नेटफ्लिक्स पर कार्तिक आर्यन स्टारर 'धमाका' रिलीज़ हो चुकी है. 'धमाका' 2013 में रिलीज़ हुई कोरियाई फ़िल्म ‘द टेरर लाइव’ पर बेस्ड है. कहानी है भरोसा 24×7 चैनल के प्राइमटाइम न्यूज़ एंकर अर्जुन पाठक की. अर्जुन एक आतंकवादी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू करता है. जिसके बाद उसे थ्रेट कॉल्स आने लगते हैं. मालूम चलता है कि शहर में कई जगह बम लगा दिए गए हैं. अब शहर को बचाने की ज़िम्मेदारी अर्जुन पर है. फ़िल्म में मृणाल ठाकुर अर्जुन की वाइफ के रोल में हैं यानी कार्तिक आर्यन के अपोजिट हैं. इस मूवी को डायरेक्ट किया है राम माधवानी ने.
'धमाका' देखी! अब मीडिया वर्ल्ड पर बनी ये 9 फिल्में और शो भी देख डालिए, मज़ा आएगा
न्यूज़ वर्ल्ड पर बनी ये 9 फ़िल्में और शो मस्ट वॉच हैं.
Advertisement

क्या आपने देखि हैं मीडिया पर बनी ये दस फ़िल्में ?
Advertisement
'धमाका' की कहानी न्यूज़ रूम के इर्दगिर्द घूमती है. जाहिर है 'धमाका' पहली फ़िल्म नहीं है, जो मीडिया वर्ल्ड के इनसाइड वर्ल्ड को दिखाएगी. सालों से मीडिया पर फिल्में और शोज़ बनते आए हैं. ऐसी ही कुछ फ़िल्मों और शोज़ की लिस्ट हम आपके सामने पेश कर रहे हैं. 1. नेटवर्क
एक्टर्स – पीटर फिंच, विलियम होल्डेन
डायरेक्टर- सिडनी लूमेट
1976 में रिलीज़ हुई 'नेटवर्क' एक सटायरिकल डार्क कॉमेडी फ़िल्म है. ये फ़िल्म भले सन 76 की है लेकिन कहानी आज की लगती है. एक हॉवर्ड बील नाम का न्यूज़ एंकर है, जिसे शो से लो रेटिंग के चलते निकाला जा रहा है. इस बात से परेशान हॉवर्ड एक दिन लाइव टीवी पर ज़ोर-ज़ोर से चीख कर खुद को गोली मारने की धमकी दे देता है. इससे टीवी रेटिंग्स बढ़ जाती हैं. बढ़ी रेटिंग देख टीवी प्रोड्यूसर और ज़्यादा इसी तरीके के विवादित शो बनाने लगती है. इस फ़िल्म को पैडी शेफिसकी ने लिखा और सिडनी लूमेट ने डायरेक्ट किया था. 'नेटवर्क' को हॉलीवुड के टॉप 10 स्क्रीनप्ले वाली फिल्म में रखा जाता है. इस फ़िल्म को 4 ऑस्कर अवार्ड मिले थे, जिसमें से एक हॉवर्ड बील का रोल करने वाले एक्टर पीटर फिंच को मिला था.

Advertisement
3. ब्रॉडकास्ट एक्टर्स- विलियम हर्ट्स, अल्बर्ट ब्रूक्स डायरेक्टर- जेम्स एल ब्रूक्स 1987 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'ब्रॉडकास्ट' न्यूज़ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी. मूवी में लव ट्रायंगल चलता है, जिसके तीनों किरदार एक न्यूज़ चैनल में काम करते हैं. जहां दो रिपोर्टर टॉम और एरन जेन को इम्प्रेस करने की कोशिश में रहते हैं. 'ब्रॉडकास्ट न्यूज़' को जेम्स एल ब्रूक्स ने लिखा और डायरेक्ट किया था. इस फ़िल्म में मीडिया के जो हालात दिखाए गए थे और मीडिया का जो भविष्य दिखाया गया था, आज के वक़्त में वो हकीकत बन चुका है. फ़िल्म में विलियम हर्ट्स और अल्बर्ट ब्रूक्स ने मुख्य रोल अदा किए थे.
6. स्पोर्ट्स नाइट एक्टर्स- जॉश चार्ल्स, रॉन एस्ट्रो डायरेक्टर- आरोन सोर्किन 'स्पोर्ट्स नाइट'. ये एक अमेरिकन टीवी शो है. शो की कहानी एक स्पोर्ट्स न्यूज़ कवर करने वाली टीम के इर्दगिर्द घूमती है. इस शो की कहानी को बहुत हद तक ESPN के फेमस शो 'स्पोर्टसेंटर' से प्रेरित बताया जाता है. इस शो के क्रिएटर थे एरन सोरकिन. 'स्पोर्ट्स नाइट' 1998 से लेकर 2000 तक अमेरिकन टीवी पे टेलीकास्ट हुआ था. शो में जॉश चार्ल्स, रॉन एस्ट्रो जैसे एक्टर्स शामिल थे. शो को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
7. ग्रेट न्यूज़ एक्टर्स- ब्रिगा हीलन, एंड्रिया मार्टिन डायरेक्टर- ट्रेसी विगफ़ील्ड ये एक सिटकॉम शो है. कहानी है कैथरीन की, जो 'द ब्रेकडाउन' नाम के शो की सेगमेंट प्रोड्यूसर हैं. वैसे तो वर्कप्लेस में सब ठीक ही चल रहा होता है लेकिन कैथरीन की लाइफ़ में टंटे तब शुरू होते हैं, जब उनकी मां इंटर्न बन कर उनके ऑफिस में आ जाती हैं. इस शो के अभी तक दो सीज़न आ चुके हैं. 'ग्रेट न्यूज़' को ट्रेसी विगफ़ील्ड ने क्रिएट किया है. शो को आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
9. गुड नाइट एंड गुड लक एक्टर्स- जॉर्ज क्लूनी, रोबर्ट डाउनी जूनियर डायरेक्टर- जॉर्ज क्लूनी जॉर्ज क्लूनी द्वारा अभिनीत और निर्देशित 'गुड नाइट एंड गुड लक' 2005 में रिलीज़ हुई एक हिस्टॉरिकल ड्रामा फ़िल्म थी. मूवी में एक टीवी शो प्रेजेंटर सरकार के विरुद्ध मीडिया की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ता दिखाया जाता है. ये पूरी फ़िल्म ब्लैक एंड वाइट में चलती है. फ़िल्म की राइटिंग, डायरेक्शन और सिनेमेटोग्राफी ने खूब तारीफें बटोरी थीं. साथ ही साथ फ़िल्म को 6 ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिले थे. ये फ़िल्म आप डिज़्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.