन अब मेकर्स इसे मई में रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

वीडियो: जब आमिर ने शाहरुख से पूछा, अमित जी के सामने सिगरेट पी सकता हूं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement