फिल्मी दुनिया से जुड़ी खबरों को एक साथ एक धागे में पिरोकर हम लाते हैं आपके लिए. ये सारी खबरें एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं.
रजनीकांत की 'जेलर' देख जनता क्या बोली?
एक ने लिखा, ''सिनेमा के इतिहास का बेस्ट क्लाइमैक्स.''


#OMG 2 के लिए अक्षय, पंकज, यामी की फीस
अक्षय कुमार की OMG 2 थिएटर्स में रिलीज़ होने जा रही है. फिल्म से उनकी फीस को लेकर अपडेट आया है. बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक़ अक्षय को 'OMG 2' के लिए 35 करोड़ रुपए दिए गए हैं. पंकज त्रिपाठी को 5 करोड़ रुपए और यामी गौतम को 08 करोड़ रुपए दिए गए हैं.
# रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' देखकर जनता क्या बोली
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' थिएटर्स में आ चुकी है. ट्विटर पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ चुकी है. एक यूज़र ने लिखा, ''फर्स्ट हाफ बहुत बढ़िया और सेकेंड हाफ ब्लॉकबस्टर.'' एक ने लिखा, ''जेलर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है. पूरे थिएटर ने दो मिनट खड़े होकर तालियां बजाई. नेल्सन दिलीप कुमार ने क्या बनाया है. ये उनका बेस्ट काम है.'' एक यूज़र ने लिखा, ''बहुत कम लोग होते हैं जो साउथ के इतने बड़े स्टार्स के साथ मिलकर टॉप एक्शन और कॉमेडी फिल्म बना पाते हैं. रजनीकांत, मोहनलाल और शिवराजकुमार ने ये कर दिखाया है. अभी भी इसका क्लाइमैक्स सोचकर प्रभावित हूं.'' एक ने लिखा, ''सिनेमा के इतिहास का बेस्ट क्लाइमैक्स.''
कुछ लोगों ने फिल्म की बुराई भी की है. एक यूज़र ने लिखा, ''मैं 'जेलर' देखकर बहुत दुखी हुआ. मेकर्स को स्टार्स के साथ-साथ स्क्रिप्ट पर भी फोकस करना चाहिए था. स्क्रीनप्ले पर भी ध्यान देना चाहिए था.''
#'रॉकी और रानी' ने अब तक कमाए 117 करोड़ रुपए
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. इसने 13 दिनों में 117 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
# रीमा ने कहा, सेम कास्ट के साथ बनेगी 'जी ले ज़रा'
खबर थी कि आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ की फिल्म 'जी ले ज़रा' की कास्टिंग में बदलाव किया जाएगा. लेकिन प्रड्यूसर रीमा कागती ने बताया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. ये फिल्म जब भी शूट की जाएगी, इन्हीं तीन एक्ट्रेस के साथ शूट की जाएगी.
#वरुण धवन ने शुरू की VD18 की शूटिंग
वरुण धवन ने एटली की फिल्म VD18 की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश दिखेंगी. सेट से एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एटली और वरुण धवन दिख रहे हैं.
#विक्रांत की '12th फेल' का टीज़र आया
अनुराग पाठक के बेस्ट सेलिंग नॉवल 12th फेल पर फिल्म बनी है. फिल्म का नाम भी 12th फेल ही है. इसकी कहानी IPS ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा और IRS ऑफिसर श्रद्धा जोशी की लाइफ पर बेस्ड होगी. फिल्म में विक्रांत मेसी होंगे. इसे डायरेक्ट किया है विधु विनोद चोपड़ा ने. फिल्म 27 अक्टूबर को थिएटर्स में आएगी.
वीडियो: दी सिनेमा शो: डॉन 3 में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को देख जनता दो भागों में बंट गई






















