क्या Munna Bhai 3 पर फिर से काम शुरू हो गया है? Ramayana ने ऐसा क्या कर दिया जो बीते 30 साल में नहीं हुआ? Aditya Roy Kapoor और Tara Sutaria की नई फिल्म को क्या टाइटल मिला? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
आखिरकार 'मुन्नाभाई 3' पर काम कर रहे राजकुमार हिरानी!
राजकुमार हीरानी ने 'मुन्ना भाई 3' के लिए राइटर-डायरेक्टर फरहाद सामजी के साथ हाथ मिलाया है.

# 'मुन्ना भाई 3' पर काम शुरू हो गया?
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार हीरानी ने 'मुन्ना भाई 3' के लिए राइटर-डायरेक्टर फरहाद सामजी के साथ हाथ मिलाया है. दोनों मिलकर फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी की वापसी हो सकती है. हालांकि, अभी इसकी कास्टिंग को लेकर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया है.
# 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के पांच नए पोस्टर्स रिलीज़
'एवेंजर्स: डूम्सडे' के पांच नए पोस्टर्स रिलीज़ हो गए हैं. इस बार पूरा फोकस है रॉबर्ट डाउनी जूनियर के डॉक्टर डूम पर. रूसो ब्रदर्स के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में क्रिस एवंस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पैट्रिक स्टीवर्ट और इयान मैक्केलन नज़र आएंगे. ये फिल्म भारत में अमेरिका से एक दिन पहले यानी 17 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
# 'रामायण' ने वो कर दिया जो बीते 30 सालों में नहीं हुआ
'रामायण' ने रिलीज़ से पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. अकेले PVR में इस फिल्म की अडवांस बुकिंग से अब तक 25 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई हो चुकी है. इसके साथ ही फिल्म ने दिवाली रिलीज़ से जुड़ा वो मिथ भी तोड़ दिया है, जिसके मुताबिक दिवाली के मौके पर आने वाली फिल्मों को अच्छी ओपनिंग नहीं मिलती. PVR INOX के मुताबिक, 'रामायण' उनकी 30 साल से ज़्यादा पुरानी हिस्ट्री में प्री-दिवाली रिलीज़ के लिए सबसे बड़ी अडवांस बुकिंग दर्ज करने की राह पर है.
# 'धुरंधर 2' को पछाड़ टॉप फिल्म बनेगी 'रामायण'!
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने अमेरिका में अडवांस बुकिंग के मामले में प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' और 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में प्रीमियर शोज़ के लिए फिल्म के 51,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. इसके साथ ही 'रामायण' ने 'बाहुबली 2' के 40,000 और 'कल्कि 2898 AD' के 41,000 टिकटों का आंकड़ा पार कर लिया है. अब इस लिस्ट में उससे आगे सिर्फ रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' है, जिसके 52,000 टिकट बिके थे. जिस रफ्तार से फिल्म की टिकटें बिक रही हैं, उस लिहाज से जल्द ही 'धुरंधर 2' को भी पछाड़कर टॉप पोजिशन हासिल कर लेगी.
# नागार्जुन की 'किंग 100' से तबु का लुक रिवील
तबु का नागार्जुन अक्किनेनी की 100वीं फिल्म 'किंग 100' से फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है. 4 नवंबर को तबु के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने उनका कैरेक्टर ग्लिम्प्स जारी किया. फिल्म में वो महानती झांसी रानी नाम की एक ताकतवर पॉलिटिकल लीडर का रोल कर रही हैं. आर.ए. कार्तिक के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
# मिलाप जावेरी की फिल्म का नाम होगा 'परवाना'
आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया की नई फिल्म का नाम होगा 'परवाना'. मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बन रही ये एक इंटेंस म्यूज़िकल लव स्टोरी होगी. इस फिल्म से आदित्य और तारा पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे. फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं है.
वीडियो: 'डंकी' के बाद फिर दिखेगी राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की जोड़ी?













