The Lallantop

जब सलमान खान सेट पर लेट पहुंचे, और प्रोड्यूसर ने उनके सामने हाथ जोड़ लिए

Salman Khan Partner के सेट पर लेट पहुंचे. शूटिंग बंद पड़ी थी. ऐसे में प्रोड्यूसर ने हाथ जोड़कर कहा - "सर बस एक शॉट ले लो".

Advertisement
post-main-image
जेसन शाह ने 'हीरामंडी' में कार्टराइट का रोल किया था.

Sanjay Leela Bhansali की पहली सीरीज़ Heeramandi को अच्छे रिव्यूज़ नहीं मिले. हालांकि शो से जुड़े रिलीज़ के बाद भी इंटरव्यूज़ दे रहे हैं. ऐसे ही एक इंटरव्यू में भंसाली ने कहा था कि कला महसूस करने के लिए है, समझने के लिए नहीं. शो में कार्टराइट का किरदार निभाने वाले जेसन शाह ने. वहां उन्होंने शर्मिन की एक्टिंग से लेकर अपने फिल्मी डेब्यू पर बात की. जेसन पहली बार Salman Khan और Govinda की फिल्म Partner में नज़र आए थे. जेसन ने सलमान से जुड़ा किस्सा भी बताया, जब वो सेट पर लेट पहुंचे और प्रोड्यूसर उनके सामने हाथ जोड़ कर खड़ा था. 

Advertisement

जेसन से पूछा गया कि उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत कैसे हुई. उन्होंने बताया,      

जब मेरी उम्र 17-18 साल की थी, तब मैं मॉडलिंग किया करता था. मैंने उस दौरान ‘पार्टनर’ के गाने ‘दुपट्टा तेरा नौ रंग’ में काम किया था. तब मुझे चटका आया कि मुझे एक्टिंग ही करनी है. ये बहुत मज़ेदार लाइफ है और मुझे ये लाइफ देखनी है. फिर सलमान खान अपनी मोटरबाइक पर दोपहर तीन बजे आए. कोई कुछ काम नहीं कर रहा है. साढ़े चार बज रहे हैं. प्रोड्यूसर खड़ा है (हाथ जोड़ते हुए) कि सर, एक शॉट ले लो. ये सब मुझे बहुत अच्छा लगा, कि ये लोग बहुत आराम से काम करते हैं. 

Advertisement

ये पहला मौका नहीं जब सलमान से जुड़ी ऐसी कोई कहानी बाहर आई हो. बताया जाता है कि 'युवराज' के प्रमोशन के दौरान भी सुभाष घई ने उनके सामने हाथ जोड़ लिए थे. बाकी ‘हीरामंडी’ की बात करें तो सीरीज़ की रिलीज़ के बाद से शर्मिन सहगल को ट्रोल किया जा रहा है. लोग सोशल मीडिया पर शर्मिन के सीन शेयर कर रहे हैं. लिख रहे हैं कि वो अपने सीन में कोई एक्सप्रेशन नहीं दे रही हैं. इंटरव्यू में जेसन ने शर्मिन पर भी बात की. उन्होंने कहा कि शर्मिन को और ज़्यादा इमोशन दिखाने चाहिए थे. आगे कहा,

मुझे याद है कि एक बार संजय ने उनसे कहा कि दिमाग से एक्टिंग करना बंद करो, दिल से करो. मुझे नहीं पता कि वो उनसे क्या चाह रहे थे. ऐसा हो सकता है कि वो इस किरदार से सिर्फ एक ही टोन चाहते हों. ये डायरेक्शन से जुड़ा फैसला भी हो सकता है. वो बिल्कुल सही तरीके से काम कर रही थीं. मुझे उनके साथ काम करने के दौरान कोई दिक्कत नहीं आई. 

बाकी सलमान खान की बात करें तो वो अब ‘सिकंदर’ में नज़र आएंगे. उनकी कमबैक फिल्म को ईद 2025 पर रिलीज़ किया जाएगा. ‘गजनी’ और ‘हॉलीडे’ वाले एआर मुरुगदास इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. उसके साथ ही वो करण जौहर की ‘द बुल’ में भी काम करने वाले हैं. लेकिन भारत और मालदीव के संबंधों की वजह से उसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है.                      
 

Advertisement

वीडियो: 'सिकंदर' की शूटिंग के लिए सलमान खान ने छोड़ा 'बिग बॉस ओटीटी 3'!

Advertisement