The Lallantop

SVC63 में 100 लड़ाकों से अकेले भिड़ेंगे सलमान खान?

सलमान खान स्टारर SVC63 के विलन का नाम तय!

Advertisement
post-main-image
सलमान खान स्टारर SVC63 को वामसी पैडिपली डायरेक्ट कर रहे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की फिल्म SVC63 के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग 06 अगस्त से शुरू होगी, जिसमें वे 100 से अधिक स्टंटमैन के साथ तीन बड़े एक्शन सीक्वेंस करेंगे।
  • सलमान खान की SVC63 फिल्म के मेन विलन को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, हालांकि इंटरनेट पर राहुल देव के विलन होने की चर्चा है।
  • बिग बॉस 20 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुका है और यह 06 सितंबर से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा, जिसमें सलमान खान फिर होस्ट की भूमिका निभाएंगे।

Salman Khan की फिल्म SVC63 में विलन के रोल में किसे कास्ट किया गया है? The Railway Men के बाद Yash Raj Films कौन सी नई सीरीज बनाने जा रहा है? Salman Khan का रियलिटी शो Bigg Boss 20 कब से शुरू हो रहा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# 'योर मदर, योर मदर, योर मदर' का ट्रेलर रिलीज़

ऑस्कर विनिंग एक्टर महरशाला अली की नई मूवी 'योर मदर, योर मदर, योर मदर' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. फिल्म की कहानी मार्शल आर्ट्स में माहिर लतीफ़ नाम के एक ऐसे शख्स की है, जिसकी पत्नी की अचानक मौत हो जाती है. मजबूरन, लतीफ़ को अपने तीन बच्चों को बचाने के लिए एक खतरनाक मिशन पर निकलना पड़ता है. आगे क्या होता है, उसका जवाब सीधे फिल्म में मिलेगा. 'योर-मदर, योर मदर, योर मदर' 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

# 100 लड़ाकों से अकेले भिड़ेंगे सलमान

06 अगस्त से सलमान खान SVC63 के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगे. इस दौरान वो 100 से अधिक स्टंट मैन के साथ तीन बड़े एक्शन सीक्वेंस फिल्माएंगे. इसके लिए मेकर्स ने गोरेगांव में खास सेट तैयार किया है. ये शेड्यूल करीब डेढ़ महीने तक चलेगा.

# 'हीट 2' में लियोनार्डो डि कैप्रियो की एंट्री

Advertisement

'वन बैटल आफ्टर अनअदर' के बाद लियोनार्डो डि कैप्रियो को डायरेक्टर माइकल मान की 'हीट 2' में कास्ट कर लिया गया है. फिल्म में उनके साथ क्रिश्चियन बेल भी नज़र आएंगे. वैसे तो इस फिल्म की अनाउंसमेंट काफी पहले ही हो गई थी. लेकिन लगातार प्रोडक्शन बैनर बदलने की वजह से मूवी फंसी रही. पहले इसे वॉर्नर ब्रदर्स बना रहे थे. फिर पैरामाउंट और सोनी का नाम जुड़ा. अब अमेजॉन MGM स्टूडियो इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है.

# कौन होगा सलमान की SVC63 का विलन?

सलमान खान स्टारर SVC63 के मेन विलन को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है. फ़हाद फासिल और अक्षय खन्ना के नाम जरूर सामने आए थे, मगर वो बात भी ठंडे बस्ते में चली गई. हालांकि इंटरनेट पर चर्चा है कि राहुल देव फिल्म के मेन विलन्स में से एक होंगे. दावा किया जा रहा है कि वो 06 अगस्त से फिल्म के मुंबई शेड्यूल में भी जुट जाएंगे. लेकिन मेकर्स ने अपनी तरफ़ से इस बाबत कोई अनाउंसमेंट नहीं की है.

# 'दी रेलवे मैन' के बाद YRF लाएगी 'टनल मैन'

'दी रेलवे मैन' की सक्सेस के बाद यशराज फिल्म्स अब 'टनल मैन' सीरीज़ लाने की तैयारी में है. इसमें साल 2023 में उत्तराखंड की एक सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन की कहानी दिखाई जाएगी. पिंकविला के मुताबिक, इस सीरीज़ को अंबिका पंडित और मनन रावत डायरेक्ट करेंगे. वहीं 'ऐल्फा' फेम शिव रवैल इसके शो-रनर होंगे.

# 'करण अर्जुन' की थीम पर होगा 'बिग बॉस 20'?

'बिग बॉस 20' का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गया है. सलमान खान एक बार फिर इसके होस्ट के रोल में नज़र आएंगे. 06 सितंबर से ये कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा. मेकर्स ने आज इसका प्रोमो भी रिलीज़ किया है. उसमें सलमान एक बड़ा हिंट देते हुए कहते हैं- “जो करण अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में होने वाला है. तथास्तु!”

वीडियो: सलमान खान ने अपने दोस्त के लिए कम की अपनी फीस

Advertisement