The Lallantop

देश की दो सबसे बड़ी फिल्में 'रामायण', 'वाराणसी' को कोई ख़रीदार हाथ लगाने को तैयार नहीं?

'रामायण' और 'वाराणसी'... इंडियन सिनेमा की दो मोस्ट अवेटेड फिल्में OTT मार्केट में अब तक अनसोल्ड हैं.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का बजट 4000 करोड़ और 'वाराणसी' की लागत 1600 करोड़ रुपये है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'रामायण' और 'वाराणसी' के OTT डिजिटल राइट्स के लिए मेकर्स ने हजार करोड़ रुपये तक की मांग की है, लेकिन फिलहाल इन दोनों फिल्मों के राइट्स की कोई डील फाइनल नहीं हुई है।
  • OTT प्लेटफ़ॉर्म्स की ओर से बड़ी कीमत पर 'रामायण' और 'वाराणसी' के राइट्स खरीदने में हिचक के पीछे कहानी की ग्लोबल डिमांड और प्रॉफिटेबिलिटी का संतुलन प्रमुख कारण है।
  • बड़ी मांग के बावजूद OTT कंपनियाँ इन फिल्मों के डिजिटल राइट्स खरीदने में संकोच कर रही हैं, जिससे मेकर्स और प्लेटफ़ॉर्म्स के बीच कीमत को लेकर वांछित समझौता अभी तक नहीं हो पाया है।

OTT प्लैटफॉर्म्स Ranbir Kapoor की Ramayana SS Rajamouli की Varanasi को हाथ लगाने से कतरा क्यों रहे हैं?Alia Bhatt और Bobby Deol की Alpha का Trailer कैसा है? The Paradise के बाद Nani Sujeeth की Bloody Romeo का शूट करने वाले हैं? सिनेमा से जुड़ी ही ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'रामायण' और 'वाराणसी' को नहीं मिल रहे ख़रीदार?

'रामायण' और 'वाराणसी'...इंडियन सिनेमा की दो बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्में. USP है स्केल, बजट, कल्चर, कास्ट, और ग्लोबल अपील. डायरेक्टर्स भी ऐसे जिनकी पिछली फिल्मों ने कमाई के ऐसे इतिहास रचे, जिन्हें अब तक बदला नहीं जा सका है. मगर ये दोनों ही फिल्में OTT मार्केट में अब तक अनसोल्ड हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के मेकर्स इसके डिजिटल राइट्स के लिए 1000 करोड़ रुपये तक की उम्मीद कर रहे हैं. मगर अब तक कोई डील नहीं हो सकी है. ज़ाहिर है कि OTT प्लैटफॉर्म्स इस क़ीमत पर इन फिल्मों के राइट्स नहीं ख़रीदना चाहते. बीते दिनों नेटफ्लिक्स ने 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा को फिल्म के दोनों पार्ट्स के लिए 700 करोड़ रुपये की डील ऑफर की थी. मगर नमित ने ये सौदा नहीं किया. 'वाराणसी' को भी 650 करोड़ का ऑफर मिलने की चर्चा हुई थी. मगर उन्होंने भी ये डील रिजेक्ट कर दी थी. टकराव मेकर्स की महत्वाकांक्षाओं और OTT प्लैटफॉर्म्स की प्रैक्टिकल अप्रोच के बीच हो रहा है. OTT जायंट्स सिर्फ कहानी के दम पर इतना बड़ा दांव नहीं लगाना चाहते. और बड़ा सवाल ये है कि क्या हिस्ट्री ड्रिवन प्लॉट और ग्लोबल डिमांड, उस मार्केट में हज़ार करोड़ की डील जस्टिफाय करती है, जहां हाइप नहीं प्रॉफिटेबिलिटी अहम है.

Advertisement

# 'श्रेक 5' का टीज़र आया, रिलीज़ अगले साल

'श्रेक 5' का टीज़र आया है. इसमें श्रेक, फियोना और डॉन्की मुसीबतों में फंसते दिख रहे हैं. बल्कि टीज़र में वो जेल में भी नज़र आते हैं. इस पार्ट में भी श्रेक, डंकी और फियोना के लिए वॉइस एक्टिंग माइक मायर्स, एडी मर्फ़ी और कैमरन डियाज़ ने की है. वहीं ज़ेंडेया को फिल्म के कैरेक्टर फेलिशिया की आवाज़ के लिए जोड़ा गया है. ये फिल्म 30 जून 2027 को रिलीज़ होगी.

