The Lallantop

21 दिसंबर को आएगी 'डंकी', 'सलार' को पछाड़ने की शाहरुख की निंजा टेक्निक

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी चाहते हैं कि जब 'सलार' थिएटर्स में लगे, तब तक 'डंकी' थिएटर्स में एक दिन पूरा कर ले. अच्छी ओपनिंग ले ले. और फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ फैल जाए.

Advertisement
post-main-image
'डंकी' का पहला पोस्टर. दूसरी तरफ 'सलार' के एक सीन में प्रभास.

कल Shahrukh Khan की Dunki का पहला ऑफिशियल पोस्टर रिलीज़ किया गया. हालांकि अब तक शाहरुख या Rajkumar Hirani में से किसी ने वो पोस्टर खुद शेयर नहीं किया. मगर उस पोस्टर से रिलीज़ डेट वाली कंफ्यूज़न दूर हो गई. क्योंकि पोस्टर पर फिल्म की रिलीज़ डेट 21 दिसंबर बताई गई है. अब तक ऐसा लग रहा था कि ये फिल्म का इंटरनेशनल पोस्टर है. इसलिए 21 दिसंबर को 'डंकी' सिर्फ विदेशों में रिलीज़ होगी. भारत में तय तारीख यानी 22 को ही आएगी. मगर अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स इंडिया में भी फिल्म को 21 दिसंबर को उतारना चाहते हैं. इसके पीछे हिरानी और शाहरुख का मास्टरप्लान है. ताकि Salaar उन्हें ज़्यादा नुकसान न पहुंचा पाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'डंकी' अगर 21 दिसंबर को रिलीज़ होती है, तो इंडिया के सारे प्रीमियम स्क्रीन्स उसके खाते मे जाएंगे. इसमें कोई बहुत टेक्निकल बात नहीं है. सिंपल फंडा है. जो पहले आएगा, वो पाएगा. इसलिए 'सलार' से एक दिन पहले आने पर 'डंकी' को स्क्रीन्स के मामले में फायदे मिलेगा. दूसरी बात ये कि शाहरुख चाहते हैं कि 22 से तो उनका मुकाबला 'सलार' से होना ही है. ऐसे में वो सिनेमाघरों में एक दिन का फ्री रन ले लें. यानी गुरुवार को सिर्फ उनकी ही फिल्म थिएटर्स में होगी, तो लोग वही देखने आएंगे. बिना कॉम्पटीशन के फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन भी अच्छा होगा.

'डंकी' राजू हिरानी मार्का सोशल कॉमेडी है. ऐसे में मेकर्स फिल्म के वर्ड ऑफ माउथ को लेकर बहुत सीरियस हैं. वो चाहते हैं कि फिल्म की क्वॉलिटी के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को, जल्दी से जल्दी पता चले. ताकि उन्हें रिलीज़ के दूसरे और तीसरे दिन लोग 'सलार' के ऊपर तरजीह दें. गेम ये है कि जब तक 'सलार' थिएटर्स में लगेगी, तब तक 'डंकी' की रिलीज़ को एक दिन बीत चुका होगा. फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिल चुकी होगी. और वर्ड ऑफ माउथ फैल चुका होगा. उसके बाद सबकुछ फिल्म की क्वॉलिटी पर निर्भर करेगा.

Advertisement

खबरें हैं कि 'डंकी' के पोस्टर के बाद फिल्म का टीज़र भी रिलीज़ किया जाएगा. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि 'डंकी' का टीज़र सलमान की 'टाइगर 3' के अटैच किया जा सकता है. हालांकि ये बात कितनी सही है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

'डंकी' में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, सतीश शाह, गुरप्रीत गुग्गी और विकी कौशल जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. 

वीडियो: ‘डंकी’ में शाहरुख खान, तापसी पन्नू के साथ ये एक्टर भी नज़र आएंगे

Advertisement

Advertisement