The Lallantop

"वाराणसी में राम और कुम्भकरण का युद्ध देखकर निशब्द रह गया"

SS राजामौली के पिता और सीनियर स्क्रिप्टराइटर विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म का सीन देखा और हैरान रह गए.

Advertisement
post-main-image
'वाराणसी' में राम-रावण नहीं, राम और कुम्भकर्ण का युद्ध होगा सबसे मेजर हाइलाइट.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • SS राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में श्रीराम और कुम्भकरण के बीच युद्ध का एक महत्वपूर्ण मायथोलॉजिकल सीक्वेंस दिखाया जाएगा, जिसकी रिलीज़ 7 अप्रैल 2027 निर्धारित है।
  • फिल्म 'दोस्ताना 2' के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने क्रिएटिव मतभेदों के कारण प्रोजेक्ट छोड़ दिया है, जिससे इस फिल्म का निर्माण अब नए निर्देशक की खोज पर निर्भर हो गया है।
  • सलमान खान की फिल्म SVC63 के मुंबई में चल रहे शूट में एक इंटेंस चेज़ सीक्वेंस की शूटिंग हो रही है, जिसमें उनके साथ नयनतारा भी एक्शन डायलॉग्स शूट करेंगी।

SS Rajamouli Varanasi के बारे में Vijayendra Prasad ने क्या कहा? Salman Khan की SVC63 के Mumbai Shoot के बारे में क्या अपडेट है? क्या Karan Johar की Dostana 2 अब कभी नहीं बनेगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# "वाराणसी में राम-कुम्भ्करण का युद्ध देख नि:शब्द हो गया"

'वाराणसी' के बारे में SS राजामौली के पिता और सीनियर स्क्रिप्टराइटर विजयेंद्र प्रसाद ने कुछ बड़ी जानकारी दी है. फिल्मी फोकस के ओपन हाउस इवेंट में उन्होंने वाराणसी के मायथोलॉजिकल सीक्वेंस के बारे में बात की. उन्होंने कहा-

Advertisement

 "इसमें श्रीराम और कुम्भकरण के बीच भीषण युद्ध देखने को मिलेगा. टीज़र में आपने देखा ही होगा भगवान राम और कुम्भकरण को. आपने हनुमान जी की पूंछ और उस पर रखा एक रथ देखा होगा. मैं इसी सीक्वेंस की बात कर रहा हूं. मैं इसे देख नि:शब्द हो गया था." 

हम याद दिला दें, कि ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होगी.

# 'सुपरमारियो' ने रचा इतिहास, कमाए 9 हज़ार करोड़

Advertisement

यूनिवर्सल स्टूडियो की एनिमेशन फिल्म 'दी सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' ने इतिहास रच दिया है. 1 अप्रैल को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने इस वीकेंड 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया. यानी 9 हज़ार 561 करोड़ 86 लाख 50 हज़ार रुपये. दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक ये कमाई करने वाली ये साल 2026 की पहली फिल्म है.

# मुंबई में शूट हो रहा SVC63 का इंटेंस चेज़ सीक्वेंस!

सलमान खान की SVC63 के बारे में नया अपडेट है. इंटरनेट पर एक वीडियो क्लिप वायरल है. इसमें आउटडोर लोकेशन पर लगा शूटिंग सेट दिख रहा है. लाइट्स लगी हैं. ये फिल्म के इंटेंस चेज़ सीक्वेंस के लिए बना सेट बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि सलमान खान और नयनतारा, दोनों ही इसमें ख़तरनाक एक्शन मोड में नज़र आएंगे. हाई एंड कारों के बीच चेज़ सीन शूट होंगे. ये फिल्म का टर्निंग पॉइंट बताया जा रहा है. सीक्वेंस को और एक्साइटिंग बनाने के लिए इंटरनेशनल फाइटर्स और स्टंट आर्टिस्ट को बुलाया गया है. कहा जा रहा है कि सलमान ने यहां शूटिंग शुरू कर दी है. नयनतारा 10 जून को अपने हिस्से का शूट शुरू करेंगी. सलमान और नयनतारा के बीच इंटेंस फाइट सीक्वेंस प्लान किया गया है.  

# इसलिए शेल्व हुई करण जौहर की फिल्म 'तख़्त'

करण जौहर की महत्वाकांक्षी फिल्म 'तख़्त' शेल्व हो गई थी. एक्टर माहिर पांधी भी इसमें कास्ट किए गए थे. मिड-डे से चर्चा में उन्होंने इस फिल्म के डिब्बाबंद होने के कारण बताए. उन्होंने कहा- "ये कोई आम फिल्म नहीं थी. ये जौहर्स की ड्रीम फिल्म थी. इसमें हिस्ट्री भी दिखाई जानी थी. अभी फिल्म फ्लोर पर आई भी नहीं थी, कि कोविड आ गया और लॉकडाउन लग गया. दोबारा इतने सारे एक्टर्स की डेट साथ में मिल ही नहीं पाईं. आज तख़्त बनाएंगे, तो स्क्रिप्ट में बहुत सारे बदलाव करने पड़ेंगे. क्योंकि ऑडियंस का टेस्ट बदल गया है." हम बता दें कि 'तख़्त' में रणवीर सिंह, विकी कौशल, आलिया भट्ट, करीना कपूर और अनिल कपूर भी काम करने वाले थे.

# अद्वैत चंदन ने छोड़ दी करण जौहर की 'दोस्ताना 2'

करण जौहर की 'दोस्ताना 2' की गाड़ी एक बार फिर बेपटरी हो गई है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक फिल्म पर सात महीने काम करने के बाद डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने फिल्म छोड़ दी है. इसका कारण डायरेक्टर-प्रोड्यूसर्स के बीच क्रिएटिव डिफरेंस बताया जा रहा है. साल 2021 में फिल्म का कुछ हिस्सा शूट करने के बाद कार्तिक आर्यन ने अचानक ये फिल्म छोड़ दी थी. फिर विक्रांत मैसी को इससे जोड़ा गया. अब ये फिल्म विक्रांत, लक्ष्य लालवानी और सिनी शेट्टी के साथ बननी है. मगर अद्वैत के एग्जिट के बाद मेकर्स को नए डायरेक्टर की तलाश है.

# कंगना और वरुण के साथ बनने वाली की 'अंधाधुन'

'अंधाधुन' के लिए तबू और आयुष्मान खुराना से पहले कंगना रनौत और वरुण धवन को अप्रोच किया गया था. तन्मय भट्ट के पॉडकास्ट पर वरुण ने खुद ये बात बताई. उन्होंने कहा कि उन्हें ये फिल्म न करने का अफ़सोस है. उस वक्त वो किसी और प्रोजेक्ट पर लगे हुए थे. उस वक्त की कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि डायरेक्टर श्रीराम राघवन वरुण से साथ 'बदलापुर' से पहले 'अंधाधुन' ही बनाने वाले थे. मगर फिर दोनों ने 'बदलापुर' पहले बनाने का फ़ैसला लिया.

वीडियो: राजामौली के बयान पर बवाल! ‘वाराणसी’ लॉन्च इवेंट में हनुमान पर टिप्पणी ने भड़काया लोगों का गुस्सा

Advertisement