The Lallantop

जर्नलिस्ट ने अक्षय कुमार को कहा- 'फ्लॉप एक्टर', अक्षय ने नाराज़ होकर क्या जवाब दिया?

'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय के किरदार को 'फ्लॉप एक्टर' कहा गया. लोग उसे अक्षय के रियल लाइफ से जोड़कर देखने लगे. इस पर उन्होंने क्या सफाई दी?

Advertisement
post-main-image
'वेलकम टू द जंगल' की कहानी नीरज वोरा ने लिखी है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म Welcome To The Jungle का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमें अक्षय कुमार के किरदार पर फ्लॉप हीरो का एक डायलॉग शामिल है जिसे अक्षय ने अपने ऊपर लागू नहीं माना।
  • यह डायलॉग अक्षय कुमार के हालिया बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन और फिल्म में उनके किरदार की स्थिति को दर्शाता है, जिसमें उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भूमिका निभाई है।
  • ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार ने इस डायलॉग को किरदार से जोड़कर समझाने का प्रयास किया और भविष्य में इसे गंभीरता से न लेने का आग्रह किया।

Akshay Kumar स्टारर Welcome To The Jungle का ट्रेलर आ गया है. इसमें फिजिकल कॉमेडी के साथ भरपूर मेटा ह्यूमर भी है. एक सीन में तो अक्षय के हालिया बॉक्स ऑफिस परफ़ॉर्मेंस पर जोक किया गया. उन्हें फ्लॉप हीरो बताया गया. मगर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया, तो अक्षय थोड़े नाराज हो गए. उन्होंने साफ किया कि ये डायलॉग उन पर नहीं, बल्कि फिल्म में निभाए गए उनके कैरेक्टर पर जोक है.

Advertisement

'वेलकम टु द जंगल' में अक्षय का किरदार एक जमाने में बड़ा सुपरस्टार था. लेकिन फिर लगातार उसकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं. मजबूरन वो भोजपुरी इंडस्ट्री में जाकर 'आयटम बॉय' बन गया. इस कैरेक्टर के लिए अक्षय ने कुछ दिन पहले अक्षरा सिंह के साथ 'घिस घिस घिस' गाना भी रिलीज किया था. खैर, कहानी में एक मौका ऐसा आता है जब परेश रावल का किरदार एक 2000 करोड़ी फिल्म बनाता है. लीड रोल के लिए उनकी पहली पसंद अक्षय कुमार ही हैं. मगर प्रोड्यूसर्स के सामने उनका इन्ट्रो देते हुए परेश कहते हैं- "पहले टॉप का हीरो था, अब फ्लॉप का हीरो है." लोगों ने दावा किया कि ये डायलॉग अक्षय पर तंज है.

खैर, 11 जून को 'वेलकम टु द जंगल' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया. इस दौरान एक रिपोर्टर ने इस डायलॉग का रेफरेंस देते हुए अक्षय से सवाल कर दिया. उन्होंने कहा कि फिल्म का ट्रेलर तो अच्छा था लेकिन एक बात उन्हें बहुत बुरी लगी. वो ये कि इसके एक डायलॉग में अक्षय को फ्लॉप एक्टर कहा गया. जर्नलिस्ट ने उनसे पूछा कि फिल्म में इस तरह के डायलॉग्स क्यों रखे गए. इतना सुन अक्षय ने कहा,

Advertisement

"जनाब फिल्म के अंदर हम किरदार निभाते हैं. हमें ये नहीं कहा जाता कि ये आप पर तंज है. मुझे भरोसा है कि आप एक समझदार इंसान हैं. इसलिए जब हम एक फिल्म देखते हैं, तो उसे उसके किरदार के हिसाब से देखते हैं. इस बात का धन्यवाद कि आपको बुरा लगा. लेकिन इसको इतना सीरियसली न लें."

'वेलकम टु द जंगल' में ओरिजिनल 'वेलकम' के 'ऊंचा लंबा कद' गाने को रीक्रिएट किया गया है. पुराने वर्जन में अक्षय के साथ कटरीना कैफ थीं. वहीं नई में दिशा पाटनी हैं. हालांकि इस वर्जन के अंत में अक्षय कटरीना का जिक्र करते हुए 'मिस यू कटरीना' जरूर कहते हैं. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उनसे इस बारे में भी सवाल किया गया. एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या कटरीना का जिक्र करना स्क्रिप्ट में था या उसे इम्प्रोवाइज़ किया गया था? इस पर अक्षय ने कहा कि वो बात न नीरज वोरा ने लिखी, न फरहाद सामजी और न ही अहमद खान ने. वो पूरी तरह उनका अपना आइडिया था जिसे मेकर्स ने गाने में शामिल कर लिया.

वीडियो: 'वेलकम टु द जंगल' का आया टीजर, क्या ये ‘ट्रॉपिक थंडर’ की नकल है?

Advertisement

Advertisement