The Lallantop

"पठानों से कहना, चौहान आ रहा है", अजय देवगन ने शाहरुख की फिरकी ले ली?

'चौहान' के अनाउंसमेंट के बाद से इंटरनेट पर लोग कुछ लोग कह रहे हैं- "अजय देवगन ने शाहरुख खान का अपमान किया है."

Advertisement
post-main-image
इंटरनेट वाली जनता का कहना है कि 'चौहान' के टीज़र में शाहरुख खान की 'पठान' पर तंज़ किया गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' का टीज़र 25 जून को Jio Studios द्वारा रिलीज़ किया गया, जिसमें अजय का डायलॉग "75 साल बाद जवाब आ रहा है, पठानों से कहना चौहान आ रहा है" इंटरनेट पर वायरल हो गया।
  • इस डायलॉग के कारण सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के साथ तुलना और अजय देवगन द्वारा शाहरुख के खिलाफ चुनौती देने की अटकलें शुरू हो गईं, जबकि असल में फिल्म कश्मीर के संदर्भ में बनी है।
  • फिल्म 'चौहान' 1 अक्टूबर 2027 को रिलीज़ होगी और इसके पहले अजय देवगन की कई अन्य फिल्में रिलीज़ होंगी, साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेताओं के फैंस के बीच बहस जारी है।

“75 साल बाद जवाब आ रहा है, पठानों से कहना चौहान आ रहा है”

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये है Ajay Devgn की नई एक्शन एंटरटेनर Chauhaan का वो डायलॉग जो इंटरनेट पर महावायरल है. 25 जून को जैसे ही Jio Studios ने इस फिल्म का टीज़र रिलीज किया, ये टॉकिंग पॉइंट बन गया. लोग इसे Shahrukh Khan और उनकी फिल्म Pathaan से जोड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट्स का अंबार लग गया है. कुछ लोगों का मानना है कि टीज़र में ये लाइन शाहरुख और उनकी ‘पठान’ की फिरकी लेने के लिए डाली गई है.

दरअसल ये फिल्म कश्मीर के बैकड्रॉप पर बनी मालूम होती है. पहले ही सीन में पुलवामा में आर्मी के जवानों पर हमला करते पत्थरबाज़ दिखाए गए हैं. बताया गया है कि किस तरह कश्मीर में मज़हबी दंगाई माहौल तो ख़राब करते ही हैं. मगर उनकी पत्थरबाज़ी में मासूमों की जानें भी चली जाती है. दंगाइयों का एक लीडर जुम्मे पर लोगों को फ़साद के उकसा रहा है. और इतने में ब्लैक कमांडो की यूनिफॉर्म में अजय देवगन एक बड़ा सा स्पीकर लेकर मौक़े पर पहुंचते हैं. उस पर गाना बज रहा है 'जुम्मा चुम्मा दे दे...'. और अजय की आवाज़ में वॉइसओवर आता है- “75 साल बाद जवाब आ रहा है, पठानों से कहना चौहान आ रहा है”. बस यहीं से ये अटकलें लगने लगीं कि अजय देवगन ने शाहरुख खान को एक तरह से चुनौती दी है. चुनिंदा पब्लिक रिएक्शंस हम शेयर कर रहे हैं.

Advertisement

फ्रीक फॉर फिल्म्स नाम के हैंडल से शाहरुख का ‘पठान’ वाला लुक और अजय देवगन का ‘चौहान’ वाला लुक एक साथ शेयर करते हुए लिखा गया,

“हमला अचानक हो गया.”

1
टीज़र आते ही ‘पठान’ और ‘चौहान’ से दोनों एक्टर्स की तस्वीरों वाली ढेंरों पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी गईं.

पवनराज शेट्टी ने कहा,

Advertisement

“पठानों से कहना चौहान आ रहा है... सीधी बात नो बकवास”

2
टीज़र आते ही ये डायलॉग इंटरनेट पर वायरल हो गया. 

एक यूज़र ने लिखा,

“अरे भाई, ये तो सीधा अटैक कर दिया. अजय देवगन अब तक भूले नहीं शाहरुख से अपनी पुरानी टसल. कोई बात नहीं. मैंने कह दिया है पठानों से, कि चौहान आ रहा है. मज़ा ला दिया इस डायलॉग ने.”

3
कुछ लोग इसे शाहरुख खान पर सीधा अटैक बता रहे हैं. 

