The Lallantop

'वाराणसी' का सबसे तगड़ा फाइट सीक्वेंस पहाड़ की चोटी पर शुरू, राजामौली का मास्टरप्लान!

जॉर्जिया में 3 हज़ार साल पुरानी गुफ़ाओं में होगी 'वाराणसी' के मेजर एक्शन सीन की शूटिंग.

Advertisement
post-main-image
'वाराणसी' टाइम ट्रैवल के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड फिल्म है. ये 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होगी.

SS Rajamouli की Varanasi के कौन से सीन के लिए Mahesh Babu Georgia गए हैं? Prabhas स्टारर Kalki 2 Amitabh Bachchan ने क्या अपडेट दिया? क्या Sunny Deol और Vijay Varma Action Thriller करने जा रहे हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'वाराणसी' के सबसे खूंखार सीन के लिए जॉर्जिया पहुंचे महेश बाबू

SS राजामौली की 'वाराणसी' की शूटिंग पिछले दिनों हैदराबाद में हो रही थी. अब ख़बर है कि इसके कुछ ज़रूरी सीन जॉर्जिया में शूट होंगे. तेलुगु 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, महेश बाबू को आज एयरपोर्ट पर देखा गया. उन्होंने जॉर्जिया की फ्लाइट बोर्ड की. पिछले महीने राजामौली और 'वाराणसी' के DoP PS विनोद जॉर्जिया गए थे. वहां उन्होंने लोकेशंस की रेकी की, और जगहें फाइनल कीं. इस रिपोर्ट के मुताबिक ये 14 दिन का शेड्यूल है. इसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच मेजर फाइट सीक्वेंस शूट होगा. कुछ ट्रेन्ड इंटरनेशनल फाइटर्स भी इस सीक्वेंस में नज़र आएंगे. मन तेलुगु नाम के पोर्टल के मुताबिक यहां राजामौली 'वाराणसी' के वो सीन शूट करेंगे, जो सबसे ज्यादा फिजिकली डिमांडिंग हैं. उन्होंने लोकेशंस भी काफ़ी चैलेजिंग चुनी हैं. बर्फ से पटे पहाड़ की चोटी पर महेश बाबू के हैंड टु हैंड कॉम्बैट के सीन शूट होंगे. कुछ सीन जार्जिया के काली रेत वाले समुद्री किनारों पर भी प्लान किए गए हैं. जॉर्जिया के 3000 साल पुराने शहर ऊप्लीत्सिखे में भी शूटिंग होगी. यहां सदियों पुरानी चट्टानें और तकरीबन 700 गुफ़ाएं हैं. फिल्म का ड्रामा एलिमेंट बढ़ाने के लिए राजामौली ने इन आउटडोर लोकेशंस पर कुछ सेट भी बनवाए हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक, यहां फिल्म के सेकेंड हाफ़ के सीन शूट होंगे. जब महेश बाबू का किरदार रुद्रा दुनिया को बचाने के लिए पृथ्वीराज के कैरेक्टर कुम्भा से लड़ता है. ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होगी.

Advertisement

# टॉम हैंक्स करेंगे अब्राहम लिंकन का रोल

अब्राहम लिंकन पर जॉर्ज सॉन्डर्स की किताब 'लिंकन इन द बार्डो' पर फिल्म बनने जा रही है. दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक इसे ड्यूक जॉन्सन डायरेक्ट करेंगे. ऑस्कर विनिंग एक्टर टॉम हैंक्स इसमें अब्राहम लिंकन के रोल में कास्ट किए गए हैं. फिल्म में लिंकन और उनके बेटे विली के रिश्ते को दिखाया जाएगा. इससे पहले स्टीवन स्पीलबर्ग ने अब्राहम लिंकन की बायोपिक 'लिंकन' बनाई थी. इसके लिए एक्टर डैनियल डे लुइस को ऑस्कर मिला था.

# हैदराबाद में शुरू हुई 'कल्कि 2' की शूटिंग

Advertisement

'कल्कि 2' की शूटिंग शुरू हो गई है. फिलहाल शूट हैदराबाद में चल रहा है. 24 फरवरी को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर फिल्म की BTS पिक्चर्स भी शेयर कीं. इनमें उनके साथ कमल हासन भी हैं. उन्होंने हर रविवार उनके बंगले के बाहर जमा होने वाले फैन्स से माफ़ी मांगी. और बताया कि शूटिंग की वजह से वो इस हफ्ते उनसे रूबरू नहीं हो सके. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक कुछ दिन में प्रभास भी 'कल्कि 2' का शूट शुरू करेंगे. दीपिका पादुकोण की जगह साई पल्लवी को लिए जाने करने की ख़बरें हैं. मगर अभी मेकर्स का स्टेटमेंट आना बाक़ी है.

# एक्शन थ्रिलर करेंगे सनी देओल और विजय वर्मा?

सनी देओल और विजय वर्मा के साथ काम करने की ख़बरें हैं. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों एक्टर्स एक ज़बर्दस्त एक्शन थ्रिलर में कास्ट किए गए हैं. फिल्म में एक्शन तो होगा ही, मगर कहानी भी मज़ेदार होगी. फिलहाल इसके डायरेक्टर और शूट टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

# शुरू हो गया अहान-शरवरी की एक्शन फिल्म का शूट

अहान पांडे ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र ने इंस्टाग्राम पर अहान के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ये जानकारी दी. YRF के बैनर में बन रही इस फिल्म में शरवरी वाघ फीमेल लीड हैं. और 'निशानची' फेम ऐश्वर्य ठाकरे विलन के रोल में कास्ट किए गए हैं.

# मणि रत्नम की रोमैंटिक फिल्म करेंगे विजय-साई पल्लवी

मणि रत्नम एक रोमैंटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं. पहले ख़बरें थीं कि इसमें धनुष लीड रोल करेंगे. उन्हें कहानी पसंद भी आई थी. मगर सैलरी पर आकर बात अटक गई. 123 तेलुगु की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक धनुष की जगह अब इसमें विजय सेतुपति को कास्ट किया गया है. इस रोमैंटिक फिल्म में साई पल्लवी फीमेल लीड हैं. इसका म्यूजिक AR रहमान तैयार करेंगे.  

वीडियो: राजामौली की ‘वाराणसी’ का बजट RRR से भी कई गुना बड़ा, प्रियंका ने खोले मेकिंग के बड़े राज

Advertisement