The Lallantop

'द ऑडिसी' के मुंबई प्रीमियर में शामिल होंगे क्रिस्टोफ़र नोलन, मैट डैमन और टॉम हॉलैंड

'द ऑडिसी' का ये प्रीमियर इवेंट काफ़ी ग्रैंड होगा. इसमें भारत और दुनिया की मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी.

Advertisement
post-main-image
'दी ऑडिसी' 17 जुलाई को भारत समेत दुनियाभर में रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • द ऑडिसी फिल्म का मुंबई प्रीमियर 17 जुलाई को होगा जिसमें डायरेक्टर क्रिस्टोफ़र नोलन और लीड अभिनेता मैट डैमन व टॉम हॉलैंड शामिल होंगे।
  • सलमान खान की फिल्म SVC63 का एक अहम और चुनौतीपूर्ण फाइट सीक्वेंस मुंबई में चल रहा है जिसमें लगभग 100 अंतरराष्ट्रीय फाइटर्स भाग ले रहे हैं।
  • CBFC ने शाहिद कपूर स्टारर 'कॉकटेल 2' को A सर्टिफिकेट दिया है, जिसमें कुछ डायलॉग्स के ऑडियो में बदलाव के बाद फिल्म बिना कट्स के रिलीज होगी।

क्या The Odyssey Mumbai Premiere में Christopher Nolan, Matt Damon और Tom Holland भी शामिल होंगे? इन दिनों Salman Khan SVC63 का कौन सा सीक्वेंस शूट कर रहे हैं? Shahid Kapoor स्टारर Cocktail 2 में CBFC ने क्या बदलाव करवाए? सिनेमा से जुड़ी ही ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'दी ऑडिसी' के मुंबई प्रीमियर में आएंगे नोलन

मोस्ट एंटिसिपेटेड हॉलीवुड फिल्म 'दी ऑडिसी' 17 जुलाई को वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी. दुनिया के बड़े शहरों में इसका प्रीमियर होगा. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक डायरेक्टर क्रिस्टोफ़र नोलन इसके मुंबई प्रीमियर में शामिल होंगे. उनके साथ फिल्म के लीड एक्टर्स मैट डैमन और टॉम हॉलैंड भी आएंगे. सूत्रों से चर्चा के आधार पर इस रिपोर्ट में लिखा गया है कि प्रीमियर इवेंट काफ़ी ग्रैंड होगा. इसमें भारत और दुनिया की मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी.

Advertisement

# SVC63 का सबसे खूंखार सीन, 100 फाइटर्स से भिड़ेंगे सलमान

चर्चा है कि सलमान खान की SVC63 की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है. एक क्रू मेम्बर ने इंस्टाग्राम पर सेट का वीडियो भी पोस्ट किया है. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि फिलहाल SVC63 का बड़ा अहम और खूंखार सीक्वेंस शूट हो रहा है. तकरीबन 100 इंटरनेशनल फाइटर्स सेट पर मौजूद हैं. और सलमान इस सीक्वेंस में इनसे भिड़ते नज़र आएंगे. कुछ जैपनीज़ फाइटर्स भी हैं, जो ख़ास तरह की तलवार कटाना से लड़ेंगे. सलमान भी इसमें कटाना चलाते नज़र आएंगे. वामसी पैडिपली और एक्शन डायरेक्टर सुप्रीम सुंदर इस सीक्वेंस को अलग-अलग तरह के फाइट सीन्स के कोलाज की तरह तैयार कर रहे हैं. कहीं हैंड टु हैंड कॉम्बैट है, तो कहीं ब्रूटल गन फाइट. जम्प्स, रोप स्टंट्स सहित काफ़ी फिज़िकली चैलेंजिंग सीन हैं. और ये सब सलमान खुद कर रहे हैं. बॉडी डबल्स का इस्तेमाल कहीं नहीं किया जा रहा है. नयनतारा भी इस फाइट सीक्वेंस में कॉम्बैट करती नज़र आएंगी. कहा जा रहा है कि ये सीन SVC63 का विज़ुअल डिलाइट है.

# 'कॉकटेल 2' के साथ आएगा 'प्रहार', 'ईठा' का टीज़र

Advertisement

राजकुमार राव की 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' और श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का टीज़र बनकर तैयार है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये दोनों टीज़र 'कॉकटेल 2' के साथ अटैच किए जाएंगे. ये दोनों ही फिल्में बायोपिक हैं. 'प्रहार' 26-11 आतंकी हमले के बाद हुए केस के पब्लिक प्रॉसीक्यूटर उज्ज्वल निकम की कहानी है. और 'ईठा' महाराष्ट्र की मशहूर लावणी डांसर स्व. विठाबाई नारायणगांवकर की स्टोरी. 'कॉकटेल 2' 19 जून को रिलीज़ होगी. वहीं 'प्रहार' 9 अगस्त को और 'ईठा' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में लगेगी.

# 'रणबाली' से आर्नोल्ड फासलो का फर्स्ट लुक आउट

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदन्ना स्टारर 'रणबाली' में विलन का रोल 'द ममी' फेम हालीवुड एक्टर आर्नोल्ड फासलो कर रहे हैं. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर ये अनाउंस किया. और साथ ही फिल्म में उनका लुक भी रिवील किया है. 'राणाबली' कोलोनियनल एरा में सेट हिस्टॉरिकल एक्शन ड्रामा है. राहुल सांकृत्यन के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'कॉकटेल 2' में कोई कट्स नहीं, मिला A सर्टिफिकेट

शाहिद, कृति और रश्मिका स्टारर 'कॉकटेल 2' की CBFC सर्टिफिकेशन पूरी हो गई है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म के विज़ुअल्स में कोई बदलाव नहीं करवाए हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक एक-दो डायलॉग्स के ऑडियो में कुछ तब्दीलियां करवाई गई हैं. अग्नि शब्द को दीये से रिप्लेस करवाया गया है. एक डायलॉग से 'ज्यू ऑन द रन' फ्रेज़ और सबटाइटल्स से एक अपशब्द हटवाया है. इन बदलावों के बाद बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया. होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 19 जून को रिलीज़ होगी.

# सितंबर में शुरू होगा नानी-सुजीत की फिल्म का शूट

तेलुगु डायरेक्टर सुजीत, एक्टर नानी को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. टाइटल है 'ब्लडी रोमियो'. 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. इसकी ज़्यादातर शूटिंग विदेशों में होगी. और फिलहाल इसके लिए फॉरेन लोकेशंस की रेकी की जा रही है. 21 अगस्त को 'दी पैराडाइज़' के रिलीज़ बाद नानी इसी फिल्म पर जुटेंगे. सितंबर एंड मे इसकी शूटिंग शुरू होने की संभावना है. 

वीडियो: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ऑडिसी' के ट्रेलर में क्या दिखा?

Advertisement