The Lallantop

प्रधानमंत्री के साथ सभी मुख्यमंत्रियों की जो मीटिंग हुई, उसमें क्या बातें हुईं?

लॉकडाउन बढ़ाने या खत्म करने पर क्या कहते हैं सभी CM?

Advertisement
post-main-image
सभी मुख्यमंत्रियों से मीटिंग करते हुए पीएम मोदी. फोटो क्रेडिट- PTI.

कोरोना वायरस की वजह से देश लॉकडाउन है. 3 मई तक. इसे बढ़ाया जाए, या खत्म किया जाए, या इसमें कोई बदलाव किया जाए, इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच मीटिंग हुई. 27 अप्रैल को. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए.

Advertisement

क्या हुआ मीटिंग में?

# रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन एग्जिट प्लान तैयार करने को कहा. रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन को ध्यान में रखते हुए.

Advertisement

# पीएम मोदी रेड ज़ोन इलाकों और हॉटस्पॉट्स में 3 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में दिखे.

# ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक महीने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की. इन्हें मिलाकर करीब चार मुख्यमंत्री लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में दिखे.

# ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने चरणबद्ध तरीके से कुछ प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन खत्म करने की बात कही.

Advertisement

# गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी रेड ज़ोन और हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही.

# हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आवाजाही रोकने के लिए बॉर्डर सील करने के पक्ष में दिखे.

# बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोटा और बाकी राज्यों में फंसे स्टूडेंट्स को वापस लाने के लिए नीति बनाने को कहा. इसके अलावा सभी प्रवासी मज़दूरों का हेल्थ चेकअप कराने की भी मांग की.


Pm Mofi 1
27 अप्रैल को हुई मीटिंग की तस्वीर. फोटो क्रेडिट- PTI.

# दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हालात अभी भी चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन वो अगले कुछ दिनों में फैसला लेंगे. लॉकडाउन में कुछ राहत, लेकिन कंटेनमेंट जोन में कड़े प्रतिबंध लगाए रखने के पक्ष में दिखे.

# महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई और पुणे समेत बाकी ज़िलों के हॉटस्पॉट्स में लॉकडाउन पूरी तरह से बढ़ाने का पक्ष लिया. ग्रीन ज़ोन को लेकर क्या फैसला लेना है, उस पर विचार कर रहे हैं. प्रवासी मज़दूरों की आवाजाही पर फैसले का इंतज़ार है. केंद्र से अनाज पहुंचाने की अपील की.

# झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवासी मज़दूरों और स्टूडेंट्स की वापसी के लिए नीति बनाने की मांग की. रेड ज़ोन और हॉटस्पॉट्स में किसी भी तरह की छूट के पक्ष में नहीं दिखे.

# राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बोलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने एक लाख करोड़ के राहत पैकेज की मांग की है. चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने के पक्ष में हैं.

# मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्र के फैसले को फॉलो करने के पक्ष में हैं. इंदौर, भोपाल और उज्जैन के हॉटस्पॉट्स और रेड ज़ोन इलाकों में किसी तरह की छूट के पक्ष में नहीं दिखे.

# उत्तर प्रदेश सरकार ने भी केंद्र के फैसले को फॉलो करने की बात कही. हॉटस्पॉट्स और रेड ज़ोन में किसी तरह के राहत के पक्ष में नहीं हैं.

# छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्रीन ज़ोन इलाकों में इकॉनमिक एक्टिविटीज़ चालू करने के पक्ष में हैं. साथ ही राज्य की बॉर्डर सील रखना चाहते हैं.

# तमिलनाडु और पुदुच्चेरी ने केंद्र से आर्थिक मदद मांगी है.

केंद्र ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन कहा जा रहा है कि रेड ज़ोन और हॉटस्पॉट में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है.

देखिये भारत में कोरोना कहां-कहां और कितना फैल गया है.



वीडियो देखें: Covid19 पर लगाम लगाने के लिए सरकार को बदलनी होगी रणनीति

Advertisement