The Lallantop

अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट के लिए शाहरुख, सलमान, आमिर को कितने पैसे मिले?

Anant Ambani और Radhika Merchant के Pre-Wedding इवेंट में Shah Rukh Khan, Salman Khan, Aamir Khan और Ram Charan ने परफॉर्म किया था. Rihanna ने इस इवेंट के लिए 75 करोड़ रुपए चार्ज किए.

Advertisement
post-main-image
अनंत-राधिका के प्री-वेंडिंग इवेंट में परफॉर्म करते शाहरुख, सलमान,आमिर और राम चरण.

Anant Ambani और Radhika Merchant का प्री-वेडिंग इवेंट खत्म हो गया है. मगर सोशल मीडिया अब भी इस इवेंट की तस्वीरों और वीडियोज से पटा पड़ा है. लोग बोल रहे हैं कि चाहे वो देश के किसी भी कोने में बैठे हों, सोशल मीडिया खोलते ही Jamnagar पहुंच जा रहे हैं. ख़ैर, इस इवेंट में देश के बड़े से बड़ा सुपरस्टार पहुंचा था. Shahrukh Khan, Salman Khan और Aamir Khan ने तो रातभर स्टेज पर परफॉर्म किया. ऐसे में ये कहा जाने लगा कि इस प्री-वेडिंग इवेंट के लिए तीनों खान और Ram Charan को मोटी फीस मिली है. दावा किया गया कि अंबानी ने करोड़ों रुपये इनको दिए, तब जाकर ये तीनों-चारों लोग साथ में स्टेज पर आए. मगर अब बताया जा रहा है कि ये सब फर्ज़ी बातें हैं. एक खबर में इस इवेंट से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया कि शाहरुख, सलमान, राम चरण और आमिर ने स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए एक भी रुपया चार्ज नहीं किया.

Advertisement

टाइम्स नाव न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और राम चरण ने इवेंट के लिए एक भी पैसा नहीं लिया. रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से लिखा गया-

"शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को साथ में लाने का फैसला अचानक से लिया गया था. इनमें से किसी ने भी स्टेज पर जाने के लिए एक रुपया नहीं लिया. ये कितना बुरा लगेगा कि अंबानी परिवार की ओर से सभी की इतनी खातिरदारी की गई. बावजूद उसके गेस्ट प्री-वेडिंग इवेंट में एंजॉय करने के पैसे मांगें? इस इवेंट के लिए इन्हें एक भी रुपया नहीं दिया गया था."

Advertisement

सोशल मीडिया के अलावा कुछ खबरों में भी ऐसा दावा किया गया था कि तीनों खानों को स्टेज पर साथ लाने के लिए अंबानी परिवार ने उन्हें ढेर सारा पैसा दिया है. सिर्फ शाहरुख, सलमान और आमिर ही नहीं, राम चरण को लेकर भी ऐसी खबरें सामने आई थीं. कहा गया कि राम चरण ने ‘नाटु नाटु’ गाने के दौरान स्टेज पर हिंदी सिनेमा के तीनों खानों को जॉइन किया. इसके लिए उन्हें भी खूब पैसा मिला. हालांकि उस रिपोर्ट में सोर्स ने ऐसी किसी संभावना को खारिज कर दिया. सोर्स ने बताया- 

"ये जो कुछ भी लिखा जा रहा है, ये सारी बातें महज़ अटकलबाज़ी हैं. ये खबरें इसलिए फैलाई जा रही हैं, ताकि लोगों का ध्यान खींचा जा सके. राम चरण ने भी कोई पैसा नहीं लिया."

देसी स्टार्स ने भले इस प्री-वेडिंग इवेंट के लिए कोई पैसा नहीं लिया. मगर जितने भी इंटरनेशनल आर्टिस्ट लोगों ने इस इवेंट में परफॉर्म किया, उन्हें उसके लिए तगड़ी फीस मिली है. मसलन, रिहाना को इस इवेंट में परफॉर्म करने के लिए 75 करोड़ रुपये फीस दी गई. रिहाना के अलावा इस इवेंट में अमेरिकन सिंगर एकॉन भी शामिल हुए थे. एकॉन ने स्टेज पर शाहरुख खान और सलमान खान और सुखबीर के साथ खूब मज़े किए थे. हालांकि उनकी फीस पर किसी तरह का अपडेट नहीं आया है. एकॉन इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘रा-वन’ के लिए ‘छम्मक छल्लो’ नाम का गाना भी गा चुके हैं.  

Advertisement

वीडियो: 'सलमान, शाहरुख और आमिर एक फिल्म में क्यों नहीं आएंगे?' शाहरुख ने सब बता दिया

Advertisement