इस पर सलमान खान का कहना था-
''स्टारडम कभी भी खत्म हो सकता है. इसे लंबे समय तक बनाए रख पाना बहुत मुश्किल काम है. मुझे लगता है शाहरुख, आमिर, अक्षय और मैं ही हैं, जिन्होंने इसे इतने टाइम तक बरकरार रखा है. आने वाले कुछ और सालों तक बनाए रखने के लिए और मेहनत करेंगे. मैं कुछ सुपरस्टार्स को जानता हूं, जिनका बाद में जाके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8-10 पर्सेंट आता है. वो हमारे साथ भी होने वाला है. मेरे हिसाब से अभी हमारा वो टाइम शुरू नहीं हुआ है. उसमें काफी समय लगेगा. कुछ 30-35 साल और.''

सलमान खान संजय लीला भंसाली डायरेक्टेड फिल्म 'इंशाअल्लाह' में आलिया भट्ट के साथ नज़र आने वाले हैं.
अगले 30-35 सालों तक स्टारडम बनाए रखने की बात सुनकर ऐसा लगता है कि सलमान अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बहुत आश्वस्त हैं. ये तो समय ही बताएगा कि ये उनका कॉन्फिडेंस था या ओवर-कॉन्फिडेंस. हालांकि स्टारडम के खत्म होने के सवाल पर आमिर का जवाब सलमान से अलग और ज़्यादा रियलिस्टिक है. आमिर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था-
''ये तो होना ही है. लेकिन देखने वाली बात होगी कि कब होता है. मुझे दरअसल अपने स्टारडम के खत्म हो जाने का बिलकुल डर नहीं है. मेरे दिमाग में ये बात क्लीयर है कि एक न एक दिन सब खत्म होने वाला है. मुझे पहले से पता है कि आगे ऐसा होना ही है, तो डर किस बात का?''

आमिर खान पिछले दिनों अपनी टीवी फिल्म 'रूबरू रौशनी' को लेकर चर्चा में थे.
'दंगल' के बाद आमिर की अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' को जनता ने सिरे से खारिज़ कर दिया था. 2018 में शाहरुख की 'ज़ीरो', सलमान की 'रेस 3' और आमिर की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' पिट गई थीं. इंडिया के टॉप तीन स्टार्स की फिल्में छोड़कर अब जनता आयुष्मान खुराना और विकी कौशल की फिल्में देखना पसंद करने लगी है. मार्केट में ऐसा माना जाने लगा था. इस बात में कितना दम है, ये तो इन स्टार्स की अगली फिल्म की रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा. सलमान की फिल्म भारत 5 जून को रिलीज़ हो रही है. साथ ही वो 'दबंग 3' शूटिंग कर रहे हैं. और उनकी तीसरी फिल्म 'इंशाअल्लाह' स्क्रिप्टिंग और प्री-प्रोडक्शन वाले फेज़ में है. आमिर 1994 में आई क्लासिक 'फॉरेस्ट गंप' के रीमेक 'सुंदर लाल चड्डा' की शूटिंग में व्यस्त हैं. वहीं शाहरुख ने 'ज़ीरो' की असफलता के बाद से अब तक कोई फिल्म अनाउंस नहीं की है. उन्होंने कहा था कि अभी कुछ समय तक उन्हें एक्टिंग करने काम मन नहीं कर रहा.
वीडियो देखें: सलमान खान प्रियंका चोपड़ा के फिल्म भारत को छोड़ने वाली बात पचा नहीं पा रहे हैं