शाहरुख के फैन ने रेडिट पर लिखा,

“क्या फर्क पड़ता है एक पठान मेगास्टार को ऐसे चौहानों से. कई आए और कई गए. शाहरुख खान थे, हैं और रहेंगे. अजय देवगन तो सालों से एक हिट को तरस रहे हैं. और चैलेंज शाहरुख को कर रहे हैं. बस इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए जीवन में.”

4
शाहरुख के फैन्स का कहना है कि ऐसी फिल्मों से उनके स्टारपावर पर कोई असर नहीं पड़ता. 

वहीं कुछ लोग एक अलग टेंजेंट पर बात कर रहे हैं. बीइंग अरुण नाम ने यूज़र ने लिखा,

“अजय ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए. मास्क ठीक से नहीं लगा है. डायलॉग भी ग़ैरजरूरी लगा. पठानों से कहना... इसके बजाय, पत्थरबाज़ों से कहना चौहान आ रहा है ठीक होता.”

5
कुछ लोग पठान शब्द के इस्तेमाल को ग़ैरज़रूरी बता रहे हैं. 

OCD टाइम्स नाम के हैंडल के लिखा गया,

“कल्पना कीजिए कि अगर ये पठान 2 का टीज़र होता. अजय पठान 2 के लिए बेहतरीन विलन हो सकते हैं. स्पाय यूनिवर्स के थैनोस की तरह. वैसे भी इनकी स्टोरी कहीं जा नहीं रही.”

6
लोग कह रहे हैं कि अजयच देवगन को स्पाय यूनिवर्स का थैनोस  बना देना चाहिए. 

एक यूज़र ने लिखा,

"अजय देवगन ने चौहान के टीज़र में शाहरुख खान का अपमान किया है. अजय ने शाहरुख का जवान वाला मास्क भी पहना है. लगता है धुरंधर की सफलता के बाद अजय देवगन ने जियो स्टूडियोज़ ने धुरंधर स्टाइल की फिल्म बनाने को कहा होगा."

7
इंटरनेट पर लोग कुछ लोग कह रहे हैं- "अजय देवगन ने शाहरुख खान का अपमान किया है". 

सोशल मीडिया पर इस तरह की कई पोस्ट्स लिखी जा रही हैं. अजय और शाहरुख के फैन्स में बहस छिड़ी हुई है. मगर असल में ‘चौहान’ के टीज़र का इशारा ‘पठान’ की तरफ़ नहीं है. फिल्म में अजय देवगन ने आर्मी के मेजर का किरदार निभाया है. और इस किरदार का सरनेम चौहान है. मुमकिन है कि पठान, अजय की ही इस फिल्म के कैरेक्टर्स या उन दंगाइयों के लिए कहा गया है जो अपने हितों के लिए ऐसे दंगे करवाते हैं.

# क्या हुआ था अजय और शाहरुख के बीच?

दरअसल, शाहरुख और अजय के बीच कोई निजी बहस या लड़ाई नहीं हुई. साल 2012 की दीपावली पर दोनों की फिल्मों में तगड़ा क्लैश हुआ था. अजय की ‘सन ऑफ सरदार’ और शाहरुख की ‘जब तक है जान’ एक ही दिन रिलीज़ हुई थी. अजय ने उस वक्त यशराज फिल्म्स पर स्क्रीन्स हाइजैक करने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी थी. काफी विवाद हुआ था.  

बहरहाल, अजय देवगन ने ‘चौहान’ के टीज़र लॉन्च के लिए अपने पिता स्व. वीरू देवगन की पुण्यतिथि को चुना. ज्योति देशपांडे और आनंद एल. राय इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. नीरज यादव इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. वो आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की ‘एन एक्शन हीरो’ व धनुष-कृति की ‘तेरे इश्क़ में’ के को-राइटर भी हैं. ‘चौहान’ 1 अक्टूबर, 2027 को रिलीज़ होगी. मगर इससे पहले अजय की ‘धमाल 4’, ‘गोलमाल 5’ और ‘रेंजर’ आएगी. ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को रिलीज़ होगी. ‘गोलमाल 5’ 31 दिसंबर के आसपास आ सकती है. और अजय व संजय दत्त की ‘रेंजर’ को 4 दिसंबर को लाए जाने की चर्चा है.

वीडियो: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' और शाहरुख खान की 'किंग' के बीच होगा क्लैश?

Advertisement