क्या Rajpal Yadav की प्रॉपर्टी नीलाम होने वाली है? सफल करियर के बाद भी 40 साल से अकेले क्यों रह रही हैं Usha Nadkarni? Ajay Devgan ने अपनी किस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा ली है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
जेल जाने के बाद भी नीलाम होगी राजपाल यादव की प्रॉपर्टी?
बैंक ने राजपाल यादव की दो प्रॉपर्टी को नीलाम करने का नोटिस चिपका दिया!

# 2 घंटे 20 मिनट 20 सेकेंड लंबी होगी 'आवारापन 2'
'आवारापन 2' के ट्रेलर रिलीज से पहले CBFC ने इसका सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक एक्शन सीन को 50 प्रतिशत तक छोटा कराया गया है. साथ ही ड्रग यूज और स्मोकिंग के सीन्स में चेतावनी डलवाई गई है. फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है. तमाम बदलावों के बाद फिल्म की लंबाई 140 मिनट 20 सेकेंड यानी 2 घंटे, 20 मिनट, 20 सेकंड है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म से कुल 4 मिनट के सीन्स काटे गए हैं और 20 सेकेंड के सीन्स रिप्लेस किए गए हैं. फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. 14 अगस्त को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
# क्या नीलाम होने वाली है राजपाल यादव की जमीन?
राजपाल यादव एक बार फिर अपने कर्ज को लेकर चर्चा में हैं. खबर आ रही है कि उनकी प्रॉपर्टी नीलाम होने वाली है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने राजपाल यादव की दो संपत्तियों पर नीलामी का नोटिस चस्पा कर दिया है. राजपाल के ऊपर इस बैंक का 16.61 करोड़ रुपये उधार है. जिसे न चुका पाने के एवज में उनकी ये दो संपत्तियां, जिनमें से कस्बे का एक घर और गांव की एक जमीन को नीलाम किया जा रहा है. ये नीलामी 9 सितंबर, 2026 को होगी. हालांकि इन दोनों ही संपत्तियों की कुल कीमत 3.19 करोड़ रुपये ही बताई जा रही है. इसी मामले को लेकर राजपाल यादव जेल भी जा चुके हैं. लेकिन इसके बाद भी इस मुसीबत से अभी तक पीछा नहीं छुड़ा पाए हैं.
# 40 साल से क्यों अकेले रह रहीं उषा नाडकर्णी?
उषा नाडकर्णी ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों और शोज में एक्टिंग की है. 'पवित्र रिश्ता' में उनका किरदार लोग आज तक नहीं भूले हैं. सफल करियर के बाद भी उषा बीते 40 सालों से अकेले रह रही हैं. हाल ही में उषा ने राजश्री मराठी नाम के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बहुत सारी बातें बताईं. उन्होंने कहा कि वो अपने पति से काफी समय पहले अलग हो गई थीं. लेकिन उन्हें अपने पति से कोई शिकायत नहीं है. उषा ने ये भी बताया कि उनका एक बेटा भी है, जो विदेश में रहता है. उषा ने कहा कि अब उन्हें किसी चीज का कोई खौफ नहीं रह गया है. यहां तक कि मौत का भी नहीं.
# 'रामायण' की 'मंथरा' ने रोल के बारे में क्या खुलासा किया?
'रामायण' में मंथरा का रोल कर रहीं शीबा चड्ढा ने अपने किरदार को लेकर कुछ खास बातें बताई हैं. शीबा ने वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मंथरा का रोल पूरी तरह नेगेटिव नहीं है. उन्होंने कहा,
"लोगों को लगता है कि मंथरा एक स्ट्रेट फॉवर्ड विलन है. लेकिन ऐसा नहीं है. मैं किरदार का इमोशनल एंकर खोजती हूं. मंथरा एक भावुक महिला है और रानी कैकेयी के लिए उसका मन मां की तरह है."
शीबा ने रामायण के 4 हजार करोड़ रुपये के बजट पर कहा-
"मैं ये सब सोचकर सेट पर नहीं जाती. मैं बस वहां ये सोचकर जाती थी कि मैं अपना काम बेस्ट कैसे कर सकती हूं."
# शाहरुख खान बने देश के सबसे ताकतवर सेलिब्रिटी
देश के सबसे अमीर एक्टर शाहरुख खान अब मोस्ट वैल्यूएबल सेलिब्रिटीज की लिस्ट में भी टॉप पर पहुंच गए हैं. इस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया. फाइनेंशियल एड्वाइजरी फर्म Kroll के मुताबिक, शाहरुख की ब्रैंड वैल्यू 177.9 मिलियन डॉलर यानी 1691 करोड़ के आसपास है. 2024 में वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे. तब पहले नंबर पर विराट कोहली और दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह काबिज थे. 162.9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1549 करोड़ के साथ रणवीर सिंह इस बार भी दूसरे नंबर पर हैं. वहीं टॉप पर रहे विराट कोहली अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं.
# अजय देवगन की 'रेंजर' पोस्टपोन हो गई?
3 दिसंबर 2026 में प्रभास स्टारर 'फौजी' रिलीज होने वाली है. 4 दिसंबर को अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की फिल्म आनी है. साथ ही अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर 'रेंजर' भी 4 दिसंबर को ही रिलीज के लिए शेड्यूल्ड थी. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अजय ने 'रेंजर' को 2027 में रिलीज करने का फैसला लिया है. हालांकि 'रेंजर' की जगह उनकी फिल्म 'गोलमाल 5' रिलीज होगी. मगर अब तक 'गोलमाल 5' की रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है.
वीडियो: राजपाल यादव ने कहा-"मेरे पास 1200 करोड़ रुपये का काम है"











