The Lallantop

वो 300 स्पार्टन्स की सेना जो तीन लाख से लड़ी थी, वो टीम कोहली थी

टीम कोहली दुनिया के सारे नामुमकिन काम करने के लिए बनी है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया-इंग्लैंड का मैच देखते हुए आंखें टंग गई होंगी न. न्यूज वेबसाइट्स ने हेडलाइन लगभग टाइप कर ली थी. "इंग्लैंड ने मैच जीता इंडिया ने दिल." लेकिन हो गया उल्टा. दिल इंग्लैंड ने जीत लिया और मैच जीता भारत ने. खुशी खुशी हेडलाइन बदल ली. लेकिन इस सबसे एक चीज साफ हो गई. टीम कोहली जो है, वो चांद का चक्कर साइकिल से लगा सकती है. और क्या क्या कर सकती है टीम कोहली? खुद जान लो. 1. राम जी जब लंका पर चढ़ाई करने जा रहे थे. तो पुल बनाने कौन गया था? विराट कोहली और केदार जाधव. इतिहासकारों ने उनका नाम शॉर्टकट में नल-नील रख दिया. 2. वो जो स्पार्टा के तीन सौ सैनिक ज़र्कसीस के तीन लाख जवानों से भिड़ गए थे. उस टीम को लीड कर रहे थे विराट कोहली. फिल्म में नाम लियोनाइडस कर दिया गया. 3. अभी जब डिमोनिटाइजेशन हुआ. सारी जनता लाइन में लगी थी. लेकिन कोहली नहीं लगे. उनके पास 100 बहुत थे न. 4. वो एक जोक सुना है आपने? सेक्सिस्ट और घटिया है. कि आदमी ने चिराग रगड़कर जिन्न निकाला. जिन्न ने कहा 'हुक्म मेरे आका.' आदमी बोला अमेरिका तक सड़क बनाओ. जिन्न बोला 'इम्पॉसिबल. कुछ और हुक्म करो.' आदमी ने बोला मेरी बीवी को चुप करा दो. जिन्न बोला "सड़क सिंगल बनानी है कि डबल?" जानते हो फिर सड़क बनाने का ठेका जिन्न ने किसको दिया था? टीम कोहली को. 5. जब जियो सिम नहीं आया था. जब हच वोडाफोन नहीं हुआ था. जब एयरटेल का लोगो नहीं बदला था. यहां तक कि जिस जमाने में नोकिया 6600 भी नहीं आया था. नोकिया 2510 में पुन्नू भर का एंटीना निकला करता था उस जमाने में टीम कोहली फेसबुक लाइव किया करती थी. कभी नेट प्रैक्टिस की तो कभी प्लेन से रिकॉर्ड वीडियो ट्वीट करते थे. 6. सरकार का मंगल मिशन सफल हो गया. इस मिशन में तकरीबन चार सौ करोड़ रुपए का खर्च आया. सरकार इससे बहुत खुश नहीं हुई. जितना आमिर खान की फिल्म कमाती है वो पूरा का पूरा इसमें लग गया. खर्च कम करने के लिए सरकार ने टीम कोहली से संपर्क किया. अब ये टीम साइकिल से मंगल यात्रा करेगी.
  ये भी पढ़ें: आखिरी बार जब इंग्लैंड इतनी स्ट्रांग पोज़ीशन में होकर हारा था, तब साल 1947 था धोनी कप्तानी छोड़ चुके हैं, इस एक समय पर वो भूल गए

Advertisement
Advertisement