The Lallantop

नोएडा की सोसायटी में AC में हुआ ब्लास्ट! 2 फ्लैट में लगी भीषण आग

Noida fire incident: नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग की विकराल लपटों पर काबू पाया.

Advertisement
post-main-image
नोएडा के सेक्टर 119 की एक सोसाइटी में लगी आग. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नोएडा सेक्टर 119 की अरण्य सोसाइटी के 22वें फ्लोर पर सोमवार, 29 जून को AC यूनिट में ब्लास्ट के कारण आग लगी, जिसमें दो फ्लैट प्रभावित हुए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
  • यह आग पहले की कई आग लगने की घटनाओं के संदर्भ में आई है, जिनमें फायर सेफ्टी की अनियमितताओं के कारण नुकसान हुआ था और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।
  • फायर सर्विस यूनिट और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से आग पर नियंत्रण पाया गया, तथा प्रभावित क्षेत्र में जांच और फायर सेफ्टी उपायों को लेकर और कदम उठाए जाने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 119 की एक सोसाइटी में सोमवार, 29 जून को आग लग गई. आग अरण्य सोसाइटी में 22वें फ्लोर पर लगी. शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि AC यूनिट में ब्लास्ट होने से आग लगी. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर फायर सर्विस यूनिट की छह गाड़ियां भेजी गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में किसी के आहत होने की ख़बर नहीं है. बताया गया कि आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में दो फ्लैट आ गए. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें आग की ऊंची लपटें उठती हुई दिखाई दीं.

पुलिस ने क्या बताया? 

नोएडा थाना सेक्टर-113 पुलिस ने बताया कि ये सोसाइटी उनके क्षेत्र में आती है. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सेक्टर-119 की सोसाइटी में आग लगने की खबर मिलते ही उन्होंने तुरंत कार्रवाई की. जिसके बाद फायर सर्विस यूनिट को मौके पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि CFO गौतमबुद्धनगर और स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग की विकराल लपटों पर काबू पाया. आग 22वीं मंजिल पर लगी थी और इसकी वजह से आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली की जिस आग में 3 लोगों की मौत हुई, वो हादसा नहीं थी, CCTV ने पूरा सच खोल दिया

आग की और घटनाएं

26 जून को ही नोएडा सेक्टर-9 की दो झुग्गियों में आग लगने की घटना सामने आई थी. जिसके बाद फायर सर्विस यूनिट को बुलाकर आग बुझाई गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही फायर यूनिट को सूचना दी गई और तुरंत एक्शन लिया गया. 

Advertisement

हाल ही में देश भर में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. सबसे हालिया घटना लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर की है, जिसने कई मासूम बच्चों की जान ले ली. इसी तरह दिल्ली के कई इलाकों में आग लगी. जिसमें मालवीय नगर के होटल और पालम की एक बिल्डिंग में आग की घटना सबसे ताज़ा हैं. इन घटनाओं में सामने आया कि फायर सेफ्टी से जुड़ी कई अनियमितताएं बरती गई थीं. 

वीडियो: ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर डेथ केस में परिवार ने क्या खुलासे किए?

Advertisement