The Lallantop

"ये गाना नहीं, सॉफ्ट पॉर्न है" - जैकलीन और बी प्राक के 'जुगनी' गाने पर इतना बखेड़ा क्यों?

लोगों का आरोप है कि मेकर्स ने गाने में ऐसी अश्लीता जान-बूझकर डाली ताकि इस पर व्यूज़ आएं.

Advertisement
post-main-image
'जुगनी' के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स को कॉपीराइट स्ट्राइक भेजा है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बी-प्राक और सोनू ठुकराल का नया गाना 'जुगनी' इंटरनेट पर जैकलीन फर्नांडिज के वॉर्डरोब मालफंक्शन के कारण चर्चा में है, जिसमें उस हिस्से को ब्लर किया गया है।
  • गाने में वॉर्डरोब मालफंक्शन के कारण विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर बिना ब्लर किए पुरानी क्लिप्स शेयर की गईं और लोगों ने मेकर्स पर जानबूझकर विवाद पैदा करने का आरोप लगाया।
  • controversy के प्रभाव के रूप में, वीडियो को हटाने के बजाय केवल ब्लर किया गया है और इस पर जैकलीन या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।

B-Praak और Sonu Thukral का नया गाना Jugni इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. क्यों? अनजाने में हुए एक वॉर्डरोब मालफ़ंक्शन की वजह से. दरअसल, इसमें फीचर हुईं Jacqueline Fernandez को कपड़ों और गलत कैमरा एंगल के कारण इस दिक्कत का सामना करना पड़ा है. वैसे तो मेकर्स ने गाने से उस हिस्से को ब्लर कर दिया. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसकी काफी आलोचना कर रहे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'जुगनी' गाना 15 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया था. यूं तो उसमें कोई दिक्कत नहीं. प्रोडक्शन भी बड़े लेवल पर हुआ है. मगर एक डांस सीक्वेंस में जैकलीन के कपड़ों के साथ हुई गड़बड़ी ने इसे बड़े विवाद में झोंक दिया. नतीजतन, 'जुगनी' गाना गलत वजहों से इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा. बावजूद इसके, ऑफिशियल चैनल से इसे हटाया नहीं गया. केवल उतने हिस्से को ब्लर कर दिया गया, जहां जैकलीन के कपड़े खिसके थे. लेकिन लोग इतने से नहीं माने. एक यूजर ने लिखा,

"बी प्राक और सोनू ठुकराल का जुगनी म्यूजिक वीडियो अश्लीलता की सारी हदें पार करता दिख रहा है. इसमें जैकलीन फर्नांडिज़ के ऐसे शॉट्स हैं, जिनमें उनके शरीर को जरूरत से ज्यादा दिखाया गया है. साफ कह दूं कि ये गाना नहीं, बल्कि सॉफ्ट पोर्न है. अगर ऐसे वीडियो 18+ वॉर्निंग के साथ रिलीज़ हों, तो अलग बात है.  लेकिन ये वीडियो इंटरनेट पर बच्चों के लिए भी आसानी से उपलब्ध है. उम्मीद है कि संबंधित अथॉरिटी सोनू ठुकराल और उनकी टीम के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे और इस वीडियो को हटा देंगे."

Advertisement
jugni
एक यूजर का कमेंट.

दूसरी यूजर ने जैकलीन की नॉन-ब्लर्ड वीडियोज़ शेयर करने वालों पर सवाल उठाते हुए लिखा,

"बी प्राक और जैकलीन फर्नांडिज़ के नए गाने जुगनी के एक वॉर्डरोब मालफंक्शन को लेकर विवाद शुरू हो गया है. हालांकि मेकर्स ने उस हिस्से को ब्लर कर दिया था. मगर इसके बावजूद लोगों ने उस पुरानी क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर करना बंद नहीं किया. अगर किसी को जैकलीन या मेकर्स की आलोचना करनी थी, तो वो उस हिस्से को ब्लर करके भी ऐसा कर सकते थे. लेकिन लोग जान-बूझकर वही क्लिप बिना ब्लर किए शेयर कर रहे हैं."

jugni
एक यूजर का कमेंट.

ये बात यकीन करने लायक नहीं है कि वीडियो को एडिट करते वक़्त इस पर किसी का ध्यान नहीं गया होगा. इसीलिए लोगों का कहना है कि मेकर्स ने जानबूझकर उस हिस्से को गाने में रखा. ऐसा इसलिए ताकि उस पर विवाद हो और गाने को ज़्यादा से ज़्यादा देखा जाए. ये बहुत प्रॉब्लमैटिक और घटिया हरकत है. मेकर्स ने अब भी वो हिस्सा गाने से डिलीट नहीं किया, बल्कि उसे ब्लर भर कर दिया है. जैकलीन और उनकी टीम इसके लिए कैसे तैयार हुई, ये भी एक बड़ा सवाल है. हालांकि उनके या मेकर्स की तरफ से अब तक इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है.

Advertisement

वीडियो: Nora Fatehi ने Jacqueline Fernandez पर लगाया उनका करियर खत्म करने की कोशिश का आरोप

Advertisement