फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को आप नीचे पढ़ सकते हैं. नीचे पढ़िए विजय की GOAT और सलमान की 'सिकंदर' से जुड़ी बड़ी खबरें.
भयंकर कीमत पर बिके थलपति विजय के GOAT के राइट्स!
थलपति विजय की सेकेंड लास्ट फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के ओटीटी राइट्स बहुत महंगे बिके हैं.

# विजय की 'गोट' के राइट्स 110 करोड़ के बिके
थलपति विजय की सेकेंड लास्ट फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के ओटीटी राइट्स बहुत महंगे बिके हैं. ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक फैन्स के बीच 'गोट' फिल्म का ज़बरदस्त क्रेज़ है. जिसकी वजह से इसके ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स काफी तगड़े दाम में बिके हैं. ज़ी नेटवर्क ने 90 करोड़ रुपए में इसके सैटेलाइट राइट्स खरीदे हैं. वहीं नेटफ्लिक्स ने इसके ओटीटी राइट्स 110 करोड़ रुपए में खरीदे हैं. इसके मुताबिक मूवी ने रिलीज़ से पहले ही 200 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
#आदित्य ने खत्म की 'मेट्रो इन दिनों' की शूटिंग
आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान इन दिनों अनुराग बासु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' पर काम कर रहे थे. आदित्य ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. अब फिल्म को पोस्ट प्रोडक्शन के लिए भेजा जाएगा. आदित्य और सारा की इस फिल्म को दिल्ली और मुंबई में शूट किया गया है.
# हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए शाहरुख खान
शाहरुख खान 22 मई को तबीयत बिगड़ने के बाद अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती हुए थे. 23 मई की शाम उन्हें अहमदाबाद के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो वहां से मुंबई के लिए रवाना हो गए.
# सलमान 20 जून से शुरू करेंगे 'सिकंदर' की शूटिंग
सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग 20 जून से शुरू करने जा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसके पहले शेड्यूल को मुंबई में ही शूट किया जाएगा.
# प्रतीक की 'डेढ़ बीघा ज़मीन' का ट्रेलर आया
प्रतीक गांधी की फिल्म 'डेढ बीघा ज़मीन' का ट्रेलर आ गया है. कहानी एक साधारण आदमी की है. जो अपनी बहन की शादी के लिए अपनी ज़मीन बेचना चाहता है. पुलकित के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में खुशाली कुमार भी दिखाई देंगी. इसे 31 मई से जियो सिनेमा पर देख सकेंगे.
# 'भाभी जी घर पर हैं' के एक्टर फिरोज़ का निधन
टीवी एक्टर फिरोज़ खान का बीते दिनों निधन हो गया. वो अमिताभ बच्चन की मिमिक्री किया करते थे. खबरों के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई. फिरोज़ 'भाभी जी घर पर हैं' के अलावा 'जीजा जी छत पर हैं', 'साहब बीबी और बॉस' जैसे सीरियल्स में भी दिखाई दिए थे.
वीडियो: दी सिनेमा शो: Abbas Mastan के साथ Shahrukh Khan और Akshay Kumar की कौन सी फिल्म आ सकती है?













