Ramayana ने मुंबई प्रीमियर में क्या धमाका कर दिया है? Maatrubhumi: May War Rest in Peace का गाना रिलीज़ होते ही लोग Salman Khan को क्यों ट्रोल करने लगे? क्या Johnny Depp ने Pirates Of The Caribbean 6 का हिंट दे दिया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
मुंबई प्रीमियर में 'रामायण' की जय-जयकार, क्या बनेगी सबसे बड़ी फिल्म?
कुणाल कपूर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि ये सिनेमा की लिमिट्स को आगे बढ़ाती है और कल्पना को हकीकत बना देती है.

# 'रामायण' के मुंबई प्रीमियर ने धमाका कर दिया
'रामायण' के मुंबई प्रीमियर के बाद लोगों के शानदार रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं. कुणाल कपूर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि ये सिनेमा की लिमिट्स को आगे बढ़ाती है और कल्पना को हकीकत बना देती है. फिल्म में महर्षि विश्वामित्र का किरदार निभाने वाले अजिंक्य देओ ने इसके विजुअल इफेक्ट्स, एक्टिंग, सेट्स और इमोशन्स की जमकर तारीफ की. वहीं, यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने नितेश तिवारी के डायरेक्शन को शानदार बताया और रवि दुबे की लक्ष्मण के किरदार में खास तारीफ की. उन्होंने फिल्म के एक्शन सीन्स को भारतीय सिनेमा के बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस में से एक बताया. हालांकि, अभी फिल्म क्रिटिक्स और आम दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है.
# 'द रॉयल्स' सीज़न 2 की पहली झलक आई
नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'द रॉयल्स' के दूसरे सीज़न का फर्स्ट लुक आ गया है. ईशान खट्टर, ज़ीनत अमान और साक्षी तंवर एक बार फिर अपने पुराने रोल्स में लौटेंगे. इस सीज़न को नित्या मेहरा और तनुज चोपड़ा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं हुआ है.
# जॉनी डेप ने जैक स्पैरो की वापसी का हिंट दे दिया!
'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6' को लेकर जॉनी डेप ने बड़ा हिंट दिया है. फिल्म 'एबेनेज़र' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा कि अगर फ्रेंचाइज़ को एक बेहतर अंजाम दिया जा सकता है, तो वो वापसी कर सकते हैं. हालांकि, छठी फिल्म में उनकी वापसी का कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है.
# जैकी श्रॉफ स्टारर 'काली खेती' का टीज़र रिलीज़
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की हॉरर फिल्म 'काली खेती' का टीज़र रिलीज़ हो गया है. हारिस इम्तियाज खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म रूरल इंडिया की फोकलोर और अंधविश्वासों की कहानी दिखाएगी. टीज़र में एक ऐसे गांव की झलक मिलती है, जहां खेती और ज़मीन ही लोगों के लिए खौफ की वजह बन गई है. फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# 'मातृभूमि' का गाना आते ही लोगों ने सलमान की मौज ली!
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज़ हो गया. मगर ये गाना आते ही लोग सलमान को ट्रोल करने लगे. गाने में उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी नज़र आ रही हैं. इस गाने को साजिद-वाजिद वाले साजिद खान ने लिखा और कंपोज किया है. सोशल मीडिया पर यूज़र्स सवाल उठा रहे हैं कि गलवान घाटी की सैन्य झड़प पर बेस्ड एक देशभक्ति फिल्म में इस तरह के रोमांटिक और डबल मीनिंग बोल क्यों रखे गए हैं!
# हॉरर फिल्म 'जानी दुश्मन' का अनाउंसमेंट
भूषण कुमार और प्रबलिन संधू ने फिल्म 'जानी दुश्मन– डर के आगे मौत है' का ऐलान किया है. इसमें भूमि पेडणेकर लीड रोल में नज़र आएंगी. इस फिल्म की कहानी मां-बेटी के रिश्ते, पारिवारिक राज़ और सुपरनैचुरल घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमेगी. फिल्म को अरशद सैयद डायरेक्ट करेंगे. फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: रणबीर कपूर की रामायण के लिए PVR-Inox की स्क्रीन में क्या बदलाव हुआ?













