The Lallantop

आमिर खान को किसने और क्यों दी जान से मारने की धमकी?

आमिर खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख़्स की लोकेशन भी पुलिस ने खोज निकाली है.

Advertisement
post-main-image
आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी की थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मेघना गुलज़ार की फिल्म 'दायरा' में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं, जो 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • आमिर खान को स्वीडन और कनाडा से मारने की धमकी मिली है, जिसमें आरोपी ने लव जिहाद के लिए उन्हें जिम्मेदार बताया, और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
  • अनुराग कश्यप की पहली कन्नड़ फिल्म '8' को 16 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जिंदगी में दूसरे मौके और उनके परिणामों की खोज को दर्शाना है।

मेघना गुलजार की फिल्म में करीना कपूर की किस हीरो के साथ जोड़ी बनने वाली है? आमिर खान को कौन जान से मारने की धमकी दे रहा है? अनुराग कश्यप की कौन सी फिल्म 16 भाषाओं में रिलीज होने वाली है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# हिमांश कोहली स्टारर 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का ट्रेलर रिलीज

हिमांश कोहली और सोनाली सहगल स्टारर 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' मूवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फैमिली ड्रामा कॉमेडी को कमल चंद्रा ने डायरेक्ट किया है. इसमें एक ऐसे लूजर लड़के की कहानी है, जिसकी गर्लफ्रैंड की शादी किसी और से हो गई. चूंकि लड़की का पति SDM है, इसलिए ये लड़का भी UPSC की तैयारी में लग जाता है. आगे की कहानी फिल्म में है, जो 07 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

# राजेश खन्ना के बंगले को भूतिया कहा तो खैर नहीं!

मुंबई हाईकोर्ट ने राजेश खन्ना के बंगले 'आशीर्वाद' को भूतिया और शापित बुलाने पर सख्त रोक लगा दी है. बंगले के मौजूदा मालिक शशि किरण शेट्टी ने कोर्ट में इस बाबत शिकायत की थी. उनके मुताबिक, बीते कई सालों से उस बंगले को सोशल मीडिया और मैग्जीन्स में बदनाम किया गया है. इससे प्रॉपर्टी की कीमत को नुकसान पहुंचा है. शशि ने साल 2014 में 'आशीर्वाद' बंगले को खरीदा था.

# आमिर खान को मिली जान से मारने की धमकी

Advertisement

आमिर खान को स्वीडन और कनाडा से धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं. उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, कॉल करने वाले शख्स ने खुद को आरजू बिश्नोई बताया, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है. आरोपी ने आमिर को लव जिहाद के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.  

# मेघना गुलज़ार की 'दायरा' में करीना की एंट्री

डायरेक्टर मेघना गुलज़ार की फिल्म 'दायरा' का पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म में करीना कपूर खान के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. ये एक इन्वेस्टिगेटिंग क्राइम थ्रिलर मूवी है, जो 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये कहानी एक ऐसा नैरेटिव फॉलो करती है, जो दिखाएगी कि किसी बुरे काम के बाद समाज को कैसे 2 धड़ों में बांटा जा सकता है.  

# ऑस्कर विनिंग एक्टर जारेड लेटो पर रेप के आरोप

'सुसाइड सक्वाड' और 'ट्रॉन एरिस' जैसी फिल्मों में दिखे ऑस्कर विनिंग एक्टर जारेड लेटो पर रेप के आरोप लगे हैं. ये आरोप चार नाबालिग लड़कियों ने लगाए हैं. BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, लेटो ने लड़कियों को अपने स्टारडम की चमक में बहकाया और उनके साथ दुष्कर्म किया. एक्टर ने इस मामले पर अब तक कोई बयान नहीं दिया है.

# 16 भाषाओं में आएगी अनुराग कश्यप की '8'

अनुराग कश्यप बतौर एक्टर अपने करियर की पहली कन्नड़ फिल्म '8' में काम कर रहे हैं. इसकी कहानी जिंदगी में मिलने वाले दूसरे मौके और उसके रिजल्ट्स की तलाश करती है. फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकटेश रेड्डी ने सिनेमा एक्सप्रेस को बताया कि इसे 16 भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा. इसे संजय शास्त्री ने डायरेक्ट किया है. फिल्म इसी साल सितंबर तक रिलीज हो सकती है. 

वीडियो: आमिर खान ने सुनील ग्रोवर की कभी एक्टिंग का उड़ाया था मजाक, अब की तारीफ!

Advertisement