The Lallantop

'रामायण' के लिए मेकर्स ने ऐसी रिलीज़ डेट चुनी कि कमाई के सारे रिकॉर्ड्स टूट जाएंगे!

'रामायण' की रिलीज़ डेट अनाउंस करते हुए मेकर्स ने फिल्म का इंग्लिश ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' की मार्केटिंग में 1200 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' की आधिकारिक रिलीज़ डेट 6 नवंबर, धनतेरस को घोषित कर दी गई है, जो कि दीपावली से दो दिन पहले है।
  • मेकर्स ने रिलीज़ तिथि बदलने के पीछे कारण बताया है कि 30 अक्टूबर की पूर्व में बताई तारीख पश्चिमी बाजार के लिए थी, ताकि 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' से टकराव टाला जा सके।
  • भारत में कई त्योहारों के कारण फिल्म को छह दिन तक जारी रखने का अवसर मिलेगा जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह 6 नवंबर को गॉडज़िला फिल्म से क्लैश करेगी।

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana की ऑफिशियल रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी गई है. अब तक मेकर्स ये बताते आए थे कि फिल्म का पहला पार्ट इस साल दीपावली पर आएगा. मगर उन्होंने कोई ठोस डेट नहीं बताई थी. लेकिन अब उन्होंने फाइनली बता दिया है कि फिल्म 06 नवंबर यानी धनतेरस पर रिलीज़ होगी. इससे Godzilla Minus Zero और 'रामायण' का क्लैश ऑफिशियल हो गया है.

Advertisement

कॉमिक कॉन के दौरान हुए इंटरव्यूज़ में यश 'रामायण' की रिलीज़ डेट 30 अक्टूबर बता रहे थे. बाद में ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि ये तारीख वेस्टर्न मार्केट के लिए है, जहां मेकर्स 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' से डायरेक्ट क्लैश एवॉइड कर रहे. मगर बीती शाम उन्होंने अनाउंस किया कि 'रामायण: पार्ट 1' को दीपावली से दो दिन पहले यानी 06 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज़ किया जाएगा. ये काफी अच्छी डेट है. कम-से-कम इंडियन मार्केट के लिए तो जरूर. इससे मेकर्स को लगभग दो हफ्ते का तगड़ा रिलीज़ पैसेज मिल जाता है.

06 नवंबर को शुक्रवार है. दूसरे शब्दों में कहें तो मूवी वीकेंड पर रिलीज़ हो रही है. पर खास बात ये है कि उस दिन धनतेरस भी है. 07 नवंबर को शनिवार होने के कारण फिल्म को खूब दर्शक मिलेंगे. 08 नवंबर यानी रविवार को दीपावली है. हो सकता है कि पर्व के कारण दर्शकों की संख्या में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो. फिर भी छुट्टी का दिन होने की वजह से 'रामायण' फैमिली ऑडियंस बटोर सकती है.

Advertisement

09 नवंबर को सोमवार है. 10 नवंबर (मंगलवार) को गोवर्धन पूजा होगी. कई दफ्तरों में उस दिन छुट्टी होती है. 11 नवंबर यानी बुधवार को भाई दूज पड़ रहा. 12 नवंबर को थर्सडे है. फिर 13 नवंबर यानी फ्राइडे से सेकेंड वीकेंड शुरू हो जाएगा. मतलब 'रामायण: पार्ट 1' के पास बॉक्स ऑफिस पर कहर ढाने का अच्छा-खासा मौका है. बस मेकर्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि फिल्म की वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी अच्छी रहे.

हालांकि इतनी छुट्टियां केवल भारत में होंगी. दुनिया के अन्य देशों में फिल्म को इतना सफाचट रास्ता नहीं मिलेगा. 05 नवंबर को 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' का इंटरनेशनल प्रीमियर होना है. वहीं अमेरिका में ये मूवी 06 नवंबर को 'रामायण' से टकराएगी. चूंकि 'गॉडज़िला' एक पॉपुलर फ्रैंचाइज़ है, इसलिए 'रामायण' को ठीक-ठाक क्लैश का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि भारत में नमित मल्होत्रा की फिल्म को एकतरफ़ा एडवांडेज मिलेगा, ये तय है.

'रामायण' की डेट अनाउंस करते हुए मेकर्स ने इसका इंग्लिश ट्रेलर भी जारी कर दिया है. इसमें रणबीर कपूर की वॉइस तो ओरिजिनल है. मगर बाकी सभी एक्टर्स की आवाज़ को ब्रह्मा AI से डब किया गया है. वैसे, इस मूवी को सिर्फ अंग्रेजी ही नहीं बल्कि दुनियाभर की 45 अलग-अलग भाषाओं में डब और लिप सिंक किया जा रहा है.

Advertisement

वीडियो: Ramayana में रणबीर, साई पल्लवी और लारा दत्ता के लुक पर ट्रोलिंग हुई, आया जवाव

Advertisement