The Lallantop

जब रहमान ने रात को ढाई बजे 'विदा करो' बनाते वक्त बत्ती बुझा दी, और लोग रोने लगे

Imtiaz Ali ने बताया कि जैसे ही A R Rahman ने धुन बजानी शुरू की, वो और Irshad Kamil उठ ही नहीं पाए. उसके बाद पूरा गाना 45 मिनट के अंदर बन गया.

Advertisement
post-main-image
इम्तियाज़ ने बताया कि शाहरुख ने दिलजीत की तारीफ में क्या कहा था.

बीती 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर Imtiaz Ali की फिल्म Amar Singh Chamkila रिलीज़ हुई. Diljit Dosanjh और Parineeti Chopra लीड रोल में थे. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने काफी पसंद किया. सोशल मीडिया पर ‘चमकीला’ की तारीफ में कसीदे पढे गए. कुछ लोगों ने लिखा कि फिल्म को ओटीटी की जगह सिनेमाघरों में रिलीज़ करना चाहिए था. फिल्म के गानों को भी ऐसा ही प्यार मिला. अंत में आने वाला Vida Karo गाना हाइलाइट बनकर उभरा. हाल ही में इम्तियाज़ ने उस गाने के बनने की कहानी सुनाई है. उन्होंने बताया कि रिकॉर्डिंग के दौरान रहमान ने लाइट बंद कर दी और लोग रोने लगे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

में इम्तियाज़ ने बताया:            

जब ये गाना बन रहा था, तब हमने नहीं सोचा था कि कौन गाएगा. इसकी मेकिंग बहुत जादुई किस्म की थी. रहमान सर रात के ढाई बजे अपने पियानो पर आकर बैठे. हम उनके स्टूडियो से निकलने ही वाले थे. पर मैं और इरशाद बैठ गए. रहमान सर ने कहा कि लाइट ऑफ कर देते हैं, और मोमबत्तियां जला लेते हैं. ताकि हम लोग इस पूरे प्रोसेस का आनंद ले पाएं. उसी वक्त वो ट्यून नाज़िल हुई. रहमान सर ने पियानो बजाना शुरू किया. उस वक्त हम लोग पुरानी फिल्मों की बातें कर रहे थे. रहमान सर कह रहे थे कि गुरु दत्त की फिल्मों के गाने कैसे होते थे. हम पुराने ज़माने में जाने की कोशिश कर रहे थे. क्योंकि ये फिल्म ही एटीज़ की है. 

रहमान सर पियानो बजा रहे थे. इरशाद ने तभी लाइनें लिखी. 45 मिनट के अंदर ये पूरा गाना बन गया. रहमान सर ने कहा कि इसे अभी रिकॉर्ड कर लेते हैं. फिर जब रिकॉर्ड करने गए तो वो हुआ जो आज तक नहीं हुआ. कुछ लोग स्टूडियो में ही रोने लगे. उसके बाद रहमान सर ने इरशाद से कहा, ‘इरशाद कामिल, ये तुमने क्या कर दिया? तुम लोगों को रुला रहे हो.’ 

Advertisement

बाद में रहमान ने कहा कि अरिजीत सिंह को ये गाना चाहिए. इम्तियाज़ को कोई दिक्कत नहीं थी. इम्तियाज़ बताते हैं कि अरिजीत अपना पूरा गाना एक साथ रिकॉर्ड करते हैं, और किसी भी तरह की मिलावट नहीं करते. बातचीत के दौरान शाहरुख खान का भी ज़िक्र छिड़ा. इम्तियाज़ ने कपिल शर्मा के शो पर कहा था कि शाहरुख ने दिलजीत की तारीफ की थी. उस बारे में पूछे जाने पर इम्तियाज़ ने बताया कि उनकी शाहरुख से बातचीत होती रहती थी. 

ऐसी ही एक बातचीत में शाहरुख ने कहा कि दिलजीत इस देश के सबसे बड़े एक्टर हैं. उस वक्त इम्तियाज़ का ‘चमकीला’ बनाने का कोई प्लान नहीं था. फिर जब कुछ साल बाद उन्होंने ‘चमकीला’ पर काम करना शुरू किया, तब उन्हें शाहरुख की वो बात याद आई. उन्होंने दिलजीत को कास्ट कर लिया.                  
 

वीडियो: इरशाद कामिल और इम्तियाज़ अली को क्यों पकड़कर ले गई पुलिस?

Advertisement

Advertisement