The Lallantop

गुजरात: ATM मशीन से सेना के तीन जवानों में फैला कोरोना वायरस, 28 लोग क्वारंटीन में

ATM इस्तेमाल करते समय इन बातों को लेकर सावधानी रखें.

Advertisement
post-main-image
इससे पहले भी भारतीय सेना और नेवी के जवानों में कोरोना संक्रमण की ख़बरें आई हैं. सांकेतिक फोटो. India Today
गुजरात का बड़ौदा शहर. यहां भारतीय सेना के तीन जवान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. तीनों जवानों को एक एटीएम (ATM) बूथ से संक्रमण होने की आशंका है. तीनों ने उस दिन एक ही एटीएम से पैसे निकाले थे. उनके संपर्क में आए 28 लोगों को क्वारंटीन किया गया है. एएनआई के मुताबिक, सेना ने इस बात की जानकारी दी है. इससे पहले सेना में कोरोना का पहला मामला लद्दाख में सामने आया था. तब एक जवान अपने पिता से संक्रमित हुआ था. इसके बाद कोलकाता में कर्नल रैंक के एक डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए. वहीं नेवी में मुंबई में आईएनएस आंग्रे में 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना संक्रमण में गुजरात दूसरे नंबर पर गुजरात में गुरुवार, 23 अप्रैल को कोरोना वायरस के 217 नए मामले सामने आए. राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2624 हो चुकी है. यहां मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है . महज पांच दिन में गुजरात में कोरोना प्रभावित राज्यों की लिस्ट में छठे नंबर से सीधे दूसरे नंबर पर आ गया है. महाराष्ट्र के बाद गुजरात कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित है. गुजरात में अब तक 100 से ज़्यादा की मौत हो चुकी है . ATM में इन बातों का ख्याल रखें ATM ऐसी मशीन है, जिसे कई लोग छूते हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा होता है. पैसे निकालते समय ये सावधानियां रखेंगे तो वायरस से खुद को और आसपास के लोगों को बचा सकेंगेः 1. ATM रूम में अगर पहले से कोई मौजूद हो तो अंदर न जाएं. 2. सैनिटाइज़र साथ लेकर जाएं. 3. ATM रूम के अंदर के हिस्सों को छूने से बचें. 4. ATM की बटन को छूने के लिए बेहतर है कि सैनिटाइज किया हुआ टिश्यू पेपर लेकर जाएं. 5. अगर आपको फ्लू है तो ATM जाने से बचें. 6. फेस को कवर रखें. लाइन में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें. 7. डिजिटल पेमेंट का ज़्यादा इस्तेमाल करें.
लॉकडाउन के बावजूद आगरा, गुजरात और इंदौर में कहां चूक हुई?

Advertisement
Advertisement