Godzilla Minus Zero ने Ramayana के मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है? Meena Kumari की जिंदगी पर बन रही फिल्म के लीड रोल में किसे कास्ट किया गया है? Aamir Khan स्टारर Lalkaara में किस एक्टर की एंट्री हो गई है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' ने बढ़ाई 'रामायण' के मेकर्स की चिंता? कमाई पर पड़ेगा तगड़ा असर!
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' दुनियाभर में 6 सितंबर को रिलीज़ हो रही है. और इसी दिन 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' भी आ रही है.

# 'गॉडजिला माइनस ज़ीरो' ने बढ़ाई 'रामायण' वालों की चिंता?
'गॉडजिला माइनस ज़ीरो' के ट्रेलर रिलीज़ ने 'रामायण' के मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल 'गॉडजिला माइनस ज़ीरो' अमेरिका में 6 नवंबर को रिलीज़ हो रही है. इसी दिन रणबीर कपूर की 'रामायण' भी दुनियाभर में रिलीज़ होगी. खास बात ये है कि ये दोनों ही फिल्में IMAX थियेटर्स के लिए बनाई गई हैं. 'गॉडजिला' फ्रेंचाइज़ की ब्रांड वेल्यू पहले से ही काफी बड़ी है. साथ ही फिल्म के ट्रेलर को भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में 'रामायण' को अमेरिका समेत ओवरसीज़ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है.
# 'मीना कुमारी' का रोल करेंगी कियारा आडवाणी!
ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी और उनके पति कमाल अमरोही की जिंदगी पर फिल्म बन रही है. इसे सिद्धार्थ प्रेम कृष्ण मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके लिए कियारा आडवाणी को लीड रोल में कास्ट कर लिया है. मिड-डे के साथ बातचीत में सिद्धार्थ ने बताया कि "मेरी फिल्म की स्टारकास्ट पूरी हो गई है. हम मीना कुमारी और कमाल अमरोही की लव स्टोरी को एक्सप्लोर करेंगे. ये मीना जी की ऑफिशियल कहानी होगी." हालांकि इसकी रिलीज़ को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं है.
# आशा भोसले को ट्रिब्यूट देने वाला गाना रिलीज़
आशा भोसले को उनकी 93वीं जयंती पर खास ट्रिब्यूट दिया गया है. म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने उनके सम्मान में बनाया गाना 'आशा फॉरएवर' रिलीज़ कर दिया है. इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे. खास बात ये है कि इस गाने की रिकॉर्डिंग आशा भोसले के साथ ही की गई थी. एआर रहमान ने उन्हें देश का गौरव बताते हुए उनकी संगीत विरासत को सलाम किया. आशा भोसले का 12 अप्रैल, 2026 को 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था. उनके सम्मान में बने इस गाने में शाहरुख, सलमान, कमल हासन और रणबीर कपूर जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे.
# आमिर की 'ललकारा' में 'धुरंधर' एक्टर की एंट्री
'धुरंधर' वाले दानिश पंडोर अब आमिर खान की 'ललकारा' में नज़र आएंगे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आशुतोष गोवारिकर की इस पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा में दानिश, आमिर के दोस्त का रोल करेंगे. फिल्म में आमिर, क्रिकेट लेजेंड लाला अमरनाथ का रोल कर रहे हैं. फिल्म की कहानी 1952 की भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज़ की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी. इसकी शूटिंग नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है.
# राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सरेंडर से छूट के लिए 9 सितंबर, 2026 तक पांच करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि रकम जमा करने के बाद उन्हें सरेंडर से राहत मिल सकती है. इस मामले पर अगली सुनवाई 15 सितंबर, 2026 को होगी.
# 'दृश्यम 3' का ट्रेलर देख क्या बोली पब्लिक?
अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इसे देख फैन्स ने भी राहत की सांस ली है. क्योंकि लोगों को लगा था कि मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' जैसी ही इसकी कहानी रहेगी. लेकिन अजय देनगन ने यहां खेल कर दिया है. इस पार्ट की कहानी बिल्कुल अलग लग रही है. ये देख फैन्स भी काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं. ट्रेलर पर आए कुछ रिएक्शंस हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं-
गौरव मिश्रा नाम के एक यूज़र ने तारीफ करते हुए लिखा,
"दृश्यम 3 का ट्रेलर उम्मीदों से भी कहीं बेहतर निकला. इसे मलयालम वाली 'दृश्यम 3' से बिल्कुल अलग बनाया है. प्रोडक्शन डिज़ाइन टीम का काम शानदार है. साथ ही सभी एक्टर्स ने भी अपने किरदारों में जान फूंक दी है."
उबायस नाम के एक यूजर ने लिखा,
"दृश्यम 3 की वाइब मोहनलाल की फिल्म से काफी अलग है. कहानी भी जोरदार है लेकिन मैं इसके ट्रेलर संतुष्ट नहीं हूं."
एक यूजर ने ट्रेलर देख कहा,
"कमाल की डायलॉग डिलेवरी, रोंगटे खड़े हो गए."
ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
# अक्षय कुमार की 'समुक' में विनीत कुमार की एंट्री
अक्षय कुमार स्टारर 'समुक' में 'छावा' फेम विनीत कुमार सिंह भी शामिल हो गए हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विनीत फिल्म में एक अहम रोल निभाएंगे. विनीत इससे पहले अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' में भी काम कर चुके हैं. अब दोनों की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिलेगी. ये फिल्म 2027 में रिलीज़ होनी है.
वीडियो: 'बाहुबली' की तर्ज पर 'रामायण' के मेकर्स ने सनी देओल के किरदार पर क्या गेम कर दिया?













