The Lallantop

थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' का टीज़र आया, जनता लहालोट हो गई

थलपति विजय की 'जन नायगन' ने रिलीज़ से पहले ही बहुत तगड़ी कमाई कर डाली है.

Advertisement
post-main-image
थलपति विजय की 'जन नायगन' अगले साल पोंगल पर रिलीज़ होगी.

Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म Jana Nayagan का फर्स्ट लुक आ गया है. जिसमें विजय एक पुलिसवाले के रोल में दिखाई दे रहे हैं. H. Vinoth के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर कई दिनों से बज़ बना हुआ है. कभी इसके डिजिटल राइट्स को लेकर खबर आती है तो कभी कहानी और प्लॉट को लेकर. विजय की आखिरी फिल्म होने की वजह से जनता 'जन नायगन' का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है. तभी तो इसके पहले टीज़र को देखकर जनता फूली नहीं समा रही.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

थलपति विजय के बर्थडे पर मेकर्स ने 'जन नायगन' का फर्स्ट लुक शेयर किया है. जिसके बाद इंटरनेट पर सिर्फ उनके इसी लुक की चर्चा है. 65 सेकेंड के इस टीज़र में विजय कहते हैं,

''आप सभी मेरे दिल में रहते हैं...''

Advertisement

पुलिस यूनिफॉर्म में विजय को देखकर जनता उनके लुक की तारीफ कर रही है. लोग कह रहे हैं कि उनकी जनरेशन में विजय से बड़ा कोई दूसरा स्टार नहीं. लोग डायरेक्टर की तारीफ भी कर रहे हैं. कह रहे हैं कि एच. विनोद को पता है विजय को पर्दे पर कैसे दिखाना है. एक यूज़र ने लिखा,

''हमारी जनरेशन में विजय से बड़ा कोई स्टार  नहीं है. उन्होंने रिटायरमेंट अनाउंस तो कर दिया है, मगर वो इतनी फैन फॉलोइंग रखते हैं कि रात 12 बजे वाले शो में भी थिएटर के अंदर ऐसा कमाल का जज़्बा पैदा कर दें.''

एक और यूज़र ने लिखा,

Advertisement

''विनोद अच्छी तरह जानते हैं कि एक्टर को स्क्रीन पर कैसे प्रेज़ेंट करते हैं. Theeran के बाद उनकी बेस्ट फिल्म लोडिंग...''

एक यूज़र ने लिखा,

''शहर में एक स्वैगी मास कॉप, स्वैगर थलपति विजय...''

थलपति विजय की ये आखिरी फिल्म इसलिए होगी क्योंकि इसके बाद विजय पूरी तरह अपने पॉलिटिकल करियर पर ध्यान देंगे. शायद इसीलिए इस फिल्म को लेकर जनता में अलग ही एक्साइटमेंट हैं. इस प्रोजेक्ट्स से जुड़ी छोटी से छोटी डीटेल्स फैन्स जानना चाहते हैं. मेकर्स इस फिल्म को बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे.

पिछले दिनों रिपोर्ट आई थी कि  'जन नायगन' के सेटेलाइट्स राइट्स को लेकर कई स्टूडियोज़ के बीच खींचतान चल रही थी. मगर मेकर्स ने Sun TV के साथ ये डील फाइनल कर ली है. रिपोर्ट्स हैं कि 'जन नायगन' के सैटेलाइट राइट्स 55 करोड़ रुपये के बिके हैं. जो किसी भी तमिल फिल्म के लिए सबसे बड़ी डील है. इसके पहले बताया गया था कि इस फिल्म के ओटीटी राइट्स अमेज़ॉन ने 121 करोड़ रुपये में खरीदे थे.

फिल्म के  ओवरसीज़ थिएट्रिकल राइट्स भी रिकॉर्ड प्राइस पर बिक चुके हैं. ओवरसीज़ थिएट्रिकल राइट्स 78 करोड़ रुपए के बिके हैं. जिसे फार्स फिल्म (Phars Films) ने खरीदा है. यही इसे विदेशों में रिलीज़ करेगी. ये भी तमिल सिनेमा के लिए रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील थी. ख़ैर, फिल्म को लेकर जितनी डिमांड है और जैसा माहौल बना है, देखना होगा कि पिक्चर को जनता का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. ये विजय की आखिरी फिल्म है इसलिए वो खुद भी यही चाहते होंगे कि पिक्चर को ब्लॉकबस्टर हो जाए. 

वीडियो: थलपति विजय की आखिरी फिल्म थलपति 69, नंदामुरी बालकृष्ण की इस मूवी से इंस्पायर्ड होगी?

Advertisement