नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पर पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
'वारिसु' और 'थुनिवु' ने दो दिनों में फोड़ डाला
विजय और 'वारिसु' और अजीत की 'थुनिवु' एक साथ एक दिन रिलीज़ हुई थी.


1. इदरिस की 'लूथर' 10 मार्च को नेटफ्लिक्स पर होगी प्रीमियर
बीबीसी की फेमस सीरीज़ 'लूथर' की स्पिन ऑफ फिल्म 'लूथर- द फॉलन सन' की प्रीमियर डेट आ गई. इदरिस एल्बा स्टारर इस फिल्म को 24 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा.
साथ ही10 मार्च से इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
2. गोल्डन ग्लोब्स जीतने वाली The Fabelmans इंडिया में होगी रिलीज़
स्टीवेन स्पीलबर्ग की फिल्म The Fabelmans को इस साल गोल्डन ग्लोब्स मिला. इसे बेस्ट मोशन पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है. अब ये फिल्म इंडिया में रिलीज़ होने वाली है. इसे 10 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा.
3. 'शहज़ादा' ट्रेलर में थप्पड़ वाले सीन पर बोले कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहज़ादा' का कल ट्रेलर आया. ये फिल्म अल्लू अर्जुन की Ala Vaikunthapurramuloo की हिंदी रीमेक है. ट्रेलर के एक सीन को लेकर बहुत चर्चा हो रही है. इस सीन में कार्तिक आर्यन, परेश रावल को थप्पड़ मार रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि अपने से सीनियर एक्टर के साथ उन्होंने ये सीन कैसे किया. तो जवाब में कार्तिक ने कहा, ''इसके लिए परेश जी को धन्यवाद कहना पड़ेगा. मैं कंफ्यूज़ था कि ये सीन कैसे करूंगा. हालांकि मैंने उन्हें थप्पड़ नहीं मारा वो बस ऐसे शूट किया गया है. ये टाइमिंग का खेल है.
'शहज़ादा' 10 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
4. खत्म हुई मोहित रैना की 'मुंबई डायरीज़' सीज़न 2 की शूटिंग
अमेज़न प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज़ 'मुंबई डायरीज़' का दूसरा सीज़न आने वाला है. जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. मेकर्स ने फोटो शेयर करके रैप की अनाउंसमेंट की. इस सीज़न में भी मोहित रैना, कोंकणा सेन और सत्यजीत दूबे नज़र आएंगे.
5. नागराज मंजुले की 'घर बंदूक बिरयानी' का पोस्टर आया
'सैराट' और 'झुंड' बनाने वाले डायरेक्टर नागराज मंजुले की अगली मराठी फिल्म का पोस्टर आ गया. मूवी का नाम होगा 'घर बंदूक बिरयानी'. नागराज मंजुले इस फिल्म को प्रेजेंट करेंगे. डायरेक्टर होंगे हेमंत अवताडे. फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
6. अमेज़न मिनी टीवी पर देख सकेंगे 'फर्ज़ी मुशायरा 3'
ज़ाकिर खान, निशांत, ऋचा चड्ढा, कृतिका कामरा और गोपाल दत्त के 'फर्ज़ी मुशायरा' का तीसरा सीज़न अमेज़न मिनी टीवी पर आ चुका है. शो का एक प्रोमो वीडियो भी रिलीज़ किया गया है. इसके पहले दोनों सीज़न को खूब पसंद किया गया था.
7. नानी-कीर्ती सुरेश ने खत्म की फिल्म 'दसरा' की शूटिंग
नानी और कीर्ती सुरेश की अपकमिंग फिल्म 'दसरा' की शूटिंग खत्म हो चुकी है. कीर्ती सुरेश ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए रैपअप की अनाउंसमेंट की. Srikanth Odela के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में कोल माइन्स की स्टोरी दिखाई जाएगी. इसे 30 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा.
8. 'वारिसु', 'थुनिवु' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही
थलपति विजय की 'वारिसु' और अजीत की फिल्म 'थुनिवु' एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई है. मगर बावजूद इसके दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही हैं. 'वारिसु' ने दूसरे दिन 16.2 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं 'थुनिवु' ने 14.91 करोड़ रुपए कमाए. 'वारिसु' ने टोटल 43 करोड़ और 'थुनिवु' ने करीब 44 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया.
दी सिनेमा शो: RRR के 'नाटु-नाटु' गाने ने जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, शाहरुख ने खुशी में क्या किया?






