# 'अल्फ़ा' का ट्रेलर रिलीज़, ऋतिक का कैमियो कन्फर्म

Advertisement

'अल्फ़ा' का ट्रेलर आया है. इस बार शरवरी वाघ और अनिल कपूर की झलक भी देखने को मिली. ट्रेलर की शुरुआत होती है आलिया के किरदार सीता के बचपन के सीन से. आलिया भट्ट का वॉइसओवर कहानी की कई परतें खोलता है. पता चलता है कि बॉबी यानी फ़तेह सिंह का प्रोग्राम 'अल्फ़ा' देश के लिए नहीं, बल्कि ख़ुद का पॉइंट प्रूव करने के लिए है. और इसके लिए फ़तेह सिंह सनक की हर हद पार कर जाता है. सीता जो अब तक अपने बाबा फ़तेह सिंह की हर बात मानती आई है, वो ट्रेलर में उस पर हमला करती नज़र आती है. अनिल कपूर कर्नल विक्रांत कौल के किरदार में हैं. शरवरी का किरदार दुर्गा पहले तो सीता से भिड़ता है. मगर बाद में दोनों के बीच फ्रेंडली बॉन्ड नज़र आता है. अब आता है ट्रेलर का वो सीन जो सबसे ज्यादा चर्चा में है. ट्रेलर के एंड में ऋतिक रोशन आते हैं. उनकी सिर्फ आंखें दिखाई गई हैं. मगर इस सीन से 'अल्फ़ा' में उनका यानी 'वॉर' के मेजर कबीर का कैमियो कन्फर्म हो गया है. शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 3 जुलाई को रिलीज़ होगी.

# 9 जुलाई को रिलीज़ होगी पृथ्वीराज की 'आय, नोबडी'

पृथ्वीराज सुकुमारन और पार्वती स्टारर एक्शन क्राइम मलयालम थ्रिलर 'आय, नोबडी' 9 जुलाई को रिलीज़ होगी. पृथ्वीराज ने इंस्टाग्राम पर रिलीज़ डेट अनाउंस की. पिंकविला के मुताबिक ये बैंक रॉबरी के आसपास बुनी गई कहानी पर बनी फिल्म है. इसे निसाम बशीर ने डायरेक्ट किया है.

# पिंच्ड नर्व के दर्द में भी शो कैंसल नहीं कर रहे सोनू निगम

सोनू निगम की तबीयत इन दिनों नासाज़ है. पिछले कुछ समय से वो एक नर्व कंडीशन से जूझ रहे हैं. उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक स्पाइनल इश्यूज़ के चलते उनकी गर्दन की नसें दब रही हैं. और वो काफ़ी दर्द में हैं. तमाम जांचें, फिज़ियोथेरेपी और दवाओं के हैवी डोज़ लेने पड़ रहे हैं. ड्रग्स का असर उनके गले पर पड़ रहा है. उन्हें आवाज़ में भारीपन सा महसूस हो रहा है. मगर इस सब के बावजूद वो अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे कर रहे हैं. 27 जून को मुंबई में सोनू का लाइव कॉन्सर्ट है. और वो इसे कैंसल न करने का मन बना चुके हैं.

# टाइगर श्रॉफ की 'हिट-मैन' का शूट ख़त्म

टाइगर श्रॉफ और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'हिट-मैन' का शूट पूरा हो गया है. फिल्म की कास्ट में शामिल सिद्धार्थ सिबल ने शूट रैप पर हुए सेलिब्रेशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने संजना सांघी और महिमा मकवाना को भी टैग किया है. इससे इस फिल्म में उनकी एंट्री कन्फर्म होती है. वीडियो में अमित साध भी नज़र आ रहे हैं. 'एनिमल' वाले मुराद खेतानी इसके प्रोड्यूसर हैं. और कन्नड़ा फिल्म 'अवाने श्रीमननारायण' वाले सचिन रवि ने इसे डायरेक्ट किया है. ये फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी.

वीडियो: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का बजट 5000 करोड़ रुपये तक कैसे पहुंचा?

Advertisement