The Lallantop

'वेलकम 3' का टीज़र देख लोग बोले- "ट्रॉपिक थंडर की सस्ती कॉपी!"

टीज़र पर मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ लोग इसे बेन स्टिलर-राबर्ट डाउनी जूनियर स्टारर फिल्म की कॉपी बता रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
कुछ लोग 'वेलकम 3' को हॉलीवुड फिल्म 'ट्रॉपिक थंडर' की कॉपी बता रहे हैं.

Akshay Kumar स्टारर Welcome to the Jungle का Teaser देख कर पब्लिक कैसे रिएक्ट कर रही है? Rajinikanth की Jailer 2 के सेट पर कैसा हादसा हो गया? क्य Allu Arjun की AA23 में Pooja Hegde फीमेल लीड होंगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'वेलकम 3' का टीज़र देख लोग बोले- "कॉमेडी कहां है?"

'वेलकम' फ्रैंचाइज़ की तीसरी फिल्म 'वेलकम टु द जंगल' का टीज़र आया है. इसके आते ही सोशल मीडिया पर पब्लिक रिएक्शन आने लगे. कुछ लोग इसकी तारीफ़ कर रहे हैं, तो कुछ इसे एक हॉलीवुड फिल्म की नकल बता रहे हैं. एक यूज़र ने यूट्यूब पर लिखा,

Advertisement

"ट्रॉपिक थंडर की सस्ती कॉपी."

अनुरूप बैनर्जी ने लिखा,

"26 जून के लिए फर्स्ट डे फर्स्ट शो बुक्ड. ब्लॉकबस्टर लोडिंग."

Advertisement

एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

"टीज़र ठीक है, पर OG वेलकम वाला फ़न मिसिंग है. दिक्कत ये है कि आजकल बिना एडल्ट कॉमेडी के लोगों को हंसी नहीं आती. डबल मीनिंग जोक्स वाली फिल्मों ने ही पब्लिक का टेस्ट ख़राब कर दिया है. मगर इसमें अक्षय, सुनील, परेश और अरशद हैं तो मज़ा तो आएगा."

रिकी व्यूज़ नाम के यूज़र ने X पर लिखा

"नाना पाटेकर और अनिल कपूर के बिना वेलकम फिल्म, नहीं फ्यूनरल की तरह है. इसमें कॉमेडी कहां है? इससे ज्यादा तो मैं अपना बिल देख कर हंस लेता हूं."

मूवी लवर नाम के यूज़र ने लिखा,

"डायरेक्टर का नाम आने से पहले तक सब ठीक था."

टीज़र में सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, दलेर मेहंदी, जैकलीन फर्नांडीज़ और दिशा पाटनी की झलक भी दिखी. फिल्म में 19-20 जाने-माने एक्टर्स हैं. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 26 जून को रिलीज़ होगी.

# जॉन की 'फोर्स 3' में सूर्या शर्मा होंगे विलन

जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे स्टारर 'फोर्स 3' में एक और एक्टर की एंट्री हुई है. और वो हैं सूर्या शर्मा. सोनी लिव की सीरीज़ 'अनदेखी' में रिंकू पाजी के रोल से सूर्या को फेम मिला. अब वो बड़े पर्दे पर आने वाले हैं. PTI के मुताबिक सूर्या 'फोर्स 3' में नेगेटिव रोल में लिए गए हैं. 'किल' फेम तान्या मणिकतला इस फिल्म की फीमेल लीड हैं. भव धूलिया के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 19 मार्च 2027 को रिलीज़ होगी.

# 'स्पाइडर मैन' में टॉम हॉलैंड ने ख़ुद किए रिस्की स्टंट

'स्पाइडर-मैन" ब्रैंड न्यू डे' का नया BTS वीडियो रिलीज़ आया है. इसमें टॉम हॉलैंड और डायरेक्टर डेस्टिन डैनियल फिल्म के स्टंट्स के बारे में चर्चा कर रहे हैं. और बता रहे हैं कि फिल्म के मेजर स्टंट्स यूके की रियल लोकेशंस पर टॉम हॉलैंड के साथ ही शूट हुए हैं. ऊंचाई से कार के रूफ़ पर कूदना, ब्लास्ट के बीच से गुज़रना... ये सब बॉडी डबल ने नहीं, टॉम हॉलैंड ने खुद किया है. ज़ेंडाया, जेकब बैटलन, मार्क रफैलो, माइकल मैंडो और जॉन बर्नथल भी इस फिल्म में हैं. ये 31 जुलाई को रिलीज़ होगी.  

# रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर हादसा, एक मौत

रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है. इन दिनों केरल में चल रही इसकी शूटिंग के सेट पर 28 साल के क्रू मेम्बर को करंट लग गया. झटका इतना तेज़ था कि उसकी मौत हो गई. PTI के मुताबिक मृतक का नाम कार्तिकेयन है. कार्तिकेयन आर्ट डिपार्टमेंट में शामिल थे. फिल्म के लिए एक घर का सेट लगाने के दौरान उन्हें बिजली का तेज़ झटका लगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

# 4 जून को प्रीमियर होगी माधुरी की फिल्म 'मां बहन'

माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'मां बहन' का डेट अनाउंसमेंट टीज़र आया है. इसमें तृप्ति डिमरी और कॉन्टेंट क्रिएटर धारणा दुर्गा भी लीड रोल में हैं. ये एक क्राइम कॉमेडी फिल्म है. टीज़र में माधुरी, तृप्ति और धारणा यानी रेखा, जया और सुषमा एक लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश करती दिख रही हैं. फिल्म में रवि किशन, अरुणोदय सिंह और शारदुल भारद्वाज भी ज़रूरी किरदारों में हैं. सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी.

# अल्लू अर्जुन की AA23 में पूजा हेगड़े होंगी हीरोइन?

एटली की 'राका' के बाद अल्लू अर्जुन लोकेश कनगराज की AA23 की शूटिंग शुरू करेंगे. 123 तेलुगु के मुताबिक इसमें फीमेल लीड के रोल के लिए पूजा हेगड़े को अप्रोच किया गया है. मेकर्स ने इस बारे में अब तक कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है. मगर पूजा का नाम पढ़ने में आ रहा है. पूजा और अल्लू अर्जुन इससे पहले 'दुव्वाड़ा जगन्नाथम्' और ब्लॉकबस्टर 'अला वैकुंठापुरामुलो' में साथ काम कर चुके हैं. 

वीडियो: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग रुकने की वजह पता चल गई

Advertisement