The Lallantop

अमेरिका की हेल्थ एजेंसी ने कोरोना वायरस के छह नए लक्षण बताए हैं

खांसी, बुखार, सांस में तकलीफ के अलावा और क्या-क्या हैं लक्षण?

Advertisement
post-main-image
मरीजों का चेकअप करते डॉक्टर्स. (सांकेतिक फोटो/PTI)

बुखार, खांसी के अलावा अब कोरोना वायरस के छह नए लक्षण सामने आए हैं. अमेरिका की सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने इन नए लक्षणों की लिस्ट जारी की है. नए लक्षण हैं-

Advertisement

1- ठंड लगना

2- ठंड लगने से लगातार कंपकपी

3- मांसपेशियों में दर्द

4- सिर दर्द

5- गले में खराश

6- सुगंध और स्वाद का न पता चलना


CDC की तरफ से जारी लक्षणों की लिस्ट. CDC की तरफ से जारी लक्षणों की लिस्ट.

इसके पहले सिर्फ बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत ही कोरोना के मुख्य लक्षण बताए गए थे. CDC की तरफ से चार ऐसे लक्षण भी बताए गए हैं, जिनके दिखाई देते ही तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. वो हैं-


1- सांस लेने में तकलीफ

2- सीने में लगातार दर्द या दबाव

3- भ्रम की स्थिति 

4- चहरे या होंठ का नीला पड़ना


CDC की तरफ से जारी लक्षणों की लिस्ट. CDC के मुताबिक, इन लक्षणों के होने पर फौरन डॉक्टर्स से संपर्क करें.

CDC के मुताबिक, कोरोना वायरस के लक्षण 2-14 दिनों में नज़र आने लगते हैं. वहीं, WHO के मुताबिक, COVID-19 के सबसे आम लक्षण बुखार, सूखी खांसी और थकान हैं. कुछ मरीजों में दर्द, गले में खराश या फिर डायरिया के लक्षण होते हैं. जो शुरू में हल्के होते हैं. बाद में बढ़ते हैं.

Advertisement


देश में कोरोना मरीजों की संख्या कितनी है, जानिए-




वीडियो देखें: जानिए कोरोना वायरस के नए लक्षण, खुशबू और स्वाद न आने के पीछे की साइंस

Advertisement
Advertisement