The Lallantop

शाहरुख खान ने सनी देओल को फोन करके क्या कहा?

सनी ने कहा, ''पुराने मुद्दों पर बात करें तो वो जो भी थे वो घाव समय के साथ भर गए''

Advertisement
post-main-image
सनी देओल ने शाहरुख खान से हुई बातचीत के बारे में बताया है.

एंटरटेनमेंट से जुड़ी छोटी बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#50 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'ड्रीम गर्ल 2'

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' भी बढ़िया कमाई कर रही है. पांच दिनों में ही फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. मूवी ने अब तक इंडिया में 52 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है.

Advertisement

# सनी ने बताया, शाहरुख ने 'गदर 2' के लिए बधाई दी

सनी देओल ने रिसेंटली 'गदर 2' पर बात करते हुए बताया कि उन्हें शाहरुख खान ने फोन करके फिल्म के लिए बधाई दी. दरअसल सनी और शाहरुख की फिल्म 'डर' के बाद से दोनों स्टार्स के बीच बातचीत बंद थी. अब सनी ने टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ''शाहरुख खान ने भी 'गदर 2' फिल्म देखी. उससे पहले उन्होंने मुझे फोन किया और बधाई दी. कहा कि मैं और मेरा परिवार 'गदर 2' देखने जा रहे हैं. वो मेरे लिए बहुत खुश थे. उन्होंने कहा कि मैं ये डिज़र्व करता हूं. मैंने भी उन्हें शुक्रिया कहा. फिर मैंने उनकी वाइफ गौरी और बेटे से भी बात की.'' सनी ने कहा, ''पुराने मुद्दों पर बात करें तो वो जो भी थे वो घाव समय के साथ भर गए और हम सभी अब आगे बढ़ चुके हैं.''

#आलिया के साथ काम करना चाहते हैं सनी

Advertisement

एक इंटरव्यू में सनी देओल ने ये भी कहा कि वो आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वो आलिया का काम बहुत पसंद करते हैं और चाहते हैं कि वो उनके साथ स्क्रीन शेयर करें. बतौर हीरो-हीरोइन या एक-दूसरे के अपोज़िट नहीं बल्कि कुछ बेटी और पिता जैसा रोल हो तो वो आलिया के साथ काम करना चाहेंगे.

#'गदर 2' मेकर्स का रक्षाबंधन स्पेशल ऑफर

'गदर 2' के मेकर्स ने रक्षाबंधन के लिए एक खास ऑफर निकाला है. 29 अगस्त से 3 सितंबर तक. ये ऑफर चलेगा जिसमें दो टिकट की खरीद पर दो टिकट फ्री दी जाएगी.

# 'जवान' ऑडियो लॉन्च से पहले की तस्वीरें वायरल

चेन्नई में 'जवान' केऑडियो लॉन्च से पहले की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें भव्य स्टेज पर डायरेक्टर एटली दिख रहे हैं. इसके अलावा इस प्री-रिलीज़ इवेंट के लिए तगड़ी तैयारी की गई है. टाइट सिक्योरिटी के साथ इवेंट के पास की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

# 'स्काई फोर्स' की शूटिंग कर रहे हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने अपनी अगली पिक्चर 'स्काई फोर्स' की शूटिंग शुरू कर दी है. मेडॉक फिल्म्स की इस फिल्म की शूटिंग सीतापुर में चल रही है जहां से अक्षय की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. अक्षय अपने फैन्स से हाथ मिलाते और उन्हें ग्रीट करते नज़र आ रहे हैं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की जवान का नॉट रमैया वस्तावैया आया, कौन सा शॉट देख जनता खुशी से चहकी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement