The Lallantop

'टाइगर वर्सज़ पठान' कभी नहीं बनेगी! वजह खुद शाहरुख-सलमान हैं

फैन्स दोनों स्टार्स को एक फिल्म में देखने की आस लगाए बैठे थे, मगर अब लगता है कि ये सपना ही रह जाएगा.

Advertisement
post-main-image
'पठान' में सलमान ने और 'टाइगर 3' में शाहरुख ने कैमियो किया था.

Shahrukh Khan और Salman Khan की Tiger vs Pathaan क्या बंद हो गई है? Deepika Padukone, Hollywood का कौन सा प्रोजेक्ट करने वाली हैं? क्या Prabhas Fauzi के सेट पर चोटिल हो गए? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# कभी नहीं बनेगी शाहरुख-सलमान की 'टाइगर वर्सेज पठान'!

सलमान खान और शाहरुख खान की 'टाइगर वर्सेज पठान' YRF स्पाय यूनिवर्स का मोस्ट एंटिसिपेटेड प्रोजेक्ट था. दोनों स्टार्स के फैन्स इस फिल्म की आस लगाए बैठे थे. मगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई है. डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक इस फिल्म के शेल्व होने के पीछे सबसे बड़ा कारण बजट है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया, 

Advertisement

"अगर दोनों खान सुपरस्टार्स अपनी फीस कम कर देते, तो वॉर 2 के फ्लॉप होने के बावजूद भी टाइगर वर्सेज पठान बन जाती. मगर दोनों स्टार्स की फीस इतनी है, कि इस फिल्म के रास्ते बंद हो गए हैं. दोनों एक्टर्स की फीस 100-100 करोड़ रुपये. उसके बाद फिल्म के इंटेंस एक्शन में आने वाला खर्च. इस सबके चलते फिल्म का ओवरऑल बजट काफी बढ़ गया है. YRF इतना बड़ा अमाउंट अफोर्ड नहीं कर सकता. इसीलिए ये फिल्म प्रोडक्शन फेज़ में जाने से पहले ही बंद हो गई है."

# 'चार्लीज़ एंजल्स' पर एक और फिल्म बनेगी

70 के दशक के पॉपुलर क्राइम ड्रामा 'चार्लीज़ एंजल्स' पर एक नई फिल्म बनने जा रही है. 'दी प्रपोज़ल फेम' पीट शरेली इसकी स्क्रिप्ट लिखेंगे. इस फिल्म को डेवलप कर रही सोनी पिक्चर्स जल्द ही लीड एक्टर्स और डायरेक्टर का नाम अनाउंस करेगी.

Advertisement

# 'दी व्हाइट लोटस 4' में दीपिका होंगी फीमेल लीड?

पॉपुलर टीवी सीरीज़ 'दी व्हाइट लोटस' का चौथा सीज़न बनने जा रहा है. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीज़न में दीपिका पादुकोण को भी कास्ट किया गया है. एलेक्ज़ेंडर लुडविग और स्टीव कूगन के साथ वो भी इस ब्लैक कॉमेडी शो में नज़र आएंगी. हालांकि अभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है.

# संजय लीला भंसाली-केतन मेहता बनाएंगे 'जय सोमनाथ'

'मिर्च मसाला' और 'सरदार' जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर केतन मेहता एक नई फिल्म बना रहे हैं. टाइटल है 'जय सोमनाथ'. महाशिवरात्रि पर ये फिल्म अनाउंस की गई. फिल्म में सोमनाथ मंदिर का इतिहास और 1025-1026 ईस्वी में महमूद गजनवी ने मंदिर पर जो हमला किया था, वो दिखाया जाएगा. केतन मेहता इस के राइटर-डायरेक्टर हैं. संजय लीला भंसाली इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये फिल्म 2027 में रिलीज़ होगी.

# 'फौजी' के सेट पर चोटिल हो गए प्रभास, शूट रुका

प्रभास इस दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फौजी' की शूटिंग कर रहे हैं. गल्ट की रिपोर्ट के मुताबिक एक सीन में घुड़सवारी के दौरान प्रभास को चोट लग गई, और शूट रोकना पड़ा. सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया है कि प्रभास को चोट आई है, मगर वो गंभीर नहीं है. एक-दो दिन में वो सेट पर लौट आएंगे. इस फिल्म को हनु राघवपुड़ी डायरेक्ट कर रहे हैं.

# सुधीर मिश्रा की फिल्म में महात्मा गांधी बनेंगे मनोज बाजपेयी

डायरेक्टर सुधीर मिश्रा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. साल 2025 में गोवा में वेव्स फिल्म बाज़ार में उन्होंने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया था. डेक्कन क्रॉनिकल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक महात्मा गांधी का किरदार मनोज बाजपेयी निभाएंगे. आने वाले कुछ हफ्तों में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख, सलमान की 'टाइगर वर्सेस पठान' को आदित्य चोपड़ा ने बंद क्यों किया, 'पठान 2' भी खतरे में

Advertisement